उज्जैन. पुलिस लाइन में 15वीं बटालियन में तैनात प्लाटून कमांडर दीपक वैद्य का शव बुधवार को कमरे में पाया गया।दीपक ने अपनी सरकारी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी रुपेश द्विवेदी और अमरेंद्र सिंह ने प्रारम्भिक पड़ताल के बाद बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते दीपक ने यह कदम उठाया।
इसी माह होनेवाली थी शादी..
एएसपी द्विवेदी ने बताया कि 15वीं बटालियन पुलिस लाइन में निवासरत प्लाॅटून कमांडर दीपक वैद्य ने पारिवारिक कारणों के चलते बुधवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मूलरूप से दमोह के रहने वाले दीपक की पहले किसी से सगाई हुई थी, किसी कारणवश वह टूट गई थी। इसके बाद एक अन्य लड़की से रिश्ता जुड़ा और इसी माह शादी होने वाली थी। दीपक काफी समय से तनाव में था। इसकी जानकारी सहायक जवानों ने आलाधिकारियों को भी दी थी। दीपक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ पुलिस आगे जांच- पड़ताल में जुटी है।
Related Posts
April 4, 2021 सांवलिया सेठ के दरबार में दान पेटियों ने ऊगली 7 करोड़ से अधिक की राशि
भोपाल : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित कृष्णधाम सांवलिया सेठ दरबार में दान पेटी से निकले […]
January 14, 2025 मां शाकंभरी देवी की तांडव आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
डिस्पोजल मुक्त परिसर में लिया जूठन नहीं छोड़ने का संकल्प।
बायपास स्थित सम्पत पैलेस पर […]
January 8, 2021 नर्मदा नदी में नाव पलटी, 9 लोगों को बचाया गया, दो लापता
खंडवा : इंदौर-इच्छापुर हाई-वे स्थित मोरटक्का पुल के नीचे नर्मदा नदी में यात्रियों से […]
April 6, 2021 रिकॉर्ड टेस्टिंग के साथ आठ सौ के पार हुए नए संक्रमित, ग्रोथ रेट 13 फ़ीसदी से रहा कम
इंदौर : कोरोना संक्रमित मामले सोमवार को आठ सौ के पार हो गए, लेकिन ये भी सच है कि […]
January 12, 2023 इन्वेस्टर्स समिट में मिले 15 लाख 42 हजार 500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव – मुख्यमंत्री चौहान
उद्योग शुरू करने के बाद तीन साल तक कोई अनुमति जरूरी नहीं।
प्लग एंड प्ले की सुविधा […]
January 18, 2022 मप्र के 58 आईएएस- आईपीएस अधिकारी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बनाए गए पर्यवेक्षक
भोपाल : देशभर के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य […]
March 3, 2023 इंदौर के होलकर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच पर लग सकता है एक साल का बैन..?
आईसीसी ने होलकर स्टेडियम की पिच को माना खराब।
दिए तीन डिमेरिट अंक।
सवा दो दिन में […]