इंदौर : कांग्रेस के दो विधायक विशाल पटेल व संजय शुक्ला और शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने रविवार को सराफा थाने पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी। इसके पूर्व वे राजवाड़ा गए और देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हालांकि पूर्व मंत्री जीतू पटवारी उनके साथ नहीं थे।
सराफा थाने की प्रभारी अमृता सोलंकी ने थाने पर ही जमानत लेकर तीनों कांग्रेस नेताओं को रिहा कर दिया। लगे हाथ उन्हें 29 जून को कोर्ट में पेश होने का नोटिस भी थमा दिया।
धारा 188, 34 के तहत दर्ज किया था प्रकरण।
बीजेपी नेता सुदर्शन गुप्ता की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ धाराएं बढाने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी, विशाल पटेल, संजय शुक्ला और शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने अहिल्या प्रतिमा के समक्ष धरना दिया था।धरना स्थल कंटेन्मेंट एरिया में होने और धरने की अनुमति नहीं ली जाने पर चारों नेताओं के खिलाफ सराफा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। उसी मामले में रविवार को पटवारी को छोड़कर शेष तीनो नेता अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचे थे।
Related Posts
January 5, 2017 ज्योतिरादित्य सिंधिया और संजय जगदाले MP क्रिकेट एसोसिएशन से बाहर.. इंदौर- ज्योतिरादित्य सिंधिया और संजय जगदाले MP क्रिकेट एसोसिएशन से बाहर सिंधिया चेयरमैन […]
December 17, 2019 नागरिकता संशोधन कानून लागू होने से रोकने का प्रदेश सरकार को हक़ नहीं इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून को कांग्रेस व अन्य दलों के विरोध को देखते हुए बीजेपी इस […]
March 15, 2024 कुमार गंधर्व ने शास्त्रीय संगीत के मूल स्वरूप में कभी बदलाव नहीं किया
उन्हें विद्रोही कलाकार कहना सही नहीं।
कबीर के दर्शन से था कुमारजी का […]
November 7, 2020 ठगी के अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 युवतियों सहित 21 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय ठगी के कॉल सेन्टर का क्राईम ब्रांच इंदौर ने पर्दाफाश किया। पकड़े […]
June 27, 2020 बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन, जुलूस और हथियार रखने पर लगाया गया प्रतिबंध इंदौर : शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये इंदौर जिले में किसी भी स्थल पर बगैर […]
September 26, 2021 आईपीएल के मैच पर चलाया जा रहा ऑनलाइन सट्टा पकड़ाया, नकदी व उपकरण सहित करोड़ों का हिसाब- किताब जब्त
इंदौर : आनलाइन क्रिकेट का सट्टा चलाने वाले आरोपियों को क्राइम ब्राँच इंदौर व थाना तिलक […]
March 19, 2022 स्टेट प्रेस क्लब के भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में जुटेंगे देशभर के दिग्गज पत्रकार
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के बैनर तले 14 वे तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव […]