इंदौर : कोरोना महामारी से मुक्ति पाने के लिए हर तरह के जतन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय के साथ राजवाड़ा पहुंचे। उन्होंने मां अहिल्या के चरणों में शीश नवाया और उनसे कोरोना के संकट से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।
इंदौर की जिंदादिली लौट आए यही कामना की।
बाद में मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा विश्व पीड़ित है, ऐसे में भारत और इंदौर भी अछूते नहीं रह सकते। मां अहिल्या इंदौर की पालनहार है। उनके चरणों में वन्दन कर शहर को कोरोना से निजात मिले और उसकी जिंदादिली लौट आए यही कामना उन्होंने की है।
कोरोना के खिलाफ जंग जरूर जीतेंगे।
विधायक आकाश विजयवर्गीय का कहना था कि मां अहिल्या सबकी पीड़ा और दुःख हर लेती है।हमें भरोसा है कि कोरोना की महामारी पर भी हम उनकी कृपा से जरूर विजय हासिल करेंगे। आकाश ने कहा कि कोरोना पीड़ित मरीजों की पहचान हो, उन्हें इलाज मिले, गरीबों को भोजन मिले, इस प्रयास में हम सभी जुटें हैं। कहीं कुछ कमियां होंगी तो उन्हें हम मिलकर दूर करेंगे और कोरोना को हराकर ही दम लेंगे।
सांसद लालवानी ने भी की मां अहिल्या से प्रार्थना।
सांसद शंकर लालवानी ने भी राजवाड़ा पहुंचकर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इंदौर को कोरोना के अभिशाप से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।
Related Posts
October 1, 2023 सीएम शिवराज ने 321 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण
हमने हर वादा पूरा किया। सभी अवैध कॉलोनियों को किया जाएगा वैध : मुख्यमंत्री
इंदौर : […]
November 23, 2022 अंतर्मन में चैतन्यता न आए तो 24 घंटे की गई पूजा भी व्यर्थ है
दिव्य शक्ति पीठ पर वाशिंगटन से आए स्वामी नलिनानंद गिरि के श्रीमुख से भागवत ज्ञान यज्ञ […]
January 26, 2021 इंदौर निवासी डीसीपी प्रमोद कुशवाह को वीरता मैडल, दिल्ली पुलिस में हैं कार्यरत
इंदौर : गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, स्पेशल सेल दिल्ली में डीसीपी के पद पर […]
January 20, 2020 निधि ये कैसी विधि रची, लजा दिया तुमने, तुम्हारे थप्पड़ की गूंज गुल खिलाएगी *गोविंद मालू*
राजगढ़ ब्यावरा की कलेक्टर निधि निवेदिता के बचाव में उतरी काँग्रेस से मैं […]
December 18, 2020 431 नए मरीजों में पाया गया संक्रमण, 3 और मरीजों की कोरोना ने ली जान
इंदौर : देश और प्रदेश के अन्य शहरों के मुकाबले इंदौर में कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट […]
August 23, 2020 सीएम ने अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद के दिए निर्देश भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में अति वर्षा से उत्पन्न हालात की समीक्षा की। […]
August 3, 2020 विजयवर्गीय ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच बांटी रक्षाबन्धन की खुशियां इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी […]