कोचिंग क्लासेस खोलने की संचालकों ने की मांग
इंदौर : शहर में तमाम गतिविधियां प्रारम्भ हो गई हैं, हाई स्कूल खुल गए हैं पर कोचिंग क्लासेस खोलने की अनुमति अभी तक नहीं दी गई है। इंदौर कोचिंग ऑनर्स एसोसिएशन ने कोचिंग क्लासेस एवं प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट खोलने की मांग जिला प्रशासन से की है।शुक्रवार को प्रेस वार्ता के जरिए उन्होंने ये मांग रखी।कोचिंग ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश में लगभग 35000 कोचिंग संस्थान बीते 7 माह से बंद पड़े हैं। इनसे जुड़े 5 लाख परिवार और पढ़े










