Category Archives: क्राइम

महिला का बैग छीनकर भागे दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Last Updated:  Saturday, February 26, 2022  3:58 pm

इंदौर : महिला से बैग छीनने वाले शातिर बदमाश, पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली की गिरफ्त में आ गए हैं। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त वाहन व छीना गया बैग मय सामान, मोबाइल व आधार कार्ड के, जब्त किया गया। ये था घटनाक्रम। पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली पर फरियादिया ऐश्वर्या खाडिलकर द्वारा शिकायत की गई कि दिनांक 23/02/2022 को दोपहर 03.30 बजे वह अपनी ममेरी बहन हर्षिता बारगल के साथ विजय नगर से अपनी एक्टिवा से अपने घर जा रही थी। और पढ़े

घर से भटकी बुजुर्ग महिला को चन्दन नगर पुलिस ने घर पहुंचाया

Last Updated:  Saturday,   3:48 pm

इंदौर : पुलिस के देशभक्ति जनसेवा के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए तनावपूर्ण ड्यूटी के दौरान कई बार पुलिस बेमिसाल नज़ीर पेश करती नज़र आती है । ऐसा ही एक काम चंदन नगर थाने के आरक्षकों ने कर दिखाया । ड्यूटी पर तैनात आरक्षक मुकेश मारू एवं आरक्षक प्रताप को परेशान हालत में एक बुजुर्ग महिला दिखाई दी । शुरुआती बातचीत में बुजुर्ग महिला की परेशानी जानने के बाद उन्हें थाना प्रभारी दिलीप पूरी के समक्ष लाया गया । और पढ़े

भंवरकुआ थाना क्षेत्र में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या

Last Updated:  Wednesday, February 23, 2022  7:40 pm

इंदौर : बुधवार सुबह मोबाइल पर बात कर रहे एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। ये सनसनीखेज वारदात भंवरकुआ थाना क्षेत्र के समता नगर में घटित हुई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्त दीपक पिता तुलसीराम यादव के रूप में हुई। हमले में एक अन्य युवक घायल भी हुआ है, जिसका इलाज किया जा रहा है।बताया जाता है कि मृतक दीपक के और पढ़े

घर में घुसकर लाखों के जेवरात चुराने वाला आरोपी और खरीददार ज्वेलर गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday,   7:38 pm

इंदौर : घर में घुसकर लाखों के स्वर्ण आभूषण की चोरी करने वाला बदमाश, छत्रीपुरा पुलिस की पकड़ में आ गया है।आरोपी से चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 10 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक कागदीपुरा निवासी शहजाद खान पिता अब्दुल गनी उम्र उम्र 50 वर्ष इंदौर के घर पर धावा बोलकर अज्ञात बदमाशों ने स्वर्ण आभूषण 2 सोने के हार, 4 और पढ़े

संगीन अपराधों में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

Last Updated:  Wednesday,   7:35 pm

इंदौर : हत्या के प्रयास व डकैती की योजना जैसे गंभीर अपराधों में फरार इनामी आरोपी, क्रॉइम ब्रांच इंदौर व थाना लसूडिया की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया।थाना लसुडिया व थाना बाणगंगा के अपराध में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5-5 हजार (कुल 10,000/- रुपए) का इनाम घोषित किया गया था।आरोपी जयदीप सिंह पंवार उर्फ भय्यू पिता हेमंत पंवार निवासी कालानी नगर एरोड्रम, इंदौर अपराध पंजीबद्ध होने के दिनांक से ही फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक और पढ़े

पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे 6 बदमाश कनाड़िया पुलिस की गिरफ्त में आए

Last Updated:  Wednesday,   7:32 pm

इंदौर : तेजाजी नगर के बाद अब कनाड़िया थाना क्षेत्र में भी पेट्रोल पम्प पर डकैती डालनें की योजना बना रहे 06 आरोपी पकड़े गए हैं। आरोपियों के कब्जे से अपराध में उपयोग किए जाने वाले हथियार बरामद किए गए हैं। संपत हिल्स कॉलोनी के मैदान से पकड़े गए आरोपी। पुलिस थाना कनाडिया टीम को दिनांक 23.02.2022 की रात्रि मे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि 06 व्यक्ति संपत हिल्स कॉलोनी के मैदान में अंधेरे में बैठकर झाडियों की और पढ़े

ईडी के शिकंजे में फंसे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक

Last Updated:  Wednesday,   7:28 pm

मुम्बई : महाराष्ट्र के बड़बोले कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को लम्बी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मेडिकल चेकअप के बाद पीएमएलए कोर्ट(PMLA Court) में पेश किया जाएगा। नवाब मलिक के कुर्ला स्थित घर पर बुधवार ( 23 फरवरी) तड़के ईडी की एक टीम पहुंची थी और उन्हें अपने साथ ईडी कार्यालय लेकर आई थी। उसके बाद से ही नवाब मलिक से ईडी के अधिकारियों की पूछताछ चल रही थी। बाद में उन्हें और पढ़े

गैस सिलेंडरों के अवैध संग्रहण व क्रय- विक्रय की आरोपी महिला को 06 माह का सश्रम कारावास

Last Updated:  Wednesday,   4:19 pm

इंदौर : अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का क्रय विक्रय करने वाली आरोपी महिला को 06 माह के कारावास से दण्डित किया गया है।उपसंचालक (अभियोजन) बीजी शर्मा ने बताया कि दिनांक 21.02.2022 को न्‍यायालय- अंकिता त्रिपाठी, प्रथम श्रेणी न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट, जिला इंदौर के न्‍यायालय ने थाना अन्‍नपूर्णा जिला इंदौर के अपराध क्रमांक 111/13, फौ. प्रकरण क्रमांक 6549/2013, में निर्णय पारित करते हुए आरोपी भारती पति स्‍व. रामचंद्र उम्र 54 वर्ष निवासी कांति कृपलानी नगर, इंदौर को दोषी पाते हुए धारा और पढ़े

पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

Last Updated:  Wednesday,   2:22 pm

इंदौर : हथियारों से लैस होकर डकैती डालने की योजना बनाते हुए 5 बदमाश, पुलिस थाना तेजाजी नगर की गिरफ्त में आ गए हैं। आरोपी, क्षेत्र के गोल्डन पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों के पास से 02 तेज धारदार चाकू, 01 लोहे की टामी व 01 लोहे का सरिया बरामद किए गए हैं। दिनांक 21.02.2022 को तेजाजी नगर पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि न्यू पंजाबी ढाबे के पीछे खंडवा और पढ़े

ऑनलाइन ठगी की घटना में क्राइम ब्रांच ने आवेदक को वापस दिलवाए 1 लाख रुपए

Last Updated:  Wednesday,   2:07 pm

इंदौर : ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर इंदौर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।ऑनलाईन ठगी की घटना पर क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा आवेदक के 01 लाख रूपये वापस कराए गए। ठग द्वारा आवेदक से RBL बैंक के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर बैंक OTP प्राप्त कर ऑनलाइन फ्राड किया था।फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल टीम द्वारा आवेदक चंद्रदीप चौहान निवासी इंदौर से फ्राड की जानकारी लेकर जांच की गई।इसमें ज्ञात हुआ कि ठग द्वारा RBL बैंक के और पढ़े