इंदौर : बीते दो दिनों से फिर शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4 फीसदी के नीचे पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा पुनः 7 से 8 फीसदी को छू रहा है।
77 नए पॉजिटिव मरीज आए सामने।
सीएमएचओ कार्यालय द्वारा रविवार देर रात जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक रविवार 10 मई को 1128 सैम्पल्स जांच हेतु भेजे गए थे, उनमें से 1105 की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। 1028 सैम्पल्स निगेटिव पाए गए जबकि 77 पॉजिटिव निकले हैं। इन्हें मिलाकर आज दिनांक तक कुल 15045 सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमें से 1935 पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि 45 बढ़फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर भी लौट चुके हैं।
कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 90 पर पहुंचा।
कोरोना प्रभावित एक और मरीज की रविवार को मौत हो गई। इसे मिलाकर इंदौर में अब तक 90 लोगों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली है।
रिकवर होने वालों का औसत इंदौर में सबसे बेहतर।
अब तक कोरोना संक्रमण के 1935 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से 898 मरीज कोरोना को हराकर घर लौट गए हैं। अगर इनका औसत निकाला जाए तो करीब 48 फीसदी मरीज इंदौर में ठीक हुए हैं। रिकवर होनेवालों का ये प्रतिशत देश में सबसे बेहतर है। 946 मरीजों का उपचार फिलहाल जारी है।
Related Posts
November 13, 2023 14 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी इंदौर में करेंगे रोड शो
बैतूल, शाजापुर, झाबुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]
June 19, 2023 ध्यान के जरिए भौतिक और आध्यात्मिक जीवन में ला सकते हैं संतुलन
इंदौर प्रेस क्लब में हृदय आधारित ध्यान योग कार्यक्रम आयोजित।
इंदौर : ध्यान ईश्वर तक […]
June 20, 2023 चंदन नगर क्षेत्र में गुंडे की चाकू से गोदकर हत्या।
इंदौर : बीती रात चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक गुंडे की बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या […]
October 22, 2022 सांवेर – देपालपुर मार्ग स्थित नाले पर निर्मित पुल का मंत्री सिलावट ने किया लोकार्पण
लगभग साढ़े 4 करोड़ रूपए की लागत से बना है पुल।
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम […]
July 26, 2024 अवंतिका और मालवा एक्सप्रेस में लगेंगे सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच
इंदौर : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की […]
August 24, 2023 चंद्रमा पर पड़े भारत के कदम, पत्रकारों ने मनाया जश्न
स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश […]
May 7, 2019 इंदौर प्रेस क्लब में आमने- सामने हुए कांग्रेस व बीजेपी प्रत्याशी इंदौर: जैसे- जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है, राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रमुख […]