इंदौर : मप्र में खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूनों में 40 फीसदी मिलावटी पाए गए हैं। मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अबतक 106 मिलावटखोरों पर एफआईआर दर्ज की गई है वहीं 40 के ख़िलाफ़ रासुका की कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने भोपाल में जारी अपने बयान में ये खुलासा किया।
मिलावट से बढ़ रहे कैंसर के मरीज।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट के मुताबिक मिलावट के कारण प्रदेश में कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। जौरा के विधायक बनवारीलाल शर्मा को हमने कैंसर के कारण ही खोया है।
अधिकारियों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मिलावट के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी छोटा हो या बड़ा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
सतत चलेगा शुद्ध से युद्ध अभियान।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा शुरू किया गया शुद्ध से युद्ध अभियान सतत चलता रहेगा। मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
सांची दूध में मिलावट पर उठाए जा रहे कड़े कदम।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि सांची दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है। दूध में यूरिया की मिलावट की शिकायतों को सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। मिलावट को रोकने और दोषियों पर कार्रवाई के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
Related Posts
September 19, 2021 सूने फ्लैट का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चुराने वाले दो नाबालिग नकबजन पकड़ाए
दो शातिर नाबालिग नकबजन, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना पलासिया की संयुक्त कार्रवाई में […]
September 15, 2019 आर्थिक आधार पर लागू हो आरक्षण, विशाल रैली निकालकर राजपूत करणी सेना ने की मांग इंदौर : जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग और एट्रोसिटी […]
July 31, 2021 जहरीली मिलावटी शराब बेचने वाले आरोपी व उसके दो साथियों जूनी इंदौर पुलिस ने बन्दी बनाया
इंदौर : नकली/ज़हरीली शराब बेचने वाले आरोपी व उसके दो साथियों को जूनी इंदौर पुलिस ने […]
September 1, 2022 ‘तेरा वैभव अमर रहे मां’ कार्यक्रम 2 सितंबर को, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत
70 स्कूलों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थी सामूहिक रूप से करेंगे वंदेमातरम का […]
January 30, 2024 वूमेंस प्रेस क्लब के चुनाव में शीतल राय अध्यक्ष, ऋतु साहू सचिव चुने गए
साधारण सभा में मांडरे और डाॅ. सक्सेना उपाध्यक्ष निर्वाचित l
इंदौर : वुमंस प्रेस […]
August 18, 2022 जयविलास पैलेस में घूमने आई महिला ने सुरक्षा कर्मियों से की हाथापाई, खुद को बताने लगी महारानी
घायल सुरक्षा कर्मियों का मेडिकल कराने के बाद झांसी रोड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया […]
October 8, 2021 घटस्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना में डूबा इंदौर, मन्दिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
इंदौर : कोरोना काल के भयावह दौर के बाद जिंदगी पुनः पटरी पर लौटती नजर आ रही है। कारोबारी […]