सरकारी स्कूलों और अस्पतालों के विकास के लिए आगे आएं और करें दान – कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की नागरिकों से अपील।
इंदौर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई समाजसेवी और सामाजिक संगठन मदद करने आगे आ रहे हैं।इसी कड़ी में कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के आतिथ्य में इब्राहीम हाजी हबीब सुपेड़ीवाला चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एमवाय अस्पताल को 11 एसी दान किए गए। इस दौरान शहर काजी मुहम्मद इशरत अली भी मौजूद रहे। ट्रस्ट द्वारा एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर को ये एसी सौंपे गए।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा की जा रही मदद सराहनीय है। शहर की अन्य संस्थाओं को भी मरीजों के हित में मदद करना चाहिये। उन्होंने कहा कि एमवाय अस्पताल में एसी लगने पर मरीजों को गर्मी से राहत मिलेगी और उन्हें परेशानियों को सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अपने नजदीकी सरकारी स्कूलों और सरकारी अस्पतालों के विकास के लिए आगे आएं और जरूरी सामग्री दान करें।
एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. ठाकुर ने बताया कि मरीजों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए 5 एसी आकस्मिक विभाग में 4 एसी पीआईसीयू और 2 एसी ऑपरेशन यूनिट में लगाए जाएंगे।
Related Posts
August 1, 2025 इंदौर के नागरिकों को महापौर ने दी अत्याधुनिक डिजिटल बस स्टॉप्स की सौगात
इंदौर : महापौर एवं आईसीटीएसएल चेयरमैन पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को शहरवासियों को […]
June 29, 2025 200 बेड का होगा बाणगंगा स्थित महाराणा प्रताप अस्पताल
विधानसभा 1 अब स्वास्थ सुविधाओं में भी होगा नंबर वन।
आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने […]
December 24, 2020 बर्फ़ानी दादाजी ने किया देह त्याग , मेहंदीपुर के आश्रम में दी जाएगी समाधि
इंदौर : बर्फानी दादा जी के नाम से धार्मिक जगत में पहचान रखने वाले दादाजी ने शरीर छोड़ […]
May 17, 2022 बीजेपी इंदौर कोर कमेटी की बैठक में की गई पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के जावरा कंपाउंड स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश […]
July 27, 2021 राष्ट्रपति कोविद ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को अर्पित किए श्रद्धासुमन
नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर मुख्य […]
November 12, 2020 कमलनाथ ने सीएम शिवराज से की सौजन्य भेंट, उपचुनाव में जीत की दी बधाई
भोपाल : प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के दौरान बीजेपी और कॉन्ग्रेस नेताओं में जमकर […]
March 24, 2021 अभियोजन अधिकारियों के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन नेशनल कॉन्फ्रेंस
इंदौर : सी.ए.पी.टी. (सेन्ट्रल एकेडमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग), भोपाल में 23 मार्च को […]