इंदौर : स्कीम नम्बर 71 में रहने वाली फराह खान प्रेग्नेंट थी। वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। अरविंदो अस्पताल में उसे एडमिट किया गया था। वहीं उसने ऑपरेशन के जरिये बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर्स के सामने मां- बच्चे की जिंदगी बचाना एक बड़ी चुनौती बन गई थी। ये अस्पताल के डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ के अथक प्रयासों का ही नतीजा है कि फराह कोरोना से उबर पाई। वह और उसका बच्चा पूरीतरह ठीक हो गए।
अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टॉफ का शुक्रिया अदा किया।
रविवार को जब फराह और और उसके बच्चे को अरविंदो अस्पताल से छुट्टी मिली तो उसकी आंखें भर आईं। भाव विभोर होकर उसने कहा कि अस्पताल के डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टॉफ ने उसकी और उसके बच्चे की जो सेवा की है, वह कभी उसे भुला नहीं पाएगी। उसे और उसके बच्चे को नई जिंदगी मिली है। सभी डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टॉफ को उसने शुक्रिया कहा।
महिला सहित 12 मरीजों को किया डिस्चार्ज।
अरविंदो अस्पताल के निदेशक डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि रविवार को अस्पताल से 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें वो महिला भी शामिल है जिसने कोरोना पॉजिटिव रहते बच्चे को जन्म दिया था। इन सभी की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उपचार के बाद दो रिपोर्ट निगेटिव आने और चेस्ट एक्सरे भी क्लियर आने के बाद इन्हें डिस्चार्ज किया गया। घर पर भी इन्हें पूरा एहतियात बरतने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है।
Related Posts
July 10, 2021 बढ़ती वारदातों के चलते पुलिस ने चलाया गुंडा विरोधी अभियान, 60 गुंडों की धर- पकड़ की गई
इंदौर : पश्चिम क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को गुंडा विरोधी अभियान चलाया। एक घंटे के […]
September 1, 2022 बलराज कुमार पालोदा ने इंदौर जिला उपभोक्ता आयोग क्रमांक एक का पदभार ग्रहण किया
इंदौर : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा बलराज कुमार पालोदा को […]
May 30, 2024 दुनिया की 100 प्रभावशाली कंपनियों में रिलायंस सहित भारत की तीन कंपनियां शामिल
टाइम मैगजीन ने जारी की 100 प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट।
नई दिल्ली : मशहूर अमेरिकी […]
May 8, 2019 मप्र की जनता से झूठे वादे करने के लिए माफी मांगे राहुल गांधी- राकेश सिंह इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह मंगलवार को इंदौर आए। इस दौरान […]
July 8, 2023 लव – कुश ब्रिज के निर्माण से एमआर -10 पर सुगम होगा यातायात
इन्दौर : आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा लंबित विकास कार्यों का सतत निरीक्षण कर उनमें […]
April 6, 2020 वायरोलॉजी लैब की क्षमता बढ़ी, अब इंदौर में ही हो सकेंगे अधिकांश कोरोना टेस्ट कोविड- 19 के सेंपल टेस्ट अब इंदौर में ही होंगे।
इंदौर : कोरोना वायरस से संक्रमण की […]
February 27, 2025 निपानिया, तुलसी नगर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व
शिव बारात और महाआरती ने मोह लिया मन।
इंदौर : शहर में देवाधिदेव महादेव की आराधना का […]