Category Archives: क्राइम

ब्रांडेड कम्पनियों के नाम से नकली फेस पाउडर बनाकर बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Thursday, February 17, 2022  8:13 pm

इंदौर : ब्राँडेड कंपनियों के नाम से नकली फेस पाउडर बनाने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्राँच इंदौर ने बन्दी बनाया है। पकड़े गए आरोपी ब्राँडेड कम्पनियों के नाम से नकली पाउडर बनाते थे। आरोपियो के कब्जे से 08 से 10 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। गीता नगर में चल रहा था नकली फेस पाउडर का कारोबार। क्राइम ब्राँच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना चंदन नगर इंदौर के गीतानगर स्थित एक मकान में और पढ़े

बामनिया कुंड में डूबने से युवक की मौत

Last Updated:  Thursday,   2:03 pm

इंदौर : महू तहसील में बड़गोंदा थाना क्षेत्र के पर्यटक स्थल बामनिया कुंड में इंदौर के 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था। कई घंटे की मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह युवक का शव कुंड से निकाला गया।मर्ग कायम कर बड़गोंदा पुलिस ने शव पीएम के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाया। हादसे को लेकर मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

न्यायालय में जघन्य प्रकरणों में ठीक से पक्ष नहीं रखने पर 2 लोक अभियोजक निलंबित, 4 को नोटिस

Last Updated:  Tuesday, February 15, 2022  9:23 pm

भोपाल : महानिदेशक/ संचालक, लोक अभियोजन, अन्वे्ष मंगलम द्वारा वर्ष 2021 में न्यायालय से निराकृत चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों की समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन के लिए 2 अभियोजकों को निलंबित किया गया और 4 को ՙՙकारण बताओ नोटिस՚՚ जारी किए गए। 10 से ज्यादा अधिकारियों को उनके ՙՙश्रेष्ठ प्रदर्शन՚՚ के लिए ՙՙप्रशंसा-पत्र՚՚ प्रदान किए गए। बैठक में प्रदेश भर के उप संचालक, अभियोजन/ जिला अभियोजन अधिकारी/ लोक अभियोजक/ अपर लोक अभियोजक/ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों ने भाग और पढ़े

छात्राओं की ‘निर्भया’ टीम ने अश्लील इशारे करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार करवाया

Last Updated:  Tuesday,   9:20 pm

इंदौर : बालिकाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों के अच्छे परिणाम सामने आ रहे है।कॉलेज की ‘सबल सहायक निर्भया’ टीम ने अश्लील इशारे व घृणित कार्य कर बालिकाओं को परेशान करने वाले ऑटो चालक व साथी बदमाश के खिलाफ जूनी इंदौर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर उन्हें गिरफ्तार करवाया। पुलिस कमिश्नर ने गठित की है छात्राओं की ‘सबल सहायिका निर्भया’ टीम। दरअसल, पुलिस कमिश्नर इन्दौर हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा और पढ़े

मॉडिफाई साइलेंसर की बुलेट चलाना दूल्हे को पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा चालान

Last Updated:  Tuesday,   7:25 pm

इंदौर : मॉडिफाई साइलेंसर की बुलेट चला रहे दूल्हे राजा को यातायात पुलिस की बधाई तो मिली पर जुर्माना भी भरना पड़ा। ये मामला रेडिसन चौराहे का है। सहायक पुलिस आयुक्त बसंत कुमार कौल के नेतृत्व में निरीक्षक दीपमाला धारू, “क्यूआरटी- टीम 2” के प्रभारी सूबेदार चंद्रेश मरावी व टीम उक्त चौराहा पर यातायात प्रबंधन का कार्य कर रही थी। इस दौरान बुलेट पर सवार दुल्हे राजा, जिनकी गाड़ी का साइलेंसर मॉडिफाई था, को रोककर सबसे पहले यातायात प्रबंधन पुलिस और पढ़े

दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 4 बदमाश पकड़े गए, 4 एक्टिवा बरामद

