Category Archives: कला-संस्कृति

सेवा सुरभि ने किया वरिष्ठ रंगकर्मी और महिला सफाईकर्मियों का सम्मान,भजनों की दी गई प्रस्तुति

Last Updated:  Sunday, October 3, 2021  5:05 pm

इंदौर : गांधी जयंती पर संस्था सेवा सुरभि द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमिताभ मिश्र के भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जाल सभागृह में रखे गए इस कार्यक्रम को नाम दिया गया था पीर पराई जाणे रे।कार्यक्रम की शुरुआत संगीत संस्था पंचम निषाद की कलाकारों ने गांधीजी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेणे कहिए’ से की।इसके बाद दिल्ली से आए वयोवृद्ध कलाकार अमिताभ मिश्र ने मंच संभाला। उन्होंने राग हमीर में राम स्तुति श्री रामचन्द्र कृपाल और पढ़े

आगामी फरवरी माह में होगा 5 दिवसीय कलाव्योम फेस्टीवल, ख्यात फिल्मी हस्तियां करेंगी शिरकत

Last Updated:  Friday, October 1, 2021  8:51 pm

इंदौर : मालवा एंटरटेनमेंट और मीरा फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले इंदौर में कलाव्योम फेस्टीवल का आयोजन अगले वर्ष 16- 20 फरवरी 2022 तक किया जा रहा है। इसमें कला, फ़िल्म और साहित्य जगत की कई ख्यातनाम हस्तियां शिरकत करेंगी। फेस्टीवल के तहत तीन दिनी प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।ये जानकारी बॉलीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म लेखक दिलीप शुक्ला और लेखिका डॉक्टर ममता चंद्रशेखर ने इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। मालवा एंटरटेनमेंट के संचालक अशोक श्रीमाल और पढ़े

तूने जीवनदान दिया, तू ही पार लगाएगा..

Last Updated:  Friday,   5:17 am

मैं मिट्टी की काया’पाँच तत्व मिलाकर,मालिक तूने इसे बनाया।अग्नि से क्रोधित हो जाती,पानी से ये गीली।हवा साँसों में घुल जातीफिर भी चलती जाती।आख़िर में धरती ये कहती,तुझे मुझमें मिल जाना है।ऊपर से आकाश बुलाता,तेरा यही ठिकाना है।जीवन की चक्की में देखो,सब कैसे पीसे जाते हैं।कभी अंधेरा कभी उजाला,फिर भी जीते जाते हैं।तूने जीवन दान दिया,तू ही पार लगाएगा।जब तू है मेरे साथ खड़ा,तो ये जीवन मुसकाएगा। कीर्ति सिंह गौड़

‘लताशा’ में शहर की जानी- मानी गायिकाओं को किया गया सम्मानित, सुरीले और मस्ती भरे गीतों की पेश की गई बानगी

Last Updated:  Monday, September 27, 2021  8:41 pm

इंदौर : कालजयी गायिका लता मंगेशकर और आशा भौसले के जन्मदिवस और डॉटर्स डे के अवसर पर शहर की 20 सुरीली गायिकाओं का सम्मान किया गया। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रदीप पटेल,संगीतज्ञ पं. सुनील मसूरकर, सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर, पूर्व पार्षद चंदू राव शिंदे, शिक्षाविद अवधेश दवे और वरिष्ठ पत्रकार अनमोल तिवारी ने अभिनव कला समाज, में आयोजित समारोह ‘लताशा’ में शहर की सुरीली गायिकाओं को प्रतीक चिन्ह और अभिनंदन पत्र देकर और पढ़े

2 व 3 अक्टूबर को इंदौर में विशेष प्रस्तुतियां देंगे संगीतकार अमिताभ मिश्र

Last Updated:  Sunday, September 26, 2021  3:59 pm

इंदौर : ख्यात कवि पं.भवानीप्रसाद मिश्र के सुपुत्र संगीतज्ञ अमिताभ मिश्र (दिल्ली) दो विशिष्ट संगीत प्रस्तुतियों के लिए इन्दौर आ रहे हैं। सेवा-सुरभि के आयोजन में 2 अक्टूबर को शाम 6.55 बजे जाल ऑडिटोरियम में वे गाँधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में पंचम निषाद संगीत संस्थान के कलाकारों की पेशकश भी होगी। इसी कार्यक्रम में सूत्रधार के सत्यनारायण व्यास को सम्मानित किया जाएगा।दूसरा आयोजन सेवा सुरभि और सूत्रधार के साझा आतिथ्य में  3 अक्टूबर को प्रात: और पढ़े

