इंदौर : कोरोना संक्रमण से लगभग रोज 4 मौतें होने की बात आधिकारिक रूप से जारी आंकड़ों से सामने आ रही थी। सोमवार को यह चेन टूट गई जब कोरोना संक्रमण से 3 मौतों की पुष्टि की गई। नए संक्रमित मरीज टेस्टिंग के 3 फीसदी पाए गए।
45 नए मरीज मिले…
सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार 29 जून को 1172 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए। पुराने सैम्पल मिलाकर कुल 1568 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें 1504 सैम्पल निगेटिव और 45 पॉजिटिव पाए गए। 13 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव मिले और 6 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 84 हजार 704 सैम्पलों की जांच की गई। 4709 पॉजिटिव पाए गए। हालांकि 73 फीसदी मरीज ठीक हो गए हैं।
3 मरीजों की मौत, 17 डिस्चार्ज..
सोमवार को 4 का तिलिस्म टूटा। कोरोना संकमण से 3 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। इनके सहित अबतक इंदौर में 229 लोगों की मौत कोरोना से होने की पुष्टि की गई है।
उधर कोरोना पर विजय पाने वालों की तादाद भी कम नहीं है। सोमवार को 17 मरीज संक्रमण से उबरकर बाहर निकले। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 3452 मरीजों ने कोरोना से लड़ाई में विजय हासिल कर ली है। 1028 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
Related Posts
October 2, 2021 ठेलों पर ध्वनि विस्तारक यन्त्र लगाकर सामान बेचने पर प्रतिबंध
इंदौर : प्रभारी कलेक्टर प्रतिभा पाल ने ठेलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के जरिए सब्जी, […]
March 27, 2025 एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों की कार्यपद्धति सुधारने की कवायद तेज
डीन डॉ. घनघोरिया ने बुलाई कॉलेज काउंसिल समिति की बैठक।
आपसी समन्वय के साथ काम करने […]
May 17, 2020 बीजेपी नगर अध्यक्ष रणदिवे ने मण्डल अध्यक्षों से ली सेवा कार्यों की जानकारी इंदौर : कोरोना महामारी के कारण चल रहे संकट में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी मंडलों व […]
April 11, 2025 भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में राष्ट्रीय, प्रादेशिक और स्थानीय स्तर पर होगा पत्रकारों का सम्मान
सप्तऋषि सम्मान से अलंकृत होंगे वरिष्ठ मीडियाकर्मी।
इंदौर : भारतीय पत्रकारिता महोत्सव […]
April 20, 2022 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यों की जिलेवार की समीक्षा
15 दिवस में डीएसई से संबंधित प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण करने के दिए […]
April 17, 2020 घरों में रहते हुए युवा कलाकारों ने पेश की अपने हुनर की बानगी.. इंदौर : लॉकडाउन के चलते घरों में रहना कई लोगों को रास नहीं आ रहा है। कोई न कोई बहाना […]
December 8, 2019 दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में भीषण आग, 43 लोगों की मौत नई दिल्ली : रविवार तड़के दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी के चार मंजिला मकान में […]