नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में चोरों का हौसला बुलंद है. पुलिस के तमाम दावों के बाद चोर अपनी कारस्तानियों में सफल हो जा रहे हैं. इस बार चोरों ने नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर के निशाना बनाया है. चोरों की इस हरकत से लोग हैरत में हैं. अहम बात यह है कि नोबल पुरस्कार की प्रतिलिपि भी चोर उठा ले गए हैं.
गौरतलब है कि सत्यार्थी के दिल्ली के घर में चोरी हो गई है. बताया जा रहा है कि कल देर हुई इस वारदात में चोर कैलाश सत्यार्थी को मिले नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका (प्रतिलिपि) भी अपने साथ ले गए. घर से गहने और कैश भी गायब है. कैलाश सत्यार्थी दिल्ली की कैलाश कॉलोनी के अरावली अपार्टमेंट में रहते हैं लेकिन फिलहाल वो विदेश में हैं.
कौन हैं कैलाश सत्यार्थी?
-बाल श्रम विरोधी कार्यकर्ता हैं कैलाश सत्यार्थी
– अपना जीवन बाल श्रम खत्म करने और दुनिया से दासता की कुरीति को खत्म करने को समर्पित की
– पाकिस्तानी किशोरी मलाला यूसुफजई के साथ उन्हें 2014 नोबेल शांति पुरस्कार मिला था
Related Posts
October 28, 2020 पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, तीन माह पूर्व ही किया था प्रेम विवाह
इंदौर : संयोगितागंज थाना क्षेत्र के जावरा कम्पाउंड में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या […]
June 6, 2021 अनलॉक के दौरान शहर में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाना बड़ी चुनौती- सिलावट
इंदौर : इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में […]
January 31, 2023 संविधान मात्र किताब नहीं, जीवन जीने का साधन है – जयवर्द्धन सिंह
विधिक जागृति फोरम ने किया युवा प्रतिभाओं का सम्मान।
इंदौर : विधिक जागृति फोरम ने […]
May 24, 2017 सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दूसरी कार्रवाई, LoC पर PAK सेना की चौकियों को उड़ाया नई दिल्ली.भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारतीय सेना ने […]
April 4, 2021 धोखाधड़ी के फरार इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
इंदौर : फ्लैट की रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले मामले में तीन साल से फरार व […]
March 19, 2024 केवल उत्सव नहीं, पुरातन संस्कृति का प्रतिबिंब है भगोरिया
🔹कैलाश विजयवर्गीय🔹
जनजातीय संस्कृति का महापर्व भगोरिया 18 मार्च से शुरू हो गया है। […]
November 17, 2018 बीजेपी के दृष्टि पत्र में किसान समृद्धि कॉरिडोर के निर्माण का वादा बीजेपी के दृष्टिपत्र में किसानों, महिलाओं, युवाओं, शासकीय कर्मचारियों और स्कूली […]