Category Archives: कला-संस्कृति

इंदौर प्रेस क्लब के वर्कशॉप में प्रतिभागियों को सिखाए जा रहे रंगोली बनाने के आसान तरीके

Last Updated:  Friday, October 29, 2021  11:59 pm

इंदौर : उल्लास और उमंग के पर्व दीपोत्सव का अहम हिस्सा आंगन में बनी सुंदर रंगोली भी होती है। आसान तरीके से सुंदर रंगोली कैसे बनाई जाए इसके लिए संस्कार भारती मालवा प्रांत और इंदौर प्रेस क्लब ने दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया है। शुक्रवार को संस्कार भारती मालवा प्रांत की चित्रकला विभाग जिला प्रमुख शुभा ताई वैद्य, अर्चना चितले व उनकी टीम ने रंगोली बनाने के आसान तरीके प्रतिभागियों को सिखाए। यशस्वी अग्रवाल और करिश्मा हार्डिया ने रंगोली और पढ़े

फैशन वीक में नजर आई भारतीय पारम्परिक पहनावे और संस्कृति की झलक

Last Updated:  Friday,   9:10 pm

इंदौर : आईएनआईएफडी इंदौर टाइम्स फैशन वीक’ का दूसरा दिन ‘इंडिया इंडिजिनस बाय आईएनआईएफडी’ एवं शादी बाय मैरियट में रैंप पर भारतीय पारंपरिक पहनावे और संस्कृति की झलक नजर आई।होटल शेरेटन ग्रांड पैलेस के जनरल मैनेजर रोहित वाजपेई ने बताया कि ‘शादी बाय मैरियट’ अपनी खूबसूरत प्रॉपर्टी और प्लानिंग के चलते डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोगों की पहली पसंद बनकर उभर रहा है। यह शादी के लिए एक खूबसूरत और भव्य स्थान है। फैशन वीक के दौरान लॉन में एक और पढ़े

प्रेस क्लब में दो दिवसीय रंगोली व कंदील प्रशिक्षण कार्यशाला 29 अक्टूबर से

Last Updated:  Thursday, October 28, 2021  9:49 pm

इंदौर : उल्लास और उमंग के पर्व दीपोत्सव पर घर-आंगन को शोभित करने वाली रंगोली बनाना तो सब चाहते हैं, लेकिन बनाने का तरीका नहीं आता। इसी के चलते इंदौर प्रेस क्लब और संस्कार भारती मालवा प्रांत ने नि:शुल्क कार्यशाला का आयोजन रखा है, ताकि इंदौर प्रेस क्लब के सदस्य एवं पत्रकारों के परिजन आसान तरीके से रंगोली बनाना सीख सकें। इस दौरान इच्छुक प्रतिभागियों को कंदील निर्माण का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने और पढ़े

राजेन्द्र नगर व आसपास के क्षेत्र के रहवासियों के लिए रंगोली स्पर्धा का आयोजन 3 नवम्बर को

Last Updated:  Wednesday, October 27, 2021  9:03 pm

इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर एवं तरुण मंच द्वारा दिवाली की पूर्व संध्या पर बुधवार 3 नवंबर को शहर की सबसे बड़ी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । राजेन्द्र नगर एवं आस-पास की 10 से भी अधिक कॉलोनियों के रहवासी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।प्रतियोगिता की संयोजक अपर्णा भावे , मेधा जोशी और प्रगति देहाडराय ने बताया कि दिवाली के अवसर पर घर को रांगोली से सजाने की परंपरा एवं कला को जीवंत बनाए और पढ़े

अरसे बाद जमीं हिंदी कविताओं की महफ़िल, स्वर्णाक्षर सम्मान से नवाजे गए कवि हेमंत श्रीमाल

Last Updated:  Sunday, October 24, 2021  9:16 pm

इंदौर : मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा आयोजित व यूनिवर्सल इंफ्राटेक द्वारा प्रायोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ‘अनुष्ठान’ स्थानीय प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। साहित्य अकादमी, म.प्र. शासन के निदेशक डॉ. विकास दवे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकार एवं कवि बाबा सत्यनारायण मौर्य, दैनिक प्रजातंत्र के प्रधान संपादक हेमंत शर्मा, मधुर जायसवाल, धनराज माहेश्वरी विशिष्ट अतिथि के बतौर उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के और पढ़े

