इंदौर : बीते कई दिनों से कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी चिंता का सबब बनीं हुई थी। पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से संक्रमण को नियंत्रित करने में सफलता मिल रही है। सोमवार 25 मई के जो आंकड़े स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए हैं, उनमें मुताबिक इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या करीब 5 फीसदी घट गई है। ये बड़ी राहत की खबर मानी जा सकती है।
39 नए संक्रमित मिले, 705 निगेटिव।
सोमवार की जो रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने जारी की है उसके अनुसार 404 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे। पेंडिंग सैम्पल जोड़कर कुल 756 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 705 निगेटिव पाए गए। 39 सैम्पल संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 12 सैम्पल सम्भवतः रिजेक्ट किए गए। हालांकि उनके बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। अगर बीते दिनों से तुलना की जाए तो संक्रमितों की संख्या में उल्लेखनीय कमीं आई है। आज दिनांक तक का आंकड़ा देखें तो कुल 30 हजार 677 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 3103 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं जो करीब 10 फीसदी हैं।
8 और मरीजों ने दी कोरोना को मात।
सोमवार को 8 और मरीज कोरोना से उबरकर घर के लिए रवाना हुए। इन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वाले योद्धाओं की तादाद बढ़कर 1484 हो गई है। 1503 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
एक और ने गंवाई जिंदगी।
सोमवार को कोरोना से लड़ते हुए एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। इसे मिलाकर अब तक 117 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
September 1, 2022 निगम परिसर में श्री सिद्धि विनायक का महापौर, सभापति ने किया पूजन
इंदौर : गणेश चतुर्थी पर रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश नगर निगम परिसर में भी […]
March 21, 2025 ट्रेन में यात्री ने पैसे नहीं दिए तो किन्नरों ने पीट – पीट कर की हत्या
भोपाल से चली गोडवाना एक्सप्रेस में 13 मार्च को हुई थी घटना।
पुलिस ने ना गिरफ्तारी […]
December 1, 2019 मीडिया की आवाज दबाने की इंदौर पुलिस की कार्रवाई का व्यापक विरोध उज्जैन : संझा लोकस्वामी समाचार पत्र द्वारा बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में सफेदपोशों के […]
June 20, 2023 रजत रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले प्रभु वेंकटेश
छत्रीबाग स्थित वैंकटेश देवस्थान से निकली रथयात्रा, 75 वर्षो की परंपरा कायम […]
July 24, 2020 पर्ची के 5 रुपए नहीं होने से मरीज को नहीं मिला इलाज, अस्पताल के दरवाजे पर तोड़ा दम…! गुना : जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। केवल 5 रुपए के […]
November 11, 2021 जनजातीय महासम्मेलन में भाग लेने जाने वाले युवाओं के लिए होंगे समुचित इंतजाम, गृहमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा
इंदौर : आगामी 15 नवम्बर को भोपाल में आयोजित होने वाले जनजातीय महासम्मेलन के लिए इंदौर […]
June 22, 2024 मास्टर क्लास में विनया देशपांडे ने सिखाए टीवी एंकरिंग के गुर
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. द्वारा जाल सभागृह में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव […]