शनिवार को नाथ मंदिर में होगा स्मिता दामले मोकाशी का गायन
इंदौर : साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर पर शनिवार, 13 जनवरी को सायं 7.30 बजे से प्रसिद्ध गायिका स्मिता दामले- मोकाशी गायन की प्रस्तुति देंगी। स्मिता ने मुंबई वि.वि. से शास्त्रीय गायन में डिग्री, सीसीआरडी नई दिल्ली एवं गीत वर्धन पुणे से छात्रवृत्ति सहित अनेक उपलब्धियां हांसिल की हैं। वे आकाशवाणी की ए ग्रेड कलाकार हैं। नाथ मंदिर संस्थान के सचिव संजय नाम जोशी एवं उत्सव प्रमुख मनीष ओक ने बताया कि शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत को प्रोत्साहन देने और पढ़े











