Category Archives: कला-संस्कृति

तीन दिनी मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन 12 नवम्बर से

Last Updated:  Thursday, November 11, 2021  12:48 pm

इंदौर : मुक्त संवाद साहित्यिक समिति द्वारा 12 से 14नवंबर तक प्रीतमलाल दुआ सभागार में ग्यारहवां म.प्र मराठी साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया गया है। मराठी की प्रख्यात कवयित्री स्व.शांताबाई शेळके जन्मशताब्दी वर्ष में आयोजित इस राज्य स्तरीय मराठी साहित्य सम्मेलन में महाराष्ट्र के कई नामचीन साहित्यकार भी भाग ले रहे हैं।मराठी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष मोहन रेडगांवकर ने बताया कि 12 नवंबर को प्रात: 11 बजे से दिवाली अंक व मराठी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसका और पढ़े

सानंद के दिवाली प्रभात में भाग्यश्री और जयतीर्थ ने जलाए सुरों के दीप

Last Updated:  Friday, November 5, 2021  5:48 pm

इंदौर : रोशनाई के महापर्व दीपावली की खुशियां मनाने और बांटने के कई तरीके हो सकते हैं पर जब सुरों के दीप आपके अंतर्मन को आलोकित कर दिली खुशी का अहसास कराएं तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है। इंदौर वासियों को ये अवसर उपलब्ध कराया संस्था सानंद न्यास ने। दीपावली के मौके पर सानंद न्यास ने सुरमयी महफ़िल सजाई। नाम दिया ‘दिवाली प्रभात’ मंजे हुए कलाकारों की प्रस्तुतियों से महकी दिवाली की सुबह। देवी अहिल्या विवि के खंडवा और पढ़े

आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, घर- घर की गई माता महालक्ष्मी की अगवानी, रोशनी से जगमगाया समूचा शहर

Last Updated:  Friday,   12:01 am

इंदौर : रोशनाई का महापर्व दीपावली गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समूचे शहर में ज्योति पर्व का उल्लास नजर आया। रोशनी से जगमगाते शहर की रौनक देखते ही बन रही थी। माता महालक्ष्मी की घर- घर अगवानी के साथ एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दी गईं। लोगों ने आतिशबाजी का भी जमकर लुत्फ उठाया। दिनभर चला खरीददारी का दौर। गुरुवार को दिवाली के मौके पर भी शाम तक खरीददारी का सिलसिला चलता रहा। लोगों ने और पढ़े

सैकड़ों प्रतिभागियों ने रंगोली स्पर्धा में शिरकत कर पेश की अपने हुनर की बानगी

Last Updated:  Wednesday, November 3, 2021  8:43 pm

इंदौर : दीपावली की पूर्व संध्या पर राजेन्द्र नगर क्षेत्र में शहर की सबसे बड़ी रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 150 से भी अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने अपने घरों के परिसर में सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाई। कलाकारों ने रंगोलियों के माध्यम से सामाजिक संदेश देने के साथ भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को भी प्रदर्शित किया । 8 साल की बालिका से लेकर 82 साल की बुजुर्ग महिला बनी प्रतिभागी। रंगोली स्पर्धा की संयोजक अपर्णा भावे और पढ़े

नरक चतुर्दशी पर पूर्वजों और शहीदों के लिए मुक्तिधामों पर बनाई गई रंगोली, किया गया दीपदान

Last Updated:  Wednesday,   8:37 pm

इंदौर : संस्था ”आनंद गोष्ठी” के बैनर तले प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नरक चतुर्दशी पर (बुधवार, 3 नवम्बर) इंदौर शहर के हर श्मशान (मुक्तिधाम) के मुख्यद्वार पर “पुरखों के नाम एक दीपक” लगाया गया, रंगबिरंगी रंगोली सजाई गई और पूर्वजों का पुण्य स्मरण कर उनसे राष्ट्र की सुख, समृद्धि व सौभाग्य के आशीर्वाद की कामना की गई। इसीतरह अपनी त्रुटियों के लिए क्षमायाचना भी की गई। दिवंगत पूर्वजों और शहीदों के नाम किया दीपदान। संस्था ‘आनंद गोष्ठी’ के और पढ़े

