इंदौर : कोरोना का संक्रमण डॉक्टरों को भी चपेट में लेने लगा है। एमवाय अस्पताल के गायनिक विभाग की एक महिला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव होने की खबर है।वह 17 से 25 मार्च के बीच यह महिला डॉक्टर लखनऊ प्रवास पर थी। संभवतः उसी दौरान इसके संक्रमित होने की बात कही गई है। मूल झांसी निवासी इस महिला डॉक्टर के पति सहित परिवार के तीन अन्य लोगों के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली है। ये डॉक्टर एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी सेकंड ईयर की छात्रा है। इसे अरविंदो में भर्ती किया गया है। इसके संपर्क में आए 13 डॉक्टरों को क्वारनटाइन किया गया है। हैरत की बात ये है कि इस महिला डॉक्टर को बगैर कोरोना जांच के ही गायनिक विभाग में ड्यूटी पर लगा दिया गया।
आपको बता दें कुछ दिन पहले ही जूनी इंदौर टीआई में भी कोरोना संक्रमण पाया गया था। उनका भी इलाज अरविंदो में चल रहा है।