Category Archives: क्राइम

अब इंदौर में ही हो सकेगा डीएनए परीक्षण, राऊ स्थित लैब में जुटाई गई सुविधाएं

Last Updated:  Tuesday, January 18, 2022  6:59 pm

इंदौर : क्षे.न्या.वि.प्र.इंदौर में डीएनए परीक्षण का शुभारम्भ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अ.अ.वि एवं तकनीकि सेवाएँ जी. पी सिंह द्वारा पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (देहात) ज़ोन राकेश गुप्ता व इंदौर पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। प्रयोगशाला के संयुक्त निदेशक(प्रभारी) अरविन्द नायक द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया | इंदौर संभाग के 8 जिलों के आपराधिक प्रकरणों का होगा डीएनए परीक्षण। राऊ स्थित लैब में डीएनए परीक्षण की सुविधा प्रारम्भ होने से इंदौर संभाग के आठों जिलों और पढ़े

डकैती की योजना बना रहे गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, घातक हथियार जब्त

Last Updated:  Tuesday,   1:52 pm

इंदौर : अहीरखेडी में डकैती की योजना बनाने वाली गैंग को द्वारकापुरी थाना पुलिस ने बन्दी बनाया है। गैंग के हथियारों से लैस पांच बदमाश गिरफ्तार किए गए जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। बदमाशों के कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिल, तलवार, छुरा, लोहे का फलिया, हथौडी, टामी आदि जब्त किए गए हैं। ये हैं पकड़े गए आरोपी। (1) सोनू उर्फ बासी पिता राधेश्याम जोशी 36 साल नि. 75 प्रजापत नगर इन्दौर । (2) दिनेश पिता और पढ़े

पहली पत्नी ने भी किया आरोपी पति राजेश की अय्याशी का खुलासा

Last Updated:  Monday, January 17, 2022  9:38 pm

इंदौर : दूसरी पत्नी के साथ आमानवीय कृत्य करने वाले बिल्डर राजेश विश्वकर्मा की पहली पत्नी ने भी उसकी करतूतों का खुलासा किया है। मांगलिया स्थित फार्म हाउस पर कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंची पहली पत्नी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस विभाग उसके साथ न्याय करें। पहली पत्नी ने बताया कि 2003 में उसकी राजेश विश्वकर्मा के साथ लव मैरिज हुई थी। वह छावनी क्षेत्र के अग्रवाल परिवार से है। चार पांच साल सब कुछ अच्छा चला। इसके और पढ़े

पत्नी का गैंगरेप करवाने वाले दरिंदे की ऐशगाह पर चला बुलडोजर

Last Updated:  Monday,   9:35 pm

इंदौर : दूसरी पत्नी का नौकर व दोस्तों से गैंगरेप करवाने वाले शैतान बिल्डर राजेश विश्वकर्मा की अय्याशी के ठिकाने को जिला व पुलिस प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में जमींदोज कर दिया गया। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस दरिंदे के मांगलिया स्थित फार्महाउस को तोड़ने का आदेश दिया था। उधर आरोपी राजेश विश्वकर्मा को 31 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जेसीबी व बुलडोजर की मदद से तोड़ी गई ऐशगाह। सोमवार दोपहर एसडीएम और पढ़े

खेत में जुआ खेलते पकड़ाए 14 जुआरी, 25 हजार रुपए व ताश पत्ते जब्त

Last Updated:  Monday,   3:51 pm

इंदौर : अवैध रूप से जुआ खेलते हुए 14 जुआरियों को तेजाजीनगर पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। उनके कब्जे से करीब 25 हजार रुपए और ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं। मुखबिर सूचना पर भारत पेट्रोल पंप के पीछे खेत में , मोरोद खंडवा रोड इंदौर पर जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहम्मद शाबिर पिता मो. शफी उम्र 45 निवासी मोतीतबेला इन्दौर ,मोहसीन पिता पप्पू उम्र 37 साल नि. 10 शराफत नगर खजराना इंदौर ,फऱीद पिता और पढ़े

