Category Archives: क्राइम

राहगीरों को पिस्टल दिखाकर मोबाइल लूट और वाहन चोरी करने वाले दो बदमाश धराए

Last Updated:  Monday, April 19, 2021  4:39 am

इंदौर : राहगीरों से मोबाइल लूट और वाहन चोरी करने वाले 02 बदमाशों को हीरानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश राहगीरों को बंदूक दिखा कर मोबाइल लूट और वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।आरोपियो के कब्जे से लूटे गए 05 मोबाइल, 01 पिस्टल व चोरी की 02 मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं।हीरानगर पुलिस ने दोनों बदमाशों को सुखलिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने बापट चौराहे के पास सर्विस रोड और पढ़े

डीआईजी ने पुलिसकर्मियों की परेशानियों की ली जानकारी

Last Updated:  Sunday, April 18, 2021  7:32 pm

इंदौर : डीआईजी इन्दौर (शहर) मनीष कपूरिया कोरोना काल में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) इंदौर महेशचंद्र जैन के साथ थाना एरोड्रम के पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे। उन्होंने एएसपी प्रशांत चौबे एवं सीएसपी मल्हारगंज जयंत सिंह राठौर, थाना प्रभारी एरोड्रम राहुल शर्मा, थाना प्रभारी सदर बाजार, थाना प्रभारी मल्हारगंज एवं थाना एरोड्रम के समस्त स्टाफ को संबोधित किया। डीआईजी ने कोरोना कर्फ्यू में पुलिस के व्यवहार और पढ़े

ऊंची कीमत पर रेमडेसीवीर बेचने का प्रयास कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Sunday,   7:26 pm

इंदौर : ऊंची कीमत पर रेमडेसीवीर इंजेक्शन का विक्रय करने का प्रयास कर रहे दो आरोपी, क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आए हैं। उनके कब्जे से 2 रेमडेसिवीर इंजेक्शन व एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।थाना क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर ड्रग्स डिपार्टमेंट इन्दौर के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।आरोपी जरूरत मंद एवं आम जनता को धन लाभ हेतू उक्त नकली इंजेक्शन ऊंची कीमत पर बेचने की फिराक में थे।जप्तशुदा नकली रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कीमत करीब और पढ़े

जिला कोर्ट में अग्निकांड के बाद वकीलों के खिलाफ प्रकरण दर्ज।

Last Updated:  Sunday,   1:14 am

इंदौर : जिला कोर्ट के तलघर स्थित रिकॉर्ड रूम में कुछ दिन पूर्व लगी आग में ज्यादातर रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया। जो बचा था वह आग बुझाने के लिए की गई पानी की मार से खराब हो गए। आग पर पूरी तरह काबू पाने में फायर ब्रिगेड को 3 दिन लग गए थे। कोर्ट भवन के आसपास लगे वकीलों के शेड हटाकर खिड़कियों के रास्ते आग पर पानी फेंका गया तब जाकर आग काबू पाया जा सका था। इसके और पढ़े

क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या

Last Updated:  Wednesday, April 14, 2021  10:01 am

इंदौर : मल्हारगंज थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि जनता कॉलोनी में रहने वाले दो युवक अपनी अपनी टीम के साथ सुभाष स्कूल के मैदान पर क्रिकेट खेल रहे थे इसी बीच ओवर खत्म होने को लेकर आरोपी करण शुक्ला उम्र 20 वर्ष निवासी जनता कॉलोनी और यश पिता विजय जैन के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी करण ने आवेश में बल्ला और पढ़े

16 माह से फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने धर- दबोचा

Last Updated:  Tuesday, April 13, 2021  12:41 am

इंदौर : थाना विजयनगर में दर्ज धोखाधड़ी के प्रकरण में 16 माह से फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने बन्दी बनाया है।आरोपी का नाम वसीम पिता अब्दुल रशीद उम्र 36 वर्ष निवासी मकान नंबर 331 कल्लू का बाड़ा पाटनीपुरा इंदौर बताया गया है। उसके विरुद्ध थाना विजयनगर में अपराध क्रमांक 1198/21 धारा 420, 467, 468, 447, 448, 34 भादवि में दर्ज है। आरोपी को विजय नगर पुलिस के हवाले कर कर दिया गया है।

पेट्रोल पम्प पर हुई लूट की घटना में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, नकली पिस्टल दिखाकर दिया था वारदात को अंजाम

Last Updated:  Monday, April 12, 2021  7:07 pm

इंदौर : पेट्रोल पम्प पर हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने नकली पिस्टल से धमका कर लूट की इस घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइटर वाली नकली पिस्टल और 2100 रूपए नकद बरामद किए गए हैं। ये था घटनाक्रम। पुलिस थाना संयोगितागंज पर फरियादी ललित पिता हरिप्रसाद मीणा उम्र 22 वर्ष निवासी करोंद खुर्द जिला और पढ़े

खंडवा में भी पुलिस की हैवानियत आई सामने, संक्रमित युवक और परिजनों की डंडों से की पिटाई, गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस

Last Updated:  Monday,   3:56 am

खंडवा: इंदौर के बाद खंडवा में भी पुलिस की हैवानियतसामने आई है। यहां कोरोना संक्रमित के घर पहुंचे चार पुलिसकर्मियों ने पॉजिटिव मरीज और उसके परिजन को जमकर लाठी-डंडों से पीटा। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित युवक को लेने उसके घर पहुंची थी। यहां विवाद के बाद टीम ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने न सिर्फ संक्रमित, बल्कि उसके माता-पिता और बहन पर भी खूब डंडे बरसाए। यही नहीं, परिजन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस भी और पढ़े

कपड़े की दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश धराए, नकदी व माल बरामद

Last Updated:  Sunday, April 11, 2021  6:59 pm

इंदौर : दिनदहाडे दुकानों के गल्ले से रूपये चोरी करने वाले दो बदमाश एरोड्रम पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। पकड़े गए बदमाशों में एक आरोपी थाना चंदन नगर इंदौर का निगरानीशुदा बदमाश होकर उसके विरुद्ध दर्ज एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए माल व नकदी सहित कुल 35,000/- रूपये का मश्रुका बरामद किया गया है। शनिवार 10 अप्रैल को थाना एरोड्रम पर फरियादी राजेश रजानी साईकिल दुकान कालानी नगर इंदौर,एवं सचिन और पढ़े

नेत्रहीन रिटायर्ड शिक्षक के खाते से ऑनलाइन ठगी कर निकाले गए रुपए सायबर सेल ने वापस दिलवाए

Last Updated:  Saturday, April 10, 2021  6:11 pm

इंदौर : हेल्पलाइन पर प्राप्त ऑनलाइन ठगी की शिकायत क्राइम ब्रांच की मिली थी। क्राइम ब्रांच ने नेत्रहीन पूर्व शिक्षक द्वारा की गई इस शिकायत को तुरंत संज्ञान में लेते हुए उसके एसबीआई खाते से गए 65 हजार रुपए वापस दिलवाए। आवेदक रमेश सैनी नेत्रहीन होकर रिटायर्ड शिक्षक हैं। उन्होंने सायबर हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके एसबीआई अकाउंट से अंगूठा निशानी लगाकर कुल 65,000 रु का आहरण कर लिया फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल और पढ़े