इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते दो दिनों से कमीं के आसार दिखाई दे रहे हैं। रविवार के जो आंकड़े सीएमएचओ कार्यालय ने जारी किए उन्हें देखने से पता चलता है कि पॉजिटिव मामलों की संख्या दो दिनों से 6 फीसदी के आसपास रही है।पहले ये औसत 10 फीसदी या अधिक हुआ करता था।
53 नए मरीज मिले…
रविवार के आंकड़ों के अनुसार 663 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। पूर्व के सैम्पल मिलाकर कुल 922 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 865 निगेटिव और 53 पॉजिटिव पाए गए। इन्हें जोड़कर आज दिनांक तक कुल 36 हजार 635 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 3539 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। राहत की बात ये है कि इनमें से 59 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
39 ने कोरोना को किया परास्त।
रविवार को कोरोना संक्रमित 39 और मरीजों ने इलाज के साथ अपने जज्बे के बल पर कोरोना को पटखनी दी और अस्पतालों से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटे। इनके साथ अब तक 1990 मरीज कोरोना योद्धा बनकर उभरे हैं। 1414 मरीजों का उपचार फिलहाल चल रहा है।
कोरोना ने 3 और जिंदगियां छीनी।
कोरोना संक्रमण ने 3 और जिंदगियां खत्म कर दी। इन्हें मिलाकर अब तक 135 मरीज कोरोना के शिकार हो चुके हैं।
Related Posts
June 27, 2021 जिला न्यायालय में आयोजित शिविर में न्यायाधीशों ने भी किया रक्तदान
इंदौर : मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला न्यायालय परिसर, […]
May 23, 2021 युवक को थप्पड़ मारना कलेक्टर को पड़ा महंगा, पद से धोना पड़ा हाथ
रायपुर : पद, पैसा और पॉवर मिलते ही सरकारी अधिकारी खुद को खुदा समझने लगते हैं। आम आदमी […]
February 22, 2020 बैटरी बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर नष्ट इंदौर : शनिवार सुबह सांवेर रोड पर दीपमाला ढाबे के समीप बैटरी बनाने की फैक्टरी में आग लग […]
July 1, 2021 14 पुलिस अधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
इन्दौर : पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में शुक्रवार को इन्दौर पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों […]
March 14, 2020 कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए स्कूल- कॉलेज में अवकाश घोषित भोपाल : मुख्यमंत्री कमल नाथ ने नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए […]
May 17, 2020 डेढ़ हजार यात्रियों को लेकर रवाना हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेन इंदौर : लॉकडाउन के चलते इंदौर में फंसे लगभग 1480 लोगों (श्रमिकों व छात्रों ) को स्पेशल […]
March 9, 2022 सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी है बजट, हर अंचल के संतुलित विकास का रखा गया है ध्यान- सीएम शिवराज
भोपाल : सीएम शिवराज सिंह ने वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में पेश किए गए वर्ष […]