शिखा शर्मा ने बनाई टीम इंडिया को समर्पित विशालकाय रंगोली

Last Updated:  Sunday,   8:58 pm

इंदौर : टी- 20 विश्वकप का सुरूर क्रिकेट प्रेमियों के दिलोदिमाग पर छाने लगा है। हर कोई टीम इंडिया को अपने तरीके से मोटिवेट करने में लगा है। इस मामले में शहर के कलाकार भी पीछे नहीं है। वे भी अपने तई माहौल बनाने में जुटे हैं। 7 हजार वर्गफीट में बनाई रंगोली। शहर की होनहार कलाकार शिखा शर्मा ने राजमोहल्ला स्थित एमबी खालसा कॉलेज परिसर में 7 हजार वर्गफीट में विशाल रंगोली बनाई है। इस रंगोली में टीम इंडिया और पढ़े

शनिवार को होगा काव्यरस का अनुष्ठान, देशभर से रचनाकार करेंगे शिरकत

Last Updated:  Friday, October 22, 2021  9:45 pm

इंदौर : मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा आयोजित और यूनिवर्सल इंफ्राटेक द्वारा प्रायोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ‘अनुष्ठान’ स्थानीय प्रीतमलाल दुआ सभागृह में शनिवार शाम 6.30 बजे से आयोजित होगा।इस अवसर पर उज्जैन से पधारे वरिष्ठ कवि हेमंत श्रीमाल को ‘स्वर्णाक्षर सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा।कवि सम्मेलन में उज्जैन से हेमंत श्रीमाल, राऊ से अतुल ज्वाला, दिल्ली से अमित शर्मा, जबलपुर से अमित जैन मौलिक, नागपुर से श्रद्धा पोफली, ब्यावरा से राहुल कुम्भकार एवं इन्दौर से गौरव साक्षी काव्य पाठ करेंगे।मातृभाषा और पढ़े

हास्य- व्यंग्य की फुहारों में सराबोर हुए पुलिस अधिकारी, कर्मचारी

Last Updated:  Tuesday, October 19, 2021  3:09 pm

इंदौर : पुलिसकर्मी एक ओर हंसी के फुव्वारों के भवसागर में डुबकियां लगा रहे थे, वहीं दूसरी ओर वर्तमान परिदृश्य में उपजी विभिन्न परिस्थियों के भावनात्मक व्यंग्य पर अपने अंतर्मन में उठ रहीं भावनाओं से दो चार हो रहे थे। अवसर था आजादी के अमृत महोत्सव एवं पुलिस शहीद स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए आयोजित कवि सम्मेलन का, सोमवार शाम रवींद्र नाट्य गृह इन्दौर में आयोजित इस कार्यक्रम कें मुख्य अतिथि की भूमिका में थे, देश और पढ़े

प्यार का पहला खत लिखने में वक्त तो लगता है…

Last Updated:  Monday, October 11, 2021  9:22 pm

अभिनव कला समाज़ में जगजीतसिंह को याद किया गया। ग़ज़ल गायक संतोष अग्निहोत्री ने सुनाई चुनिंदा गज़लें। इंदौर : कालजयी गजल गायक जगजीत सिंह की पुण्यतिथि पर अभिनव कला समाज द्वारा “सलाम जगजीत “शीर्षक से कार्यक्रम का आयोजन संस्था के गांधी हॉल परिसर के समीप स्थित सभागार में किया गया। इस दौरान जगजीत सिंह की गाई गजलें और भक्ति गीत गायक संतोष अग्निहोत्री ने पेश कर समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत जगजीत जी के प्रसिद्ध अलबम ” मां ” और पढ़े

ख्यात कला समीक्षक अरविंद अग्निहोत्री का निधन

Last Updated:  Thursday, October 7, 2021  9:47 pm

इंदौर : वरिष्ठ पत्रकार,कला समीक्षक,अभिनव कला समाज़ के प्रधानमन्त्री और जाने-माने तबला व हारमोनियम वादक अरविंद अग्निहोत्री नहीं रहे। श्री अग्निहोत्री पिछले कुछ दिनों से टी चोइथराम हॉस्पिटल में उपचारारर्थ भर्ती थे।उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर रामबाग मुक्ति धाम में किया गया। अरविंद अग्निहोत्री के पिता पंडित बापूराव अग्निहोत्री भी जाने-माने हारमोनियम वादक थे। तीसरी पीढ़ी में उनके पुत्र रोहित अग्निहोत्री भी प्रसिद्ध हारमोनियम वादक हैं।अरविंद अग्निहोत्री के अकस्मात निधन पर अनेक कला-संगीत प्रेमियों ने दुःख व्यक्त किया है।