उज्जैन : राज्य शासन ने कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी सार्वजनिक प्लेटफार्म पर उपलब्ध नहीं कराने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भारत सरकार ने भी संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी के बारे में गोपनीयता बरतने के निर्देश पूर्व में ही दिए हैं। किसी भी संक्रमित व्यक्ति की जानकारी सार्वजनिक प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराना नियम विरूद्ध है।
राज्य शासन के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सह स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई ने प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर्स एवं सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि इस प्रकार की कोई जानकारी सार्वजनिक प्लेटफार्म पर उपलब्ध न कराई जाये और यदि पूर्व में इस प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई गई हो तो ऐसे प्रकरणों की जानकारी को सार्वजनिक प्लेटफार्म से तत्काल विलोपित कराया जाए।
नाम सार्वजनिक करने पर दर्ज होगी एफआईआर।
उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की जानकारी यदि सार्वजनिक प्लेटफार्म तथा व्हाट्सअप पर शेयर की जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जायेगी। कलेक्टर ने कहा है कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की जानकारी सार्वजनिक न की जाए।
Related Posts
March 8, 2021 इंदौर के विकास को नए आयाम देंगे प्रबुद्धजनों के सुझाव- शर्मा
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इंदौर प्रवास के दौरान […]
October 7, 2023 इंदौर के 14 चौराहों पर एकीकृत ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत लगाए गए स्मार्ट सिग्नल
आईसीसीसी के कमांड सेंटर से स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल चौराहों पर रहेगी नजर।
स्मार्ट […]
May 16, 2025 गुणवत्ता युक्त चिकित्सा शिक्षा हमें विश्वगुरु बना सकती है..
हर शिक्षित व्यक्ति एक गरीब को शिक्षा देने का प्रण लेंं..
अभ्यास मंडल की […]
March 19, 2023 देश और दुनिया में सनातन धर्म की ध्वजा फहरा रहा गोस्वामी समाज
अ.भा. दशनाम गोस्वामी समाज की महापंचायत में बोले सांसद लालवानी।
मंच पर आकर युवक- […]
January 10, 2022 खदान से हीरे चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत के 55 हीरे बरामद
इंदौर : हीरों की चोरी करने वाले दो शातिर चोर, क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आए […]
May 13, 2025 मालवा उत्सव में लोककलाओं की मनोहारी प्रस्तुतियों का सिलसिला जारी
लड़ाकू विमान राफेल की प्रतिकृति बनीं आकर्षण का केंद्र।
इंदौर : पाकिस्तान और पीओके […]
August 3, 2025 श्रावण, प्रभु भक्ति और कथा श्रवण का माह है
🔺डॉ.रीना रवि मालपानी 🔺
सरलता के सुगंध की वर्षा करने वाले शिव का प्रिय माह समापन की […]