इंदौर : भक्ति में पाखंड और दिखावा ज्यादा दिन नहीं चलते। प्रभु तो अन्तर्यामी हैं, उनसे कुछ भी छुपा नहीं है। भक्त की महिमा भगवान से बड़ी है।ये भक्त ही हैं जो भगवान को अपने प्रेम बंधन में बाँध सकते हैं। ये विचार आचार्य पण्डित बालकृष्ण शास्त्री ने व्यक्त किये। वे लोहार पट्टी स्थित श्रीजी कल्याण धाम खाड़ी मंदिर में चल रहे भक्तमाल कथा महोत्सव में बोल रहे थे। महोत्सव का आयोजन हँसदास मठ के महामंडलेश्वर स्वामी रामचरण दास महाराज के सान्निध्य में हो रहा है।
आचार्य बालकृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि भक्ति के लिए वैराग्य भी आवश्यक गुण है। वैराग्य निष्ठ भक्ति में भक्त के लिए भगवान सर्वोपरि होता है। भक्त और भगवान एक- दूसरे के पूरक भी हैं और पर्याय भी।
आचार्यश्री के प्रवचनों के पूर्व पंडित कृपाशंकर शुक्ला, विधायक संजय शुक्ला, दीपू यादव, अर्चना जायसवाल, घनश्याम जोशी आदि ने व्यासपीठ का पूजन किया।
कथा महोत्सव के संयोजक पण्डित पवन शर्मा ने बताया कि कथा 27 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक होगी।
Related Posts
July 24, 2020 एसीएस सुलेमान से मिले कांग्रेसी नेता, लेफ्ट- राइट तर्ज पर दुकानें खोलने संबंधी आदेश को वापस लेने की मांग की इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और विधायक विशाल पटेल ने गुरुवार को […]
February 26, 2021 राशन माफियाओं की कुर्क संपत्ति नीलाम कर होगी बकाया राशि की वसूली
इंदौर : बीते माह प्रशासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रावधानों के उल्लंघन और […]
April 17, 2025 बीआरटीएस कॉरिडोर के मटेरियल से निगम को होगी लगभग पौने चार करोड़ की आय
निगम द्वारा कराए गए सर्वे में किया गया अनुमानित आय का आकलन।
जल्दी ही जारी होगा […]
February 23, 2021 इंदौर में भीषण सड़क हादसा, खड़े टैंकर में जा घुसी बेकाबू कार, 6 की मौत…!
इंदौर : सोमवार - मंगलवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। बताया […]
September 5, 2019 25 हजार महिलाओं ने किया गणपति अथर्वशीर्ष का सामूहिक पाठ पुणे : देशभर में गणेशोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है पर कला संस्कृति के गढ़ कहे जाने […]
July 23, 2020 शिवपुराण कलियुग के पापों को नष्ट करने वाली अनुपम कथा है- स्वामी वितरागानंद इन्दौर : शिव पुराण की कथा कलियुग में जीव मात्र के लिए कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। […]
November 28, 2023 विश्व जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे महापौर भार्गव
वायु गुणवत्ता में सुधार और लोकल क्लाइमेट एक्शन में इंदौर के योगदान पर देंगे […]