इंदौर : चीन से तनातनी के बीच पूर्व सैनिकों ने कहा है कि वे युद्ध की स्थिति में चीन से दो- दो हाथ करने मोर्चे पर जाने को तैयार हैं।
राष्ट्रपति के नाम सांसद लालवानी को सौंपा ज्ञापन।
‘पूर्व सैनिक एवं वेटरन एसोसिएशन’ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम एक पत्र सांसद शंकर लालवानी को सौंपा है। जिसमें पूर्व सैनिकों ने अपने सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति को युद्ध की स्थिति में सेवाएं देने का निवेदन किया है।
इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेह में नीमू अग्रिम सीमा चौकी पर पहुंचे हैं। इससे सैनिकों और पूरे देश का उत्साहवर्धन हुआ है। मुझे भी सैनिकों के इस अद्भुत जज्बे एवं समर्पण का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला जब पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति के नाम लिखी चिठ्ठी मुझे सौंपी और युद्ध की स्थिति में ग्राउंड ड्यूटी करने की इच्छा जताई। इन सभी में मां भारती की सेवा के लिए अद्भुत समर्पण और साहस है। मैं इन सभी से मिलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
युद्ध के हालात में संभाल सकते हैं लॉजिस्टिक्स की जिम्मेदारी।
पूर्व सैनिक एवं वेटरन एसोसिएशन के एसएल शर्मा और अजय जैन ने कहा कि हमारे संगठन में तीनों सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के सैनिक और अधिकारी शामिल हैं। युद्ध की स्थिति में हम रेलवे, सप्लाई, लॉजिस्टिक्स आदि का काम कर सकते हैं।
सांसद लालवानी ने पूर्व सैनिकों की तारीफ करते हुए कहा कि उनके इस जज्बे से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती है।
Related Posts
February 24, 2025 शोध को व्यवसायिक रणनीतियों में बदलना आवश्यक : डॉ. जैन
PICOM-25 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य समापन,
उत्कृष्ट शोध पत्रों, पीएचडी थीसिस को […]
January 8, 2022 सदस्यों के साथ धोखाधड़ी करने वाले जय जिनेन्द्र क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के दो पदाधिकारी गिरफ्तार
इंदौर : एरोड्रम पुलिस ने जय जिनेन्द्र क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के पदाधिकारियों के गबन […]
March 22, 2023 भूकंप के तेज झटकों से दहला दिल्ली – एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत
घरों से निकलकर बाहर भागे दहशत में आए लोग।
फिलहाल जान - माल की सूचना नहीं।
6.6 […]
December 5, 2019 मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या का आरोपी पुलिस रिमांड पर इंदौर : महू में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले दरिंदे को पुलिस […]
January 13, 2021 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया प्रदेश कार्यकारिणी और मोर्चा अध्यक्षों के नामों का ऐलान
भोपाल : करीब 11 माह के इंतजार के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश […]
November 10, 2021 नवश्रृंगारित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, पार्किंग व्यवस्था में किया गया बदलाव
भोपाल : नवश्रृंगारित हबीबगंज रेलवे स्टेशन के लोकार्पण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई […]
June 24, 2021 लॉक डाउन अवधि के तीन माह के बिजली बिल माफ करें सरकार, कांग्रेस ने उठाई मांग
देवास : लॉकडाउन अवधि के दौरान मार्च-अप्रैल मई तीन माह तक सारे व्यापार […]