Last Updated:  Tuesday,   7:21 pm

इंदौर : दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 04 शातिर बदमाश, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना रावजी बाजार की संयुक्त कार्रवाई में बन्दी बनाए गए। सभी आरोपी रावजी बाजार थाना क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे थे। उनके कब्जे से थाना भंवरकुआ , जूनी इन्दौर, सेन्ट्रल कोतवाली और थाना रावजी बाजार क्षेत्र से चोरी की गई 04 एक्टिवा बरामद की गई।पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध इन्दौर शहर के थाना विजय नगर , खजराना , पंढरीनाथ , राजेन्द्र नगर , और पढ़े

भूखंडों की हेराफेरी के मामले में भूमाफिया चिराग शाह सहित 6 पर एफआईआर।

Last Updated:  Tuesday,   1:14 am

इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने एक बार फिर ऑपरेशन माफिया के तहत सख्त रवैया अपनाते हुए भगोड़े और चर्चित भू माफिया चिराग शाह सहित अन्य के खिलाफ थाना लसूडिया में एफआईआर दर्ज करवाई है।फिनिक्स देवकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने केलोद हाला में फिनिक्स टाउन के नाम से कॉलोनी विकसित की थी , जिसमें भूखंडों की हेराफेरी की गई। आम जनता द्वारा खरीदे और रजिस्ट्री किए हुए 26 भूखंडों को सीधे किसानों से अवैध मुख्तियारनामा करवाते हुए हड़प लिया गया।आवंटितियो द्वारा और पढ़े

फ्लाइट से आकर चार पहिया वाहन चुरा ले जाने वाला बदमाश भरतपुर से पकड़ाया

Last Updated:  Monday, February 14, 2022  2:05 pm

इंदौर : चार पहिया वाहन चुराने वाला, अंतरराज्जीय शातिर वाहन चोर शेर सिंह मीणा उर्फ रतन सिंह मीणा, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आ गया है। इस बदमाश ने इन्दौर जिले के खजराना एवं अन्य थाना क्षेत्रों से भी चार पहिया वाहन चुराए हैं। आरोपी रतन सिंह चार पहिया वाहन चुराने के लिए दिल्ली से फ्लाइट से इंदौर आता था।आरोपी के खिलाफ राजस्थान, गुजरात एवं अन्य राज्यों मे करीब 30 से 40, चार पहिया वाहन चोरी के अपराध पंजीबद्ध और पढ़े

गुलशन हत्याकांड के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, दस हजार का था इनाम

Last Updated:  Monday,   1:48 pm

इंदौर : फर्स्ट बटालियन गेट के सामने हुए हत्याकांड के दो फरार आरोपी, पुलिस थाना सदर बाजार की पकड़ में आए हैं।आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। ये था मामला। पुलिस थाना सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत दिनांक 01.02.2022 की रात 10.30 बजे पोलोग्राउंड रोड़ पर प्रथम वाहिनी एसएएफ गेट के सामने गुलशन पिता उर्फ कालू पिता सुदामा खेमचंदानी जाति सिंधी उम्र 30 साल नि . 193 संतराम सिंधी कॉलोनी उज्जैन हाल मुकाम द्वारकापुरी इंदौर और पढ़े

सिम उपलब्ध कराने और ब्लैकमेल की ट्रेनिंग देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Sunday, February 13, 2022  11:00 pm

इंदौर : सेक्सटॉर्शन गैंग को ट्रेनिंग देने और सिम उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को थाना विजय नगर पुलिस ने शिवपुरी से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी नशे के आदि लोगों के दस्तावेज का इस्तेमाल कर सिम ले लेते थे और सेक्सटॉर्शन में उनका इस्तेमाल करते थे। इसी के साथ सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी को प्रमोट करने का भी काम करते थे। विजयनगर पुलिस ने बीते दिनों एक फ्लैट से 4 युवकों को पकड़ा था, जिनसे पता चला और पढ़े