Category Archives: क्राइम

सदर बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद में चले पत्थर, पुलिस ने पाया हालात पर काबू, आरोपियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई

Last Updated:  Wednesday, April 28, 2021  4:42 pm

इंदौर : इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की हरिजन कॉलोनी में मंगलवार- बुधवार रात दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद जमकर पथराव हो गया जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए।पथराव में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए ।सूचना मिलते ही 8 थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी पश्चिम, एएसपी सहित तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।पुलिस ने पथराव कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा और पढ़े

रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करने वाला आरोपी रासुका में निरुद्ध

Last Updated:  Tuesday, April 27, 2021  5:28 pm

इंदौर : थाना कनाड़िया पुलिस द्वारा दिनांक 19 अप्रैल को कोविड-19 के उपचार में प्रयुक्त होने वाले इंजेक्शन रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करते हुए आरोपी पंजाब राव पिता गिरधारी राव उम्र 26 वर्ष निवासी आजाद नगर को गिरफ्तार किया था व उसके कब्जे से 02 इंजेक्शन जप्त किए थे ।आरोपी के विरुद्ध धारा188, 420 भादवि, 3 महामारी एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। कोरोना जैसी घातक महामारी के दौरान आरोपी के द्वारा किए गए उक्त कृत्य को लोक और पढ़े

रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करनेवाली गैंग का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Sunday, April 25, 2021  7:58 pm

उज्जैन : स्थानीय पुलिस ने कोरोना के इलाज में काम आनेवाले रेमडेसीवीर इंजेक्शन की काला बाजारी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है।। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज और देशमुख हॉस्पिटल के 8 कर्मचारी इस गैंग में शामिल थे। पकड़े गए आरोपी अस्पतालों में रेमडेसीवीर महंगे दामों में बेच रहे थे। उनके कब्जे से 3 रेमडेसीवीर, दो एंटीबायोटिक इंजेक्शन और एक एक्टिवा स्कूटर जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा रही है।कलेक्टर आशिष सिंह और और पढ़े

रेमडेसीवीर को ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में घूम रहे मेल नर्स सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन इंजेक्शन बरामद

Last Updated:  Sunday,   6:00 pm

इंदौर : कोरोना महामारी के चलते अवैध रूप से आवश्यक रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते दो केयर टेकर एवं एक मेल नर्स को पकड़ा गया।उनके कब्जे से तीन रेमडेसीवीर इंजेक्शन बरामद किए गए जिनकी कीमत करीबन 10,000/- रुपये बताई गई है। आरोपी उन्हें ऊँची कीमत में बेचने की फिराक में थे। क्राइम वाँच सेल पर प्राप्त शिकायत क्रमांक 345/21 की की जांच के दौरान सनराइज हास्पिटल पंचवटी कालोनी के सामने तीन व्यक्ति रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी एवं अवैध बिक्री की और पढ़े

मोबाइल लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, खरीददार को भी लिया गिरफ्त में

Last Updated:  Friday, April 23, 2021  8:26 pm

इंदौर : मोबाइल लूट की वारदात करनेवाले दो बदमाशों को एमआईजी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों से मोबाइल खरीदने वाले व्यक्ति को भी बन्दी बनाया गया है।थाना एमआईजी पर 18.04.2021 को अपराध क्रमांक 287/2021 धारा 392 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरूध्द दर्ज हुआ था । अज्ञात आरोपी की तलाश पुलिस थाना एमआईजी व्दारा सीसीटीवी फुटेज व सीडीआर लोकेशन के आधार पर की जा रही थी। 21 अप्रैल को एलआईजी चौराहा पर चैकिंग के दौरान एक मोटर साइकल टीव्हीएस स्टार और पढ़े

महंगी पड़ी रेमडेसीवीर की कालाबाजारी, तीन आरोपियों के खिलाफ लगाई गई रासुका

Last Updated:  Wednesday, April 21, 2021  7:55 pm

इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी में संलग्न पाए गए तीन आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए रासुका में निरुद्ध करने के आदेश जारी किए हैं। राजेंद्र नगर थाना टीआई अमृता सोलंकी ने बताया कि 17 अप्रैल को प्राप्त हूई शिकायत पर नीलेश पिता घनश्याम चौहान निवासी जयरामपुर कॉलोनी इंदौर को रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करते पाए जाने पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध राजेंद्र नगर थाने मे एफआईआर दर्ज़ की गई थी। नीलेश और पढ़े

शैल्बी अस्पताल से रेमडेसीवीर के सौ से ज्यादा इंजेक्शन चोरी, अस्पताल के ही एक कर्मचारी को लिया गया हिरासत में

Last Updated:  Wednesday,   6:41 pm

इंदौर : शहर के शैल्बी अस्पताल से इंजेक्शन चोरी होने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन ने फार्मेसी कर्मचारी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उस पर 133 इंजेक्शन चुराने का आरोप है। पुलिस ने उसको हिरासत में भी ले लिया है। इस मामले में चार अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। तुकोगंज थाना टीआई कमलेश शर्मा के मुताबिक अचलपुरा जिला भिंड निवासी अनूप पुत्र जनकसिंह चौहान की शिकायत पर आरोपित भूपेंद्र शैलीवाल और पढ़े

जनता कर्फ्यू का सख्ती के साथ कराया जा रहा पालन, बेवजह घर से निकले लोगों को पकड़कर भिजवाया अस्थाई जेल

Last Updated:  Wednesday,   5:09 pm

इंदौर : बुधवार से पूरे इंदौर जिले में लगाए गए जनता कर्फ्यू का जिला व पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही सख्ती के साथ पालन करवाना शुरू कर दिया। जवाहर मार्ग व एमजी रोड सहित सभी प्रमुख मार्गों के चौराहों पर पुलिस ने सख्ती बरती। अनावश्यक आवागमन को रोकने के लिए जगह- जगह बेरिकेड्स लगा दिए गए। इसके चलते वाहन चालक गलियों में रास्ता तलाशते देखे गए। राजवाड़ा चौक की ओर जाने वाले लगभग सभी रास्तों अवरोधक खड़े कर आवागमन और पढ़े

रेमडेसीवीर को अवैध रूप से बेचने निकले दो युवक धराए

Last Updated:  Wednesday,   12:54 pm

इंदौर : रेमडेसीवीर की किल्लत के चलते उसकी कालाबाजारी बढ़ गई है। ऊंचे भावों में ये इंजेक्शन बेचे जा रहे हैं। मंगलवार को आरोपी मनोज सोनी पिता महावीर सोनी उम्र 23 वर्ष निवासी गिरधर कॉलोनी इंदौर तथा गणेश बिरला पिता भगवान बिरला उम्र 21 वर्ष निवासी सनावद को अवैध रूप से रेमदेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पकड़ा गया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से नौलखा चौराहा तरफ से रेमडेसीविर इंजेक्शन अवैध रूप से बेचने और पढ़े

रेमडेसीवीर की कालाबाजारी रोकने के लिए क्राइम ब्रांच ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

Last Updated:  Tuesday, April 20, 2021  12:11 am

इंदौर : कोरोना महामारी के दौर में कोरोना के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही है जिस पर क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई थी।ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा आम लोगों के लिये हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अगर किसी व्यक्ति को रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के संबंध में अथवा कोरोना के संबंध में भ्रामक समाचार फैलाने अथवा अन्य कोई और पढ़े