Category Archives: कला-संस्कृति

माउंटबेटन,नेहरू व शेख अब्दुल्ला ने उलझाया कश्मीर का मामला

Last Updated:  Monday, April 18, 2022  12:49 am

इंदौर : कश्मीर का इतिहास 5 हजार साल से भी अधिक पुराना है।महाभारत काल में तत्कालीन कश्मीर नरेश ने युद्ध में पांडवों का साथ दिया था। कश्मीर का नाम पहले कश्यपमर्ग था जो बाद में अपभ्रंश होकर कश्मीर कहलाने लगा। इसके प्रमाण भी मौजूद हैं। कश्मीरी पंडितों से आशय ब्राह्मणों से नही हिंदुओं से है। महाराजा हरिसिंह ने कश्मीर का विलय भारत में कर दिया था पर माउंटबैटन, जवाहरलाल नेहरू और शेख अब्दुल्ला ने कश्मीर मामले को उलझा दिया। कश्मीरी और पढ़े

इंद्रधनुषी गीतों की आभा से शुक्रतारे सी दमकती रही पत्रकारिता महोत्सव की सुरमई सांझ

Last Updated:  Sunday, April 17, 2022  1:43 pm

इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब के भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में अलग- अलग विषयों पर बौद्धिक विचार- विमर्श तो हुआ ही, तीनों दिन सांस्कृतिक आयोजनों ने भी अलग छाप छोड़ी। बाहर से आए मीडियाकर्मियों और अन्य मेहमानों के साथ स्थानीय पत्रकारों, उनके परिजनों व आमंत्रित गणमान्य लोगों ने इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी पूरा लुत्फ उठाया। शैलेन्द्र के गीतों और जीवन के सफर की पेश की गई बानगी। पहले दिन याने 14 अप्रैल की शाम गीतकार शैलेंद्र के गीतों और जीवन और पढ़े

समाज के प्रति उत्तरदायित्व और संयम सिखाती है भारत की पत्रकारिता

Last Updated:  Saturday, April 16, 2022  7:52 pm

बलदेव भाई शर्मा को लाइफ टाइम अवार्ड के साथ 5 मीडिया शिक्षकों का सम्मान। मीडिया शिक्षा के सौ वर्ष पर सेमिनार। महात्मा गांधी के विचारों वाली “आचरण” पुस्तिका का लोकार्पण। इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब के भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के समापन दिवस के पहले सत्र में “मीडिया शिक्षा के सौ साल” विषय पर विषय विशेषज्ञों के उद्बोधन के साथ ही पांच मीडिया शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। दूसरे सत्र में स्वास्थ्य पत्रकारिता और समापन सत्र में महात्मा गांधी के और पढ़े

सवालों से बचने वाला समाज कभी प्रगति नहीं कर सकता – सत्यार्थी

Last Updated:  Friday, April 15, 2022  6:33 pm

जो शब्दों के शिल्पी मन में करुणा को जगाए वही आदर्श है। इंदौर : नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता कैलाश सत्यार्थी का कहना है कि जो समाज सवालों की टॉर्च लेकर चलता है , वही आगे बढ़ता है। शब्द से बढ़कर कोई हथियार नहीं है। शब्दों के शिल्पी मन में करुणा को जगाए, वही आदर्श है ।सत्यार्थी इंदौर के रवींद्र नाट्यगृह में स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पत्रकारिता महोत्सव के दूसरे दिन शब्द शिल्पी पुरस्कार समारोह और पढ़े

दामिनी सिंह ठाकुर के काव्यसंग्रह ‘तिश्नगी’ का विमोचन

Last Updated:  Thursday, April 14, 2022  11:39 pm

इंदौर : लेखिका दामिनी सिंह ठाकुर की पहली पुस्तक, काव्य संग्रह – तिश्नगी का विमोचन मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति के शिवाजी सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि और प्राध्यापक डाॅक्टर राजीव शर्मा थे। उन्होंने कहा कि साहित्य न केवल समाज का दर्पण है बल्कि वह समाज का मार्गदर्शन भी करता है। हमें खरीदकर पुस्तक पढ़ने की आदत डालना होगी।अध्यक्षता विचार प्रवाह साहित्य मंच की अध्यक्ष सुषमा दुबे ने की। उन्होंने तिश्नगी को भावपूर्ण रचनाओं का संग्रह बताया। विशेष अतिथि और पढ़े

