भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों की प्रारूप मतदाता-सूची पर दावे-आपत्तियाँ लेने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी गई है। पहले एक जुलाई से 9 जुलाई तक दावे-आपत्तियाँ ली जानीं थीं।
कोरोना संकट के चलते बढ़ाई तारीख।
सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग डी.व्ही. सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के निरंतर बढ़ रहे प्रकरणों के कारण दावा-आपत्ति केन्द्रों तक कम लोग पहुंच पा रहे हैं। इसलिये आयोग ने दावे-आपत्ति लेने की तारीख बढ़ाई है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब मतदाता-सूची पर दावे-आपत्ति प्राप्त करने की अवधि एक जुलाई से 25 जुलाई तक रहेगी। दावे-आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तिथि 5 अगस्त रखी गई है। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता-सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 2 सितम्बर को होगा।
आपको बता दें कि बीजेपी नेता कृष्णमुरारी मोघे ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप तत्कालीन कमलनाथ सरकार पर लगाते हुए दावे- आपत्तियों का समय बढाने की मांग राज्य निर्वाचन आयोग से की थी।
Related Posts
February 26, 2024 इंदौर अदभुत व असीम संभावनाओं से भरा शहर है : अल थानी
शिक्षा, कृषि, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स में हैं बेहतरीन संभावनाएं।
मीडिया से चर्चा […]
June 10, 2022 मधु वर्मा बीजेपी इंदौर संभाग की चयन समिति के संयोजक बनाए गए
इंदौर : बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संभागीय चयन समितियों की घोषणा कर दी है। […]
April 15, 2021 कल्याण टोल समूह ने कोरोना मरीजों के लिए दो एम्बुलेंस वाहन मेडिकल कॉलेज को भेंट किए
इंदौर : कोरोना मरीजों को घर से अस्पताल और अस्पताल से घर तक आने-जाने में हो रही […]
January 7, 2020 श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर भारत ने जीता 2020 का पहला टी-20 मैच इंदौर : मंगलवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत ने 2020 में अपना पहला टी-20 मैच […]
February 14, 2021 मप्र के हर जिले में होगी किसान महापंचायत, प्रत्येक गांव से 20 किसानों को जोड़ा जाएगा आंदोलन से- कक्काजी
इंदौर : राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ मप्र के बैनर तले प्रदेश के हर जिले में किसान […]
March 1, 2024 14 मार्च से प्रारंभ होगा तीन दिवसीय इंदौर अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल
फिल्म फेस्टिवल के डेंगलर का किया गया अनावरण।
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान का जनसंचार […]
December 16, 2024 रिलायंस के हैमलीज खिलौना ब्रांड ने इटली में खोला चौथा स्टोर
क्रिसमस पर मिला ग्राहकों को तोहफा।
कंपनी के 14 देशों में 190 स्टोर्स […]