भोपाल : मप्र की राजधानी भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रन आईसीयू में लगी आग में झुलसने से 4 बच्चों की मौत की पुष्टि हो गई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इस बात की पुष्टि की है। आईसीयू में कुल 40 बच्चे भर्ती थे, जिनमें से 36 को बचा लिया गया। मृतक बच्चों के परिजनों को 4- 4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान सरकार की ओर से किया गया है। इस बीच सीएम शिवराज ने हादसे पर दुःख जताते हुए एसीएस स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान को घटना की जांच का जिम्मा सौंपा है।
शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका।
बताया जाता है कि आग शार्ट सर्किट से लगी। कुछ ही देर में आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और वार्ड में धुआं भर गया। इससे अफरा- तफरी मच गई। अस्पताल के स्टाफ और परिजनों ने बच्चों को निकालकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना शुरू किया। इस बीच जिला व पुलिस प्रशासन का अमला और फायर ब्रिगेड कर्मी दमकलों के साथ अस्पताल पहुंच गए। बच्चों को शिफ्ट करने के साथ फायर ब्रिगेड ने आग पर नियंत्रण पाने की कवायद शुरू कर दी। 36 बच्चों को शिफ्ट करने में अस्पताल स्टाफ, फायर ब्रिगेड और प्रशासन सफल रहे लेकिन 4 बच्चे आग में झुलस जाने से उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल की लाइट गुल होने से जीवन रक्षक उपकरण भी ठप हो गए थे।
Related Posts
November 13, 2023 खजराना क्षेत्र में खोलेंगे सौ बिस्तर का अस्पताल और कॉलेज : पटेल
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने कहा है कि खजराना […]
January 31, 2021 प्रणय कोराडे और ऐश्वर्या जाधव ने टेनिस टूर्नामेंट में खिताब पर जमाया कब्जा
इंदौर : मध्य प्रदेश टेनिस संघ के तत्वाधान में इंदौर टेनिस क्लब के द्वारा आयोजित […]
August 22, 2024 सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास होना जरूरी..
मप्र के हुनर व हस्तकला को देश - विदेश में प्रसिद्धि दिलाना है उद्देश्य..
स्टेट प्रेस […]
April 13, 2020 ये नए मिजाज का शहर है, जरा फासले से मिला करो.. कोरोना आलेख ।
# कीर्ति राणा #
इंदौर : मुंह पर दुपट्टा लपेटे या हिजाब पहने जब […]
December 26, 2019 निकाय चुनाव में विमुक्त, घुमक्कड़ जनजातियों के लिए वार्ड आरक्षण की मांग इंदौर : श्री पाल क्षत्रिय धनगर समाज, शैक्षेणिक एवं पारमार्थिक न्यास का प्रतिनिधि मंडल […]
September 11, 2022 कार में जा रहे हरियाणा के कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, कई पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : हरियाणा की कुख्यात गैंग के 07 आरोपी, अवैध फायर आर्म्स के साथ क्राइम ब्रांच […]
May 27, 2023 मोबाइल तालाब में गिरा तो तुगलकी अधिकारी ने तालाब ही खाली करवा दिया..!
रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां सेल्फी लेते वक्त एक […]