इंदौर : बीजेपी के प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी ने कलेक्टर मनीष सिंह को पत्र लिखकर रेमडेसीवीर लाभार्थियों की सूची भी जारी करने का आग्रह किया है। मूलचंदानी का कहना है कि जिस प्रकार रेमडेसीवीर इंजेक्शन किस अस्पताल में कितने दिए जा रहे हैं, इसकी सूची सोशल मीडिया पर जारी की जा रही है, उसीतरह आवंटित इंजेक्शन सम्बंधित हॉस्पिटल में किन मरीजों को लगना है, उसकी भी सूची जारी होना चाहिए।इससे इंजेक्शन की कथित हेराफेरी की जो आम धारणा बनी है उस पर रोक लग सकेगी।
मूलचंदानी ने अपने पत्र में कलेक्टर से अपील की है कि जिस अस्पताल को रेमंडेसीविर इंजेक्शन दिए जाएं वहां पर किन मरीजों को वह लग रहे हैं, उन मरीजों का नाम व मोबाइल नंबर भी जारी हो। मरीज के मोबाइल नंबर पर उसका एक एसएमएस भी जाना चाहिए कि उपरोक्त इंजेक्शन उसको उपलब्ध होगा । इससे दो फायदे होंगे, एक मरीज को यह पता होगा कि उसे रेमडेसीवीर इंजेक्शन लगना है, दूसरा गड़बड़ियों की संभावना पर रोक लगेगी। मूलचंदानी ने उनके सुझाव पर गंभीरता से विचार कर ठोस निर्णय लेने की अपील भी कलेक्टर मनीष सिंह से की है।
Related Posts
December 1, 2020 सीएम शिवराज ने पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से की मुलाकात, मन्त्रिमण्डल विस्तार सहित कई मुद्दों पर की चर्चा
नई दिल्ली: मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से सीएम शिवराज की कोई 1 […]
September 20, 2023 अहिल्या सेना इंदौर का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाओं को अहिल्या गौरव अवॉर्ड से सम्मानित करेगी
इंदौर : अहिल्या सेना इंदौर महानगर के संयोजक विनोद खण्डेलवाल ने बताया कि मां अहिल्या की […]
October 27, 2023 आबकारी विभाग ने तीन लाख रुपए मूल्य की अवैध मदिरा व सामग्री जब्त की
01 दोपहिया वाहन सहित 452 लीटर अवैध मदिरा तथा 1520 लीटर महुआ लहान जब्त।
इंदौर : […]
April 15, 2023 अब दहाड़ नहीं पाते कार्टूनिस्ट..!
🔹कीर्ति राणा🔹
इंदौर : दशकों पहले दैनिक अखबारों में कार्टून का नियमित प्रकाशन होता […]
March 26, 2021 होली- धुलंडी पर रोक को लेकर गरमाई सियासत, विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी पर लगाया हिन्दू विरोधी होने का आरोप
इंदौर : रविवार को होली पर लगाए गए लॉक डाउन और धुलेंडी पर लॉक डाउन जैसे ही प्रतिबंधात्मक […]
July 22, 2025 चंद उद्योगपतियों के हाथ में है देश की अर्थव्यवस्था : राहुल गांधी
मांडू में राष्ट्रगान के साथ हुआ कांग्रेस के नव संकल्प शिविर का शुभारंभ।
वर्चुअल […]
October 27, 2021 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा […]