इंदौर : डीआईजी इन्दौर (शहर) मनीष कपूरिया कोरोना काल में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) इंदौर महेशचंद्र जैन के साथ थाना एरोड्रम के पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे। उन्होंने एएसपी प्रशांत चौबे एवं सीएसपी मल्हारगंज जयंत सिंह राठौर, थाना प्रभारी एरोड्रम राहुल शर्मा, थाना प्रभारी सदर बाजार, थाना प्रभारी मल्हारगंज एवं थाना एरोड्रम के समस्त स्टाफ को संबोधित किया। डीआईजी ने कोरोना कर्फ्यू में पुलिस के व्यवहार एवं कोरोना से बचाव के लिए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोरोना कर्फ्यू में कानून का पालन कैसे करवाना है, किस प्रकार से अनावश्यक घूमने वालों पर और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना है इस बारे में विस्तार से बताया।
डीआईजी कपूरिया ने पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनसे उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। पुलिसकर्मियों के परिजनों की सुरक्षा और उनके उपचार को लेकर भी चर्चा की।
डीआईजी ने सेनिटाइजर, मास्क आदि सुरक्षा उपकरण पुलिसकर्मियों को मिल रहे हैं या नहीं इसका भी जायजा लिया। कि नहीं। उन्होनें सभी की हौसला अफजाई करते हुए, पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ अपना ध्यान रखते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
उन्होंनें थाना एरोड्रम पर कोरोना कर्फ्यू के दौरान किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारियों के कोविड संक्रमण नही होने की प्रशंसा भी की।
Related Posts
March 21, 2022 ‘पांडेयजी छज्जे पर का विमोचन’, ‘खामोशियों की गूंज’ पर हुई सार्थक चर्चा
इन्दौर : विश्व कविता दिवस की पूर्व संध्या पर संस्मय प्रकाशन द्वारा इन्दौर प्रेस क्लब […]
November 30, 2019 बीजेपी का पलटवार, अपनी नाकामी का ठीकरा केंद्र पर फोड़ना चाहती है कमलनाथ सरकार इंदौर : केंद्र सरकार पर मप्र के साथ कथित भेदभाव का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने इंदौर सहित […]
February 12, 2023 साइबर अपराध और उससे निपटने के उपायों पर प्रो. रावल ने डाला प्रकाश
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में किया गया कार्यक्रम का आयोजन।
इंदौर : विश्वविद्यालय […]
March 20, 2023 15 करोड़ के गबन की आरोपी जेल अधीक्षक अस्पताल में भर्ती
परिजनों का दावा, पड़ा है दिल का दौरा।
उज्जैन : केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के 100 […]
March 15, 2023 MD ड्रग्स की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ड्रग्स बरामद
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर एवं थाना सदर बाजार की संयुक्त कार्रवाई […]
September 3, 2019 कांग्रेस नेताओं को पार्टी फोरम पर ही रखनी चाहिए अपनी बात- वर्मा इंदौर : उमंग सिंगार हो या दिग्विजय सिंह उन्हें अपने पत्राचार को सार्वजनिक नहीं करना […]
April 10, 2020 कोरोना का कहर : निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर सहित 4 और मरीजों की मौत, इंदौर में कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 27 पर..! इंदौर : कोरोना का संक्रमण लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। शुक्रवार को 4 और मरीजों की […]