इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस बात का खंडन किया है कि केंद्र सरकार द्वारा देरी से कदम उठाने के कारण कोरोना का फैलाव हुआ। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने समय रहते एडवायजरी जारी कर दी थी। मप्र में तत्कालीन कमलनाथ सरकार बजाए एहतियाती कदम उठाने के, फिल्मी सितारों के साथ आइफा के आयोजन की योजना बनाने में व्यस्त थे। वे उससमय कोरोना के खतरे पर ध्यान देते तो इंदौर व प्रदेश के अन्य शहरों में संक्रमण के इतने मामले सामने नहीं आते।
कोरोना से निपटने की शिवराज सरकार ने कर रखी है पूरी तैयारी।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर सहित प्रदेश के अन्य सभी जिलों में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। बीजेपी की शिवराज सरकार ने कोरोना से निपटने के समुचित उपाय कर रखे हैं। आनेवाले समय मे कोरोना के मामले बढ़ते भी हैं तो उसके लिए सरकार की पूरी तैयारी है। 6 हजार अतिरिक्त बेड की व्यवस्था इंदौर में की गई है। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जल्द ही प्रारम्भ हो जाएगा। डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ और अन्य कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है जिससे स्टॉफ की कमीं भी नहीं रहेगी।
Related Posts
March 10, 2023 खजराना फ्लाईओवर के निर्माण में बाधक पेड़ किए जाएंगे शिफ्ट
आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने दिए निर्देश।
फ्लाईओवर स्थल का किया निरीक्षण।
इंदौर : […]
December 29, 2021 शहर कांग्रेस ने मनाया कांग्रेस का 137 वा स्थापना दिवस
इंदौर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वा स्थापना दिवस मंगलवार, 28 दिसम्बर को शहर […]
June 3, 2024 शहर में बढ़ते अपराधों पर युवक कांग्रेस ने जताया आक्रोश
प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव की अगुवाई में पुलिस कमिश्नर के नाम […]
January 24, 2022 बढ़ते संक्रमण के साथ बढा मौतों का ग्राफ, 4 और संक्रमितों ने तोड़ा दम
इंदौर : रविवार 23 जनवरी को नए पॉजिटिव मामलों में कमीं आई लेकिन संक्रमण दर 26 फीसदी के […]
December 15, 2019 अमित सोनी अब 4 दिन की रिमांड पर तुकोगंज पुलिस के हवाले इंदौर : संझा लोकस्वामी के प्रबंध सम्पादक जीतू सोनी के पुत्र अमित को भी पुलिस नित नए […]
April 13, 2022 भाजयुमो ने फूंका दिग्विजय सिंह का पुतला, एमजी रोड थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
इंदौर : कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के खरगौन की घटना को लेकर गलत ट्वीट करने और समाज […]
March 9, 2021 दो दिन के लिए टला मप्र के बड़े शहरों में नाइट कर्फ्यू का निर्णय
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना समीक्षा बैठक के बाद नाइट कर्फ्यू पर […]