इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए कहा है कि राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों में छात्रवृत्ति की राशि में विलंब होने से किसी भी पात्र आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं को परीक्षा प्रक्रिया से वंचित नहीं किया जाए। आदेश का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध करने संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि, विभिन्न महाविद्यालयों द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को राज्य शासन की ओर से प्राप्त होने वाली छात्रवृत्ति की राशि विलंब से प्राप्त होने के कारण परीक्षा प्रक्रिया से वंचित रखने का प्रयास किया जा रहा है।
कलेक्टर मनीष सिंह के संज्ञान में यह बात आने पर उन्होंने इंदौर जिले के समस्त महाविद्यालयों के ऐसे छात्र-छात्राओं को परीक्षा से वंचित नहीं करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति की भुगतान की कार्रवाई शीघ्र ही संपन्न कराई जा रही है़। आदेश का उल्लंघन, नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005, एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 तथा भारतीय दंड विधान की धारा 187,188, 269, 270 एवं 271 के तहत अपराध की श्रेणी में आएगा।
Related Posts
March 30, 2021 लगातार 5 वे दिन छह सौ ज्यादा मिले नए संक्रमित, 17 फ़ीसदी के ऊपर रहा ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार 29 मार्च को पांचवे दिन […]
July 15, 2022 टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसो. के स्थापना दिवस पर पूर्व अध्यक्षों का किया गया सम्मान
टैक्स प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर ने अनूठे अंदाज में मनाया स्थापना समारोह ।
इंदौर : […]
April 23, 2025 इंदौर लाया जा रहा आतंकी हमले में मारे गए सुशील का शव
पहलगाम में परिवार सहित घूमने गए थे सुशील नाथेनियल।
आतंकियों ने धर्म पूछकर मारी […]
June 17, 2021 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर की गई जब्त
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 2 आरोपी, पुलिस थाना रावजी […]
January 29, 2025 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग कम कर आंखों को दे आराम
इन्दौर डिविजनल ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर नेत्र पर जनजागरूकता […]
November 25, 2018 सिद्धू की टिप्पणी महिलाओं का अपमान है- मीनाक्षी लेखी कांग्रेस के कतिपय नेताओं के बयान उसके लिए मुसीबत का सबब बन रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू […]
October 5, 2020 हाथरस कांड और मप्र में दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
इंदौर : उत्तरप्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी एवं मध्यप्रदेश में […]