अष्टांग आयुर्वेदिक कॉलेज में किया गया धनवंतरी पूजन

Last Updated:  Wednesday,   3:58 pm

इंदौर : दीपावली महापर्व के पहले दिन धनतेरस के साथ आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरी की जयंती भी मनाई गई। अष्टांग आयुर्वेदिक कॉलेज में धनवंतरी पूजा का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया।इस मौके पर भगवान धन्वंतरी का विशेष साज-सज्जा के साथ श्रृंगार किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश शर्मा, प्राध्यापक,सभी छात्र-छात्राएं और कर्मचारियों ने भगवान धनवंतरी का पूजन कर महाआरती की। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सतीश शर्मा ने इस अवसर पर धनवंतरी जयंती की महत्ता बताते और पढ़े

बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी शिवमहापुराण कथा, समापन अवसर पर अतिथियों ने रखे विचार

Last Updated:  Wednesday,   3:51 pm

इंदौर। केंद्रीय जेल में शिवमहापुराण कथा का समापन विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में हुआ।इस मौके पर अपने उद्बोधन में अतिथि विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि जेल में बंद 2800 बंदीबंदियों में से अधिकांश ने कथा के माध्यम से प्रेरणादायी बातें सुनी और सीखी। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि जेल में बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए शिवमहापुराण कथा मील का पत्थर साबित होगी। विशेष अतिथि और पढ़े

दो दिवसीय रंगोली व कंदील प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

Last Updated:  Sunday, October 31, 2021  6:19 pm

इंदौर : मालवा प्रांत संस्कार भारती और इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नि:शुल्क रंगोली कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। संस्कार भारती की जिलाध्यक्ष अर्चना चितले के मार्गदर्शन में मालवा प्रांत संस्कार भारती चित्रकला विभाग जिला इकाई इंदौर की प्रमुख शुभा ताई वैद्य और उनकी टीम ने आसान तरीके से प्रतिभागियों को रंगोली और कंदील बनाना सिखाया। यशस्वी अग्रवाल और करिश्मा हार्डिया ने रंगोली निर्माण की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। लोविना निमगांवकर ने कागज से आकर्षक कंदील बनाने और पढ़े

राजवाड़ा पहुंचे सांसद लालवानी, पथ विक्रेताओं से की दीपावली के सामान की खरीददारी

Last Updated:  Sunday,   5:17 pm

इंदौर : फुटपाथ पर बैठकर कारोबार करने वाले पथ विक्रेताओं से सांसद शंकर लालवानी ने राजवाड़ा पहुंचकर दीपावली की खरीदारी की। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात की, दुकानदारों के हालचाल जाने और बच्चों से बात की। छोटे दुकानदारों से करें खरीददारी। सांसद लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पथ विक्रेता और छोटे दुकानदारों से खरीदी के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम सभी को भी इनसे खरीदारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने और पढ़े

सानंद दिवाली प्रभात में जयतीर्थ मेवुंडी और भाग्यश्री देशपांडे का गायन होगा

Last Updated:  Saturday, October 30, 2021  12:10 am

इंदौर : सानंद न्यास के उपक्रम फूलोरा के तहत सानंद दिवाली प्रभात में ख्यात गायक जयतीर्थ मेवुंडी एवं भाग्यश्री देशपांडे अपना गायन कार्यक्रम आगामी दिनांक 4 नवंबर 2021 गुरुवार को प्रस्तुत करेंगे। विवि के खंडवा रोड स्थित ऑडिटोरियम में सुबह 7:30 बजे यह कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ संस्कृति, पर्यटन व धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगी। विशेष अतिथि उदय परांजपे, निदेशक मराठी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश भोपाल, एवं शशि व्यास पंचम और पढ़े