Category Archives: एज्युकेशन

माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10 वी 12 की बोर्ड परीक्षाएं अब जून में होगी

Last Updated:  Tuesday, April 13, 2021  12:33 am

भोपाल : मप्र में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं जून तक टल गई हैं। वहीं8वीं तक के स्कूल 15 जून तक बंद रखे जाएंगे। स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने सरकार के इस निर्णय का एलान किया। उन्होंने बताया कि प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए समय का बंधन समाप्त कर दिया गया है। नवाेदय को छोड़कर प्रदेश के सभी सरकारी हॉस्टल बंद किए जाएंगे। 1 से 8वीं के छात्रों को दिया जाएगा जनरल प्रमोशन। शिक्षा मंत्री के और पढ़े

कोरोना संक्रमण के चलते मई- जून में होंगी विवि की परीक्षाएं

Last Updated:  Friday, April 2, 2021  12:58 pm

भोपाल : मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर सत्र 2020-21 की विश्वविद्यालयीन परीक्षाएं मई – जून 2021 में आयोजित करने का निर्णय लिया है। स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति के आधार पर जून 2021 में तथा स्नातक अंतिम वर्ष व स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं पेपर पेन मोड से विद्यार्थियों की भौतिक और पढ़े

एमपी पीएससी की 11 अप्रैल से होनेवाली परीक्षा स्थगित

Last Updated:  Friday,   12:50 pm

इंदौर : मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने स्टेट सर्विस परीक्षा और स्टेट फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 11 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाली थी। बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम की डेट आगे बढ़ाने की जानकारी दी है। हालांकि, बोर्ड की ओर से परीक्षा की नई तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की ओर से जारी इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 और पढ़े

माशिमं ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

Last Updated:  Thursday, April 1, 2021  2:04 pm

भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल ने 10वीं हाई स्कूल एवं बारहवीं हायर सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर सुबह 8:00 बजे रात 8:00 बजे तक चालू रहेगा।स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 2021 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। इस और पढ़े

माशिमं की बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

Last Updated:  Sunday, March 28, 2021  3:55 am

इंदौर : माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हाईस्कूल 10 vi एवं हायर सेकेण्डरी 12 वी की सर्टिफिकेट परीक्षा (नियमित/स्वाध्यायी) वर्ष 2021 के परीक्षा कार्यक्रम की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। नवीन संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अब हाईस्कूल परीक्षा 30 अप्रैल से 19 मई 2021 एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा 1 मई से 21 मई, 2021 तक आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2021 की हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी/हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठयक्रम परीक्षा/शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण एवं विद्यालय और पढ़े

शिक्षित महिला उन्नत समाज का निर्माण करती है- डॉ.डेविश जैन

Last Updated:  Thursday, March 25, 2021  5:24 pm

इंदौर: एक कहावत है कि “यदि आप किसी पुरुष को शिक्षित करते हैं, तो एक व्यक्ति को ही शिक्षित करेंगे, लेकिन यदि आप एक महिला को शिक्षित करते हैं, तो पूरा राष्ट्र शिक्षित होता है।” यह बात आज भी सच है और आने वाली सभी पीढ़ियों में इसकी इतनी ही प्रासंगिकता होगी। इस बात को स्वीकारने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए कि एक शिक्षित, उदार, स्वतंत्र और पेशेवर रूप से सफल महिला पीढ़ियों को आकार दे सकती है। एक और पढ़े

एक मई से प्रारम्भ होगी एमपी बोर्ड की 12 वी की परीक्षा, किसी भी कक्षा में नहीं मिलेगा जनरल प्रमोशन

Last Updated:  Thursday,   2:22 am

भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की हायर सेकेण्ड्री कक्षा 12 वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं एक मई से आरंभ हो रही हैं। यह परीक्षा एक मई से 21 मई तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा नियमित तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक होंगी। परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र शुरू होने से 15 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक परीक्षार्थीे का उपस्थिति पत्रक की फोटो से मिलान और पढ़े

वित्तीय शिक्षा और निवेश को लेकर वेबिनार में विद्यार्थियों को दी गई उपयोगी जानकारी

Last Updated:  Thursday,   2:14 am

इंदौर : वैष्णव वाणिज्य महाविद्यालय में 24 मार्च 2021 को “वित्तीय शिक्षा और निवेश” विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता वित्तीय विशेषज्ञ CMA डॉ. निरंजन शास्त्री (एसोसिएट प्रोफेसर NMIMS) थे।यह वेबिनार आर्गेनाइजेशन फ़ॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेन्ट तथा सेबी के संयुक्त तत्वावधान ग्लोबल मनी वीक के अंतर्गत वित्तीय जागरूकता हेतु आयोजित किया गया।कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथि परिचय डॉ साक्षी मोटवानी द्वारा दिया गया।एवम स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ परितोष अवस्थी ने दिया।डॉ. निरंजन शास्त्री ने “फाइनेंशियल अवेयरनेस” और पढ़े

डेली कॉलेज के 6 टीचर हुए संक्रमित फिर भी चल रहा है स्कूल

Last Updated:  Monday, March 22, 2021  4:01 am

इंदौर : प्रदेश सरकार के 31 मार्च तक इंदौर, भोपाल और जबलपुर के स्कूल बंद रखने के आदेश के बाद भी इंदौर स्थित डेली कॉलेज बंद नहीं किया गया है। यह स्थिति तब है, जब स्कूल के 6 टीचर खुद कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं। इन टीचर्स के नाम अदिती घटक, श्वेता वर्मा, कनक बली सिंह, उत्पल बनर्जी, अपूर्वा बनर्जी और तुषार गुहार बताए गए हैं। इसके बाद भी स्कूल लगातार चल रहा है। प्रबंधन की इस अनदेखी के कारण और पढ़े

कोरोना पॉजिटिव पीएससी परीक्षार्थियों के लिए ओल्ड जीडीसी में बनाया परीक्षा केंद्र

Last Updated:  Saturday, March 20, 2021  9:23 pm

इंदौर : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2019 की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 21 मार्च से प्रारंभ हो रही है। 26 मार्च तक ये परीक्षा चलेगी। परीक्षा का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। संयुक्त आयुक्त राजस्व इंदौर संभाग सपना सोलंकी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इन्दौर शहर में कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थियों के लिए माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय (ओल्ड जीडीसी ) मोती तबेला इन्दौर में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा केन्द्राध्यक्ष और पढ़े