नोबल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में करेंगे शिरकत

Last Updated:  Thursday,   7:55 pm

20 पत्रकारों को शब्द ऋषि सम्मान से अलंकृत करेंगे। इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार 15 अप्रैल को 20 पत्रकारों को शब्द ऋषि सम्मान से अलंकृत किया जाएगा । इसके साथ ही आत्मनिर्भर पत्रकारिता के नए दौर पर विचार विमर्श भी होगा । स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल एवं भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के संयोजक सुदेश तिवारी ने बताया कि इस महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को और पढ़े

पत्रकारों के वैचारिक महाकुंभ भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में कई विषयों पर होगा विचार मंथन

Last Updated:  Wednesday, April 13, 2022  1:36 pm

तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव गुरुवार से। देशभर के ख्यातनाम पत्रकार करेंगे शिरकत। इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश तीन दिवसीय वैचारिक अनुष्ठान ‘भारतीय पत्रकारिता महोत्सव’ का शुभारंभ गुरुवार 14 अप्रैल को होगा। इस महोत्सव में भाग लेने के लिए देशभर के दिग्गज पत्रकार इंदौर पहुंच रहे हैं। स्टेट क्लब मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल एवं कार्यक्रम संयोजक सुदेश तिवारी ने बताया कि शब्द की अस्मिता के अनुष्ठान के इस महोत्सव का यह 14 वां वर्ष है।यह आयोजन और पढ़े

दामिनी ठाकुर के काव्य संग्रह तिश्नगी का विमोचन 13 अप्रैल को

Last Updated:  Tuesday, April 12, 2022  4:27 pm

इंदौर : लेखिका दामिनी सिंह ठाकुर की पहली पुस्तक, काव्य संग्रह ‘तिश्नगी’ का विमोचन बुधवार 13 अप्रैल को होगा। मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति के शिवाजी सभागार में शाम 5. 30 बजे आयोजित विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि और प्राध्यापक डाॅक्टर राजीव शर्मा होंगे। अध्यक्षता विचार प्रवाह साहित्य मंच की अध्यक्ष सुषमा दुबे करेंगी। विशेष अतिथि पत्रकारिता और जनसंचार अध्ययनशाला देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की प्रमुख डाॅक्टर सोनाली सिंह और इंदौर महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅक्टर प्रियदर्शिनी अग्निहोत्री होंगी।

सानंद के मंच पर वंदना गुप्ते और प्रतीक्षा लोणकर अभिनीत नाटक का मंचन 15 अप्रैल से

Last Updated:  Monday, April 11, 2022  9:47 pm

इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक ” हरवलेल्या पत्त्यांचा बंगला’ का मंचन आगामी 15-16-17 अप्रेल 2022, को स्थानीय यू. सी. सी. आडिटोरियम (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, खंडवा रोड, इंदौर) में होगा ।सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुंबळे एवं मानद् सचिव जयंत भिसे ने बताया कि नाटक ” हरवलेल्या पत्त्यांचा बंगला’ संवेदनशील रिश्तों पर आधारित है।नाटक, धारावाहिक एवं सिनेमा के स्थापित निर्देशक चंद्रकांत कुलकर्णी द्वारा निर्देशित इस नाटक में सानंद के दर्शकों को मराठी रंगमंच के सशक्त और पढ़े

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी पर 75 स्थानों से निकलेगी स्वराज यात्रा

Last Updated:  Friday, April 8, 2022  7:52 pm

इंदौर : स्वराज 75 अमृत महोत्सव समिति, इंदौर महानगर आजादी के अमृत महोत्सवी वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी पर 13 अप्रैल को विशाल स्वराज यात्रा निकाली जा रही है।अमृत महोत्सव समिति के संयोजक डॉ. राकेश शिवहरे ने इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। समिति के सह संयोजक डॉ. सचिन शर्मा और सदस्य माला सिंह ठाकुर व सोनाली सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। और पढ़े