इंदौर : लसूड़िया पुलिस ने थाना क्षेत्र के बदमाश आकाश लहरी को अपने चार अन्य साथियों के साथ खतरनाक हथियारों से सुसज्जित होकर डकैती की योजना बनाते रंगे हाथों पकड़ लिया।
रुचि सोया फैक्ट्री में डालने वाले थे डाका।.
पुलिस को रविवार 24 अक्टूबर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की लसूडिया क्षेत्र का जिला बदर बदमाश आकाश लहरी अपने चार अन्य साथियों के साथ हथियारबंद होकर नट बोल्ट चौराहे के पास स्थित रुचि सोया फैक्ट्री में डकैती डालने की योजना बना रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लसूडिया पुलिस ने जिला बदर आरोपी आकाश पिता राजू लहरी उम्र 24 साल निवासी निरंजनपुर नई बस्ती इंदौर को उसके साथी दलविंदर सिंह उर्फ विक्की पिता हरमिंदर सिंह उम्र 29 साल निवासी स्कीम 114 पार्ट वन इंदौर , पीयूष पिता शंकर चौहान उम्र 20 साल निवासी भाग्य लक्ष्मी कॉलोनी एमआर 10 इंदौर , नरेंद्र सिंह उर्फ सनी पिता शिव सिंह तोमर उम्र 36 साल निवासी फोनेक्स टाउनशिप इंदौर ,भूषण पिता हरिश्चंद्र गावडे उम्र 37 साल निवासी फोनेक्स टाउनशिप केलोद हाला इंदौर को धर- दबोचा। आरोपियों के कब्जे से तलवार, चाकू ,टॉमी जैसे हथियार जब्त कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
Related Posts
September 1, 2022 निजी कंपनी ने नौकरी से निकाला तो सात कर्मचारियों ने खाया जहर
इंदौर : एक निजी कंपनी में काम करने वाले सात कर्मचारियों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश […]
October 29, 2019 तुर्रा और कलगी दलों में जमकर चले अग्निबाण, 25 से अधिक घायल इंदौर : दिवाली के अगले याने धोक पड़वा वाले दिन इंदौर जिले के ग्राम गौतमपुरा में दो गावों […]
May 17, 2020 दुर्घटना में मृत दंपत्ति के बच्चों के लिए 14 लाख देगी सरकार- सीएम इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के नेवाली ब्लॉक में […]
April 15, 2021 कोरोना संक्रमण की बेलगाम रफ्तार जारी, 17 सौ के करीब मिले नए संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण का कहर अब बेकाबू होता नजर आ रहा है। शासन- प्रशासन के तमाम इंतजाम […]
March 23, 2021 पार्षद प्रीति अग्निहोत्री के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी
इंदौर - बदमाशो के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि […]
November 16, 2020 रागिनी और मेघा की रंगोलियों को मिली दर्शकों की सराहना
इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित जूनापीठा, कालानी नगर में दीपोत्सव के तहत बालिकाओं के लिए […]
January 31, 2024 स्वास्थ्य के लिए अंतरिम बजट में हो पर्याप्त प्रावधान
जीडीपी के 04 फीसदी तक हो स्वास्थ्य का बजट।
चिकित्सक बिरादरी से उठी मांग।
इंदौर : […]