इंदौर : शनिवार रात भोपाल से जारी हुए आदेश के बाद आकाश त्रिपाठी की संभागायुक्त पद से विदाई हो गई। उनकी जगह संभागायुक्त बनाए गए डॉ. पवन कुमार शर्मा ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वे इसके पूर्व नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में पदस्थ थे। डॉ. शर्मा इंदौर में सेल्स टैक्स कमिश्नर भी रह चुके हैं।आकाश त्रिपाठी कमलनाथ सरकार के रहते संभागायुक्त इंदौर बनाए गए थे। कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉक डाउन में उन्होंने बेहद कुशलता के साथ हालात को नियंत्रित करने में कारगर भूमिका निभाई। उनकी रुचि के चलते ही सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का काम युद्धस्तर पर किया गया। इसी माह ये अस्पताल प्रारम्भ हो जाएगा।
श्री त्रिपाठी के अलावा अपर कलेक्टर चंद्रमौलि शुक्ला को देवास और आलोक कुमार सिंह को धार कलेक्टर बनाया गया है।दिनेश जैन पहले ही शाजापुर कलेक्टर बनाए जा चुके हैं। उन्होंने वहां पदभार भी ग्रहण कर लिया है।
Related Posts
February 1, 2019 विपक्ष को चुनावी रणनीति बदलने पर मजबूर करेगा ये बजट इंदौर: मोदी सरकार का आखरी बजट आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। प्रभारी […]
November 20, 2024 संभागायुक्त ने कैंसर के प्रति अलख जगा रही दिव्यांग पूजा का किया सम्मान
पूजा गर्ग ने कैंसर जागरूकता के अपने प्रयासों के बारे में बताया।
इन्दौर : संभागायुक्त […]
September 7, 2020 अरविंद तिवारी की कलम से…खबर जरा हटके… *राजबाडा 2️⃣ रेसीडेंसी*
*अरविंद तिवारी*
*9009890098*
*बात शुरू करते है यहां […]
February 8, 2023 फर्जी दस्तावेज बनाकर चोरी की गाड़ियां दूसरे शहरों में बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों से शहर के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 4 मोटर सायकल बरामद।
आरोपी, यूट्यूब […]
December 26, 2020 भोपाल में अटलजी की भव्य प्रतिमा का सीएम शिवराज ने किया अनावरण
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के शौर्य स्मारक चौराहे के पास देश के […]
November 22, 2022 दुनिया के समक्ष इंदौर के अतिथि सत्कार, संस्कृति, जीवन मूल्य और परंपराओं का अनूठा उदाहरण पेश करें..
इंदौर दुनिया के सपनों का शहर बना - मुख्यमंत्री चौहान।
प्रवासी भारतीय दिवस एवं ग्लोबल […]
January 17, 2022 पत्नी का गैंगरेप करवाने वाले दरिंदे की ऐशगाह पर चला बुलडोजर
इंदौर : दूसरी पत्नी का नौकर व दोस्तों से गैंगरेप करवाने वाले शैतान बिल्डर राजेश […]