इंदौर : एकतरफ हमारे जवान चीन से लड़ाई लड़ रहे हैं और हम चीन में बनी राखी भाई-बहन के इस त्यौहार पर इस्तेमाल करें और अपने वीर जवानों को भी भेजे ये ठीक नहीं है। ये कहना है सांसद शंकर लालवानी का। सांसद लालवानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आव्हान पर काम करते हुए चीन से आने वाली राखियों के बदले स्वदेशी ‘सांसद राखी’ तैयार करवा रहे हैं। इसकी प्रशिक्षण कार्यशाला 10 जुलाई को नरसिंह वाटिका में दोपहर 2:00 बजे रखी गई है।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है, इसलिए हमने सामाजिक और आर्थिक रुप से पिछड़ी बहनों से राखी बनवाने का निर्णय लिया, ताकि चीन की बनी राखियों की जगह स्वदेशी राखी को बढ़ावा दिया जाए। इससे ये महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन पाएंगी।
राखी निर्माण का प्रशिक्षण देंगे।
महिलाओं को राखी बनाना सिखाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। राखियों को बेचने के लिए दुकानें भी लगाई जाएंगी और ऑनलाइन भी इनकी बिक्री होगी।
राखी निर्माण की सामग्री निःशुल्क देंगे।
सांसद लालवानी ने बताया कि हम इन महिलाओं को राखी बनाने का सामान अपनी तरफ से नि:शुल्क दे रहे हैं और इसे बेचने से होने वाली आय भी इन्हीं महिलाओं को दी जाएगी।
चीन सीमा पर चल रही तनातनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत के आह्वान के बाद देशभर में चीन का विरोध हो रहा है लेकिन ये पहला मौका है जब किसी सांसद ने इतने बड़े पैमाने पर स्वदेशी राखी बनवाने का निर्णय लिया है।
Related Posts
December 19, 2021 रेडीमेड वस्त्रों पर जीएसटी बढाने के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ब्लैक डे, काले कपड़े सजा और पहनकर जताया आक्रोश
इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2022 से कपड़े गारमेंट्स ओर जूतों पर जीएसटी की दर 5 […]
November 28, 2021 सीएम शिवराज की फटकार के बाद मंत्री बिसाहूलाल ने महिलाओं के प्रति दिए बयान पर जताया खेद, मांगी माफी
भोपाल : कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल द्वारा बीते दिनों अनूपपुर की जनसभा में उच्च वर्ग की […]
March 6, 2021 कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, 173 नए मरीज मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण शुक्रवार को भी पौने दो सौ के करीब रही। ग्रोथ रेट भी लगभग साढ़े नौ […]
February 20, 2023 प्रबंधन के बदलते आयामों पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 25 फरवरी से
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान में 25 और 26 फरवरी को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन।
देश- […]
February 12, 2023 संस्कृति – प्रकृति की सितार – संतूर पर लाजवाब प्रस्तुति से हुआ गुनीजान संगीत समारोह का आगाज
इंदौर: ख्यात शास्त्रीय गायक पंडित सीआर व्यास की स्मृति में जाल सभागृह में आयोजित दो […]
October 20, 2024 मुंबई की तर्ज पर इंदौर में भी डबल डेकर बस की सवारी का आनंद ले सकेंगे शहरवासी
इंदौर : मुंबई की तर्ज पर अब इंदौर में भी डबल डेकर बस चलने जा रही है। महापौर पुष्यमित्र […]
June 16, 2023 ‘स्वस्थ्य मानव – समृद्ध राष्ट्र’ की थीम पर 18 जून को आयोजित होगी योग जत्रा
यशवंत क्लब के स्मैश हॉल में होगा योग जत्रा का आयोजन।
विभिन्न बीमारियों में योग की […]