भोपाल : गुरुवार तड़के गुना के पास बस और ट्रक की टक्कर में ट्रक में सवार 8 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 54 के करीब घायल हो गए। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
महाराष्ट्र से यूपी जा रहे थे प्रवासी मजदूर।
बताया जाता है कि ये प्रवासी मजदूर, ट्रक में सवार थे। वे महाराष्ट्र से यूपी जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया।बस में चालक- परिचालक ही सवार थे, कोई यात्री नहीं था। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गुना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि अधिकांश प्रवासी मजदूर यूपी के उन्नाव जिले के हैं। मृतकों की पहचान कर उनके शव परिजनों तक पहुंचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
घायलों को अस्पताल ले गए पुलिसकर्मी क्वारन टाइन।
दुर्घटना में घायल प्रवासी मजदूरों में कुछ कोरोना पॉजिटिव भी हो सकते हैं। इस बात की आशंका को देखते हुए उन्हें अस्पताल लेकर गए पुलिसकर्मियों को क्वारनटाइन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
December 5, 2022 पितृ पर्वत पर चल रहे 25 कुंडीय खाटू श्याम महायज्ञ की पूर्णाहुति
पांच दिनों में 7 लाख 51 हजार आहुतियां संपन्न – किन्नर महामंडलेश्वर ने बांटे बरकती […]
June 20, 2023 योग व संतुलित आहार है निरोगी जीवन का आधार
योग जत्रा में बीमारियों के निदान संबंधी योगासनों की दी गई जानकारी।
योग की दी गई […]
September 26, 2020 एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया गया नमन
इंदौर : भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती पर बापट चौराहा स्थित […]
December 17, 2023 बढ़ता शहरीकरण पर्यावरण के लिए हानिकारक है
अनियंत्रित विकास है बढ़ते प्रदूषण के लिए जिम्मेदार।
अधिकाधिक पेड़ लगाने और पेड़ों की […]
December 15, 2023 सड़क व फुटपाथ पर कब्जा कर सामान रखा तो होगी कार्रवाई
शहर के राजबाडा और मुख्य बाजारों में पैदल, घूमकर व्यापारियों से की चर्चा और दी […]
November 4, 2020 आसमान से कह दो, थोड़ा ऊंचा हो जाए…
♦️नरेंद्र भाले♦️
क्या उम्दा बात कही है किसी ने'अगर देखना है मेरे उड़ने का अंदाज तो […]
January 2, 2023 बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु,
एक ही दिन में 4 से 5 लाख लोगों ने किए दर्शन।
महाकाल लोक की अद्भुत छटा निहारकर लोग […]