इंदौर : सोमवार को विधिविधान के साथ होलिका दहन के बाद मंगलवार को धुलेंडी पर रंगों की धमाल मचाई गई। लोगों ने अपने नाते- रिश्तेदारों, परिचितों और मित्र मंडली के साथ रंग खेलते हुए होली की खुशियां बांटी।
बच्चों पर तो सुबह से ही होली की मस्ती छाई हुई थी। एक- दूसरे को रंग लगाते और पानी उड़ेलते बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। युवा, महिला और पुरुषों ने भी घर-परिवार, रिश्तेदार और परिचितों में जमकर होली खेली। ज्यादातर लोगों ने होली खेलने में सूखे रंगों का ही प्रयोग किया। कोरोना वायरस के भय को दरकिनार कर लोगों ने रंगपर्व का पूरा लुत्फ उठाया। सुबह से शुरू हुआ रंगपर्व मनाने का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।
जगह- जगह हुआ होलिका दहन।
सोमवार रात शहरभर में जगह- जगह होलिका दहन किया गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ने का असर ये हुआ कि ज्यादातर जगह लोगों ने होलिका दहन में लकड़ी की जगह गोबर के कंडों का प्रयोग किया।
राजवाड़ा पर शाही होली का दहन।
रियासत काल से चली आ रही परम्परा का निर्वहन करते हुए राजवाड़ा पर इस बार भी शाही होली का दहन किया गया। राजपुरोहित के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलकर राजपरिवार के वंशजों ने शाही होली का पूजन करने के बाद दहन किया।इस होलिका दहन में 1100 कंडों का इस्तेमाल किया गया। बड़ी संख्या में शहर के लोग भी यहां पहुंचे और होली की परिक्रमा कर घर- परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।
Related Posts
May 13, 2021 वार्ड क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों में कांग्रेस के नेताओं को नहीं लिए जाने पर शहर कांग्रेस ने जताया ऐतराज
इंदौर : शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई वार्डो की […]
December 27, 2024 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन
2004 से 2014 तक रहे देश के प्रधानमंत्री।
नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह […]
January 14, 2024 क्षेत्र क्रमांक एक के वार्ड 08 में पहुंचे आकाश विजयवर्गीय
जनता और कार्यकर्ताओं का जताया आभार ।
जनता ने बताई समस्याएं, आकाश ने कहा हम करेंगे […]
November 12, 2018 किसान विरोधी हैं मोदी और शिवराज सरकार- जाखड़ इंदौर: केंद्र की मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार किसान विरोधी है। एक किसानों का शोषण करती […]
August 21, 2021 समाजसेवी नारायण घाटे का निधन, तिलक नगर मुक्तिधाम पर किया गया अंतिम संस्कार
इंदौर : इफको के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक और साईनाथ धार्मिक, शैक्षणिक व पारमार्थिक ट्रस्ट […]
November 23, 2022 भगवा के नाम पर सत्ता हासिल करने वाले कर रहे भगवा का अपमान
विधायक संजय शुक्ला ने पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के पोस्टर हटाए जाने पर जताया […]
November 25, 2019 बेटी की इच्छा को गुप्ता दम्पत्ति ने बनाया संकल्प, इस बार 22 गरीब बेटियों की कराई शादी..! इंदौर : 2 वर्ष पूर्व 24 नवम्बर 2017 को डॉ. दिव्या- सुनील गुप्ता की अमेरिका निवासी बेटी […]