इंदौर : हम दुनिया की 5 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।पिछले दिनों आई आर्थिक मंदी और कोरोना संकट ने देश की अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर जरूर डाला है पर हम जल्द ही इससे उबर जाएंगे। मेक इन इंडिया के बाद लोकल से वोकल और आत्मनिर्भरता का जो मन्त्र पीएम मोदी ने दिया है, उसका सकारात्मक असर आनेवाले समय में देखने को मिलेगा। ये बात बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कही। वे बुधवार को बीजेपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि चीन से बाहर निकलने वाली कम्पनियां भारत में निवेश को लेकर उत्सुक हैं।
राहुल गांधी पर किया कटाक्ष।
वैश्विक संस्था मूडीज द्वारा भारत की रेटिंग घटाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उसने देश की अर्थव्यवस्था को कबाड़ तक पहुंचा दिया है। इस बारे में जब कैलाशजी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का तो राजनीतिक भविष्य ही कबाड़ हो गया है। भारत की अर्थव्यवस्था जल्दी ही मंदी से उबरकर रफ्तार पकड़ लेगी।
पीएम मोदी ने जगाया आत्मविश्वास।
श्री विजयवर्गीय ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के लोगों में हर मुसीबत से लड़ने का आत्मविश्वास जगाया है। भारत में विश्वगुरु बनने की क्षमता है और पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत इसी ओर अग्रसर है।
Related Posts
August 1, 2024 मंदिर पर धावा बोलकर दान पेटी और तेल के डिब्बे चुराने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
इंदौर : मंदिर मे नकबजनी का, पुलिस थाना बाणगंगा ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर […]
November 12, 2018 किसान विरोधी हैं मोदी और शिवराज सरकार- जाखड़ इंदौर: केंद्र की मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार किसान विरोधी है। एक किसानों का शोषण करती […]
July 5, 2020 12 फीसदी अधिक मूल्य पर गई इंदौर जिले की शराब दुकानें *कीर्ति राणा*
इंदौर : जिले की शराब दुकानों की नीलामी में आबकारी विभाग अधिकतम राजस्व […]
July 9, 2025 करों में भारी वृद्धि के खिलाफ नगर निगम के जोनल कार्यालयों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मंगलवार, 09 जुलाई को इंदौर नगर निगम के सभी 22 […]
August 5, 2024 सीसीएमएस सिस्टम के तहत लैपटॉप और मोबाइल से कंट्रोल होगी शहर की स्ट्रीट लाइट्स
मंत्री, महापौर, सांसद और विधायक ने देखा स्काडा सिस्टम का लाइव डेमोंसट्रेशन।
सीसीएमएस […]
August 30, 2021 पीएम मोदी ने मन की बात में की इंदौर की स्वच्छता की तारीफ
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व […]
September 5, 2021 कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डेंगू ने भी दी दस्तक, इंदौर सहित मालवा के कई शहरों में मिले डेंगू के मरीज
इंदौर : देशभर में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका लोगों के दिलों में डर बनाए हुए हैं।इधर […]