इंदौर : देश और दुनिया के साथ इंदौर में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। ज्यादातर लोगों ने घर की बालकनी, लॉन अथवा छत पर ही ध्यान, योग और प्राणायाम किया। कुछ जगहों पर योगासन के सामूहिक मंजर भी दिखाई दिए लेकिन उनमें सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए चुनिंदा लोग ही शामिल हुए।
बीजेपी कार्यालय में नेताओं ने किए योगासन।
इंदौर के जावरा कंपाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, सम्भागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित अन्य नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ध्यान, योग और प्राणायम किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया।
कैलाश विजयवर्गीय ने भी किया योग।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी योग दिवस पर सूर्य नमस्कार सहित अन्य योगासन किए और सेहत के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
मॉर्निंग वॉकर्स ने किया योगाभ्यास।
सुबह सैर के लिए निकलने वाले लोग आमतौर पर बगीचों में हल्का- फुल्का व्यायाम और योग करते हैं। योग दिवस पर उन्होंने खासतौर पर योगाभ्यास किया। अलग- अलग योगासन और उनकी उपयोगिता पर इस दौरान प्रकाश भी डाला गया।
किन्नरों ने ऑनलाइन शिविर के जरिये किए योगासन।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने में किन्नर समाज भी पीछे नहीं रहा।उनके लिए आयोजित विशेष ऑनलाइन शिविर के जरिए उन्होंने योग करना सीखा और उनका अभ्यास किया। उन्होंने योग को अपनी दिनचर्या का अंग बनाने की भी बात कही।
Related Posts
May 24, 2025 महिला सशक्तिकरण को लेकर दौड़ रविवार को होगी
लोक माता देवी अहिल्याबाई को समर्पित, राजवाड़ा से रीगल तिराहा तक होगी यह दौड़।
इंदौर […]
February 10, 2021 मोबाइल व्यापारी के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, पुराना ड्राइवर ही निकला वारदात का मास्टर माइंड
इंदौर : भवरकुआं थाना क्षेत्र के अग्रवाल नगर में मोबाइल व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना […]
August 18, 2021 डॉ. अदिति ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से की मुलाकात, लोकोपकार सेवा वाटिका के कार्यों से कराया अवगत
इंदौर : राज्य के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नगर आगमन पर लोकोपकार सेवा वाटिका […]
April 30, 2021 निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट के लिए प्रदेश सरकार देगी 50 फ़ीसदी सब्सिडी, जल्द सुचारू होगी ऑक्सीजन की उपलब्धता- बीजेपी
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का दावा है कि निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमीं […]
March 26, 2022 कलेक्ट्रेट से लालबाग तक सड़क किनारे लग रही अवैध सब्जी मंडी हटाई गई, 6 टन सब्जी जब्त
इंदौर : कलेक्टर तिराहे से लालबाग पैलेस तक सडक किनारे लगने वाली अस्थाई फल-सब्जी की […]
September 13, 2021 5 सौ से अधिक फर्जी मार्कशीट, सर्टिफिकेट बनाने वाला आरोपी धराया
इंदौर : फर्जी मार्कशीट व सर्टिफिकेट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी कर रुपए कमाने वाला गिरोह का […]
August 31, 2022 स्व. निर्भयसिंह पटेल की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण के साथ किया गया पौधारोपण
इंदौर : पूर्व मंत्री, वरिष्ठ नेता स्व. दादा निर्भयसिंह पटेल की 26 वीं पूण्यतिथि पर […]