इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कभी कम तो कभी ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। सीएमएचओ कार्यालय द्वारा
रविवार देर रात जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक 26 अप्रैल को कुल 298 सैम्पल्स की जांच की गई। इनमें से 267 निगेटिव और 31 पॉजिटिव पाए गए।इन्हें मिलाकर इंदौर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1207 तक पहुंच गया है।
3 और मरीजों की मौत, 60 हुई मृतकों की तादाद।
सीएमएचओ के बुलेटिन के अनुसार कोरोना संक्रमण से 3 और मरीजों की मौत हुई है। इन्हें मिलाकर कोरोना से होनेवाली मौतों का आंकड़ा 60 तक पहुंच गया है।
16 और डिस्चार्ज, कुल कोरोना वीर 123।
सीएमएचओ से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को कोरोना को मात देनेवाले 16 और मरीज डिस्चार्ज किये गए। इन्हें मिलाकर अभी तक 123 वीरों ने कोरोना को शिकस्त दे दी है। पूरीतरह ठीक होकर वे घर लौट गए है। 1024 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
संस्थागत क्वारनटाइन से 57 डिस्चार्ज।
होस्टल्स, मैरिज गार्डन आदि स्थानों पर क्वारनटाइन कर रखे गए 57 और लोगों को कोई लक्षण नहीं पाए जाने एवं क्वारनटाइन अवधि खत्म होने पर रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। 975 लोग अभी भी क्वारनटाइन में रखे गए हैं।
Related Posts
February 20, 2022 उमेश शर्मा की खरी- खरी से बीजेपी के कर्ताधर्ता हुए खफा, नोटिस थमाकर मांगी सफाई
इंदौर : लगता है बीजेपी के लिए सत्ता ही सर्वोपरि हो गई है। काँग्रेसयुक्त बीजेपी अपने उन […]
June 2, 2023 नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड का इंदौर विमानतल पर किया गया भावभीना स्वागत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की अगवानी।
लोकनृत्यों की पेश की गई बानगी।
मुख्यमंत्री […]
November 29, 2022 केवल बेटियों को नहीं, बेटों को भी संस्कार देने की जरूरत – पंडित मिश्रा
मंदिर में पाप धोने के लिए नहीं, भगवान को रिझाने के लिए जाएं।
इंदौर : श्री शिव […]
September 8, 2023 पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों को दिया गया अतिरिक्त ठहराव
इंदौर : नई दिल्ली में 8 सितंबर से प्रारंभ हो रही प्रतिष्ठित G20समिट 2023 को ध्यान में […]
October 9, 2020 25 अक्टूबर तक आउटफॉल और नदी किनारों का सौंदर्यीकरण पूर्ण करने के निर्देश
इंदौर : आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा नदी शुद्धि करण के अंतर्गत सरस्वती नदी में मिलने वाले […]
May 8, 2023 स्वयं के रहने हेतु मकान किराए पर लेना जीएसटी के दायरे में नहीं
होटल, हॉस्पिटल, हॉस्टल और मकान किराए पर लेने के मामले में जीएसटी के प्रावधानों पर […]
December 29, 2021 एमजीएम मेडिकल कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. राव अध्यक्ष, डॉ. लोंढे सचिव चुने गए
इंदौर : एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति […]