इंदौर : इंदौर संभाग के खरगौन जिले में आदिवासी विकासखंड
भगवानपुरा की ग्राम पंचायत ढाबला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम (मनरेगा) के तहत करीब 5 हेक्टेयर क्षेत्र की पहाडी पर जल
संरक्षण के लिये कंटूर ट्रेंच बनाने का कार्य जारी है। अभी तक 2950 कंटूर बन चुके हैं। बारिश शुरू होने से पहाड़ी पर हरियाली छा गई है। कंटूर सहित बनाए गए चेक डैम और स्टाप डैम में पानी का भराव होने से प्राकृतिक सौंदर्य भी बढ़ गया है। भगवानपुरा के गड़ी सेक्टर के उपयंत्री
अमित धवन ने बताया कि अब तक बने 2950 कंटूरों में करीब सवा करोड़ लीटर पानी जमीन के अंदर जाएगा । उन्होने बताया कि ढाबला पंचायत के अंतर्गत करीब 25 हेक्टेयर क्षेत्र में एक दशमलव शून्य आठ क्यूबिक लीटर
क्षमता के करीब दस हजार कंटूर बनाने का लक्ष्य है। इन सभी कंटूर के बन जाने से इस वर्षा के मौसम में करीब चार करोड़ लीटर से अधिक पानी जमीन के
भीतर जाने की उम्मीद है जिससे आसपास की भूमि के जल स्तर में भी वृद्धि होगी।
श्री धवन ने बताया कि ढाबला पंचायत के अंतर्गत नदी पुनर्जीवन के अलावा 11
चेक और स्टाप डेम का कार्य भी चल रहा है. मनरेगा के तहत कराये जा रहे जल संरक्षण के इन कार्यों में 200 से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं. उन्होने
बताया कि चूंकि पहाड़ी पर काम चल रहा है इसलिये वर्षा के मौसम में भी काम जारी रहेगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत प्रवासी मजदूरों को 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।
Related Posts
August 6, 2021 इंदौर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के लॉजिस्टिक हब की सैद्धांतिक सहमति मिली
इंदौर : शहर को जल्द ही इंटरनेशनल लॉजिस्टिक हब की सौगात मिल सकती है। सांसद शंकर लालवानी […]
March 30, 2022 पिपलिया कुमार, निपानिया क्षेत्र की कॉलोनियों में हो रहा अवैध निर्माण, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
इंदौर : शहर के सबसे तेजी से विकसित हो रहै पिपलियाकुमार एवं निपानिया क्षेत्र की विभिन्न […]
October 7, 2022 रेस्टोरेंट संचालक को अगवा कर 25 लाख रुपए फिरौती मांग रहे बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : रेस्टोरेंट संचालक का अपहरण कर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगने की घटना का चंद घण्टो […]
August 25, 2020 संघ की विचारधारा से तालमेल बिठाने नागपुर पहुंचे सिंधिया नागपुर : कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को […]
April 9, 2021 कोरोना नियंत्रण व उपचार की गाइडलाइन के अनुसार ही हो रेमडेसीवीर का उपयोग, दिशा- निर्देश जारी
इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में काम आने वाले "रेमडेसीवीर इंजेक्शन" के उपयोग […]
January 12, 2023 इन्वेस्टर्स समिट में मिले 15 लाख 42 हजार 500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव – मुख्यमंत्री चौहान
उद्योग शुरू करने के बाद तीन साल तक कोई अनुमति जरूरी नहीं।
प्लग एंड प्ले की सुविधा […]
November 13, 2024 भगवान का स्मरण ही हमें संसार की मोह – माया से मुक्त कर सकता है : स्वामी मुकुंदानंद
जे.के. योग इंदौर सेंटर की मेजबानी में रवीन्द्र नाट्य गृह में सरल हिन्दी में प्रवचन – […]