महिलाओं के फोटो वायरल कर ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Monday,   3:48 pm

इंदौर : ब्लैकमेंलिग करने वाला फरार आरोपी, 24 घंटे में क्राइम ब्रांच इंदौर गिरफ्त में आ गया। आरोपी प्लम्बर का काम करता था। उस दौरान ग्राहक के मोबाइल नंबर से Gmail अकाउंट के पासवर्ड जानकर, उनकी निजी फोटो हासिल कर ब्लैकमेलिंग करता था। महिला को ब्लैकमेल कर की थी 5 लाख रुपयों की मांग। क्राइम ब्रांच इंदौर कार्यालय में पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) निमिष अग्रवाल से महिला फरियादी ने शिकायत की थी कि, फरियादिया के gmail अकाउंट को किसी व्यक्ति और पढ़े

क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, राऊ में भी होगा डीएनए परीक्षण

Last Updated:  Sunday, January 16, 2022  8:45 pm

इंदौर : आपराधिक प्रकरणों में पुलिस विवेचना और अपराध अनुसंधान को बेहतर बनाने के लिए शासन व पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला राऊ जिला इंदौर में भी डी.एन.ए. परीक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। इसका शुभारंभ सोमवार 17 जनवरी 2022 को सुबह 11.00 बजे जीपी सिंह ADGP तकनीकि सेवाएं, पुलिस मुख्यालय भोपाल के हाथों होगा। आईजी (देहात ज़ोन ) इंदौर राकेश गुप्ता और पुलिस कमिश्नर इंदौर नगर हरिनारायणाचारी मिश्र कार्यक्रम में विशेष अतिथि के बतौर मौजूद रहेंगे।

घर में घुसकर लूट व मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Sunday,   6:16 pm

इंदौर : घर में घुसकर पिस्टल व चाकू की नोक पर लूट करने वाले दो बदमाशों को आजाद नगर पुलिस ने बन्दी बनाया है। 13 जनवरी को हुई थी वारदात। फरियादिया शहनाज बी पति गुलाब खान ने दिनांक 13/01/2022 को आजाद नगर थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मदीना नगर का रहने वाला समीर कौसर अपने तीन साथियों भैय्यू ऊर्फ सुरीला व दो अन्य बदमाशों के साथ हाथ में खुली पिस्टल ,चाकू व लोहे की रॉड लेकर घर में और पढ़े

नकली घी व पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त

Last Updated:  Saturday, January 15, 2022  3:16 pm

इंदौर : भारी मात्रा में नकली घी व अमानक स्तर का पनीर बनाने वाली कंपनी पर, पुलिस थाना लसूडिया एवं खाद्य विभाग ने छापामार कार्रवाई की।अमूर मिल्क प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का मालिक, कंपनी में अवैध रूप से नकली एवं अमानक स्तर का माल तैयार कर रहा था। टीम ने फैक्ट्री से लगभग 450 किलो अमानक/नकली घी , अमानक स्तर का करीबन 50 किलो पनीर, लाखों रुपए की पैकिंग मशीन, खाली जार के कार्टून व लेबल जब्त किए। ये फैक्ट्री और पढ़े

मोटर साइकिल चोरी करने वाली देवास की गैंग का खुलासा, गैंग के सरगना सहित दो गिरफ्तार, चोरी की एक दर्जन बाइक बरामद

Last Updated:  Saturday,   3:14 pm

इंदौर : ऑन डिमाण्ड मोटर सायकल चोरी करने वाली गैंग के डेरा प्रमुख व उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की एक दर्जन मोटरसाइकिलें बरामद की गई है।गैंग के सदस्य स्पोर्टस बाइक से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। ऑन डिमाण्ड पर बाइक चोरी कर पाँच से सात हजार रुपए में बेच देते थे। कई बार बाइक के पार्टस निकालकर बेच देते थे। ऐसे पकड़ा गया गैंग का सरगना। पुलिस थाना विजय नगर, और पढ़े