लताशा में होगा शहर की जानी- मानी सुगम गायिकाओं का सम्मान

Last Updated:  Sunday,   3:55 pm

इंदौर : प्रसिद्ध गायिका लताजी और आशाजी के जन्मदिवस पर शहर की 20 सुरीली गायिकाओं का अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक गावड़े, राजेंद्र कौशिक और गोवर्धन लिंबोदिया ने बताया कि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य विधायक प्रदीप पटेल, सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर, पूर्व पार्षद चंदू राव शिंदे, शिक्षाविद अवधेश दवे और वरिष्ठ पत्रकार अनमोल तिवारी रविवार 26 सितंबर की शाम 7:00 बजे अभिनव कला समाज, गांधी हॉल और पढ़े

समाज में आई नैतिक गिरावट से रूबरू कराता नाटक ‘अंत हाजिर हो’

Last Updated:  Sunday,   11:41 am

इंदौर : सारी गालियां मां, बहन या बेटी पर आ कर ही क्यूं दम लेती है। ये गालियां नहीं बल्कि समाज की ढकी-छुपी सच्चाइयां है। ये उस नाटक के कुछ संवाद हैं जो अभिनव कला समाज के मंच पर संस्था अनवरत के कलाकारों ने शिद्धत के साथ मंचित किया। नाटक की शुरूआत धीरज नाम के एक युवक के घर से होती है जहां कुछ युवा रंगकर्मी एक नुक्कड़ नाटक की रिहर्सल में जुटे हैं। नुक्कड़ नाटक बाबू जी की थाली और पढ़े

यश को मिला सुगम गायन स्पर्धा में सुयश, बच्चों के समूह में वैषवी पहले स्थान पर रही

Last Updated:  Wednesday, September 22, 2021  12:34 am

इंदौर : राजेन्द्र नगर में चल रहे 10 दिवसीय गणपति उत्सव का समापन अभंग गायन के साथ हुआ । सुगम गायन स्पर्धा ग्रांड फिनाले के अंतिम प्रतिभागी यश फपुनकर द्वारा गाए हुए अभंग ने माहौल को भक्तिमय बनाते हुए आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट ने दर्शा दिया था की सुगम गायन स्पर्धा के प्रतिभागियो की प्रस्तुतियां किसी भी दृष्टि से व्यावसायिक कलाकारों द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुतियों से कम नहीं थी। यश द्वारा दी गई और पढ़े

बीजेपी कार्यालय में महाआरती के साथ बप्पा को दी गई भावभीनी विदाई

Last Updated:  Monday, September 20, 2021  12:58 pm

इंदौर : भाजपा कार्यालय पर 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन रविवार को महाआरती के साथ हुआ।समापन अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एवं नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान गणेश की महाआरती की और प्रसाद बांटा। इसके बाद “गणपति बप्पा मोरया- अगले बरस तू जल्दी आ ” की गूंज के साथ मंगलमूति को भावभीनी विदाई दी गई।विगत 10 सितंबर को भाजपा कार्यालय पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पूरे 10 दिन तक और पढ़े

धवल और श्रद्धा ने पेश की सुरीले नगमों की बानगी, मंगेश के सन्तूर ने भी जमाया रंग

Last Updated:  Sunday, September 19, 2021  7:50 pm

इंदौर : पुणे के गायक धवल चाँदवड़कर ने अपनी मखमली आवाज का रंग राजेन्द्र नगर परिसर के गणेशोत्सव में बिखेरा। शनिवार शाम ढले शुरू हुई गीतों की महफ़िल देर रात तक चली और श्रोताओं को एक से बढ़कर एक गीतों की दावत मिलती रहती रही । गायकी में आपका साथ देने मंच पर मौजूद थी इंदौर की ख्याति प्राप्त गायिका श्रद्धा जगताप । धवल और श्रद्धा दोनों ही अपने रंग में थे। बड़े मंच की यह प्रस्तुति किसी घरेलू महफ़िल और पढ़े