Category Archives: क्राइम

दो किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Friday, November 27, 2020  6:15 pm

इंदौर : अवैध रूप से गांजा लिए एक आरोपी हीरा नगर पुलिस की गिरफ्त में आया है।आरोपी के कब्जे से 02 किलो गांजा बरामद हुआ।हीरा नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बापट चौराहे के पास, सर्विस रोड, इंदौर से आरोपी भोला पिता फूलचंद राठौड़ उम्र 21 साल निवासी तलावली चांदा इंदौर, मूल निवासी ग्राम भेरूगढ़ तहसील झिरनिया जिला खरगोन को अवैध रूप से गांजा लिए हुए गिरफ्तार किया। आरोपी से जप्तशुदा गांजा के क्रय- विक्रय के संबंध में पूछताछ और पढ़े

टीआई पर गोली चलाने वाले कुख्यात बदमाश के अवैध घर पर चला बुलडोजर

Last Updated:  Friday,   1:07 pm

मंदसौर : जिले के सीतामऊ के गांव बैलारी में टीआई अमित सोनी पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी अमजद लाला के अवैध रूप से निर्मित घर को तोड़ने के लिये गुरुवार को प्रशासनिक दल बैलारी पहुंचा । गांव में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर अमजद लाला के अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से नेस्तनाबूत किया गया। एसडीएम बिहारीसिंह , एसडीओपी शेरसिंह भूरिया , जनपद सीईओ गोवर्धन मालावीय प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर तैनात रहे।आपको बता दे कि टीआई और पढ़े

उज्जैन में मक्सी रोड पर ट्रक- बस की भिड़ंत, एक की मौत, कई घायल

Last Updated:  Thursday, November 26, 2020  1:16 am

उज्जैन : बुधवार सुबह मक्सी रोड स्थित शंकरपुर के पास मजदूरों से भरी बस और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत होने से बस पलटी खा गई। इस घटना में एक मजदूर ने दम तोड़ दिया और दर्जनभर से अधिक घायल हो गए।बताया जाता है हादसे का शिकार हुई बस में करीब 55 यात्री सवार थे। बस मजदूरों को लेकर कानपुर से अहमदाबाद जा रही थी ।घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी पल्लवी शुक्ला, पंवासा थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम एवं चिमनगंज और पढ़े

उज्जैन में दो बदमाशों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

Last Updated:  Sunday, November 22, 2020  9:44 am

उज्जैन: जिला प्रशासन व पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ फिर अभियान छेड़ते हुए 2 अवैध निर्माणों पर निगम का बुलडोजर चला दिया। शहर में जिंजर बेचने की शुरुआत करने वाले बदमाश का अवैध निर्माण जमींदोज कर दिया गया।थाना नानाखेड़ा एवं थाना महाकाल क्षेत्र में ये कार्रवाई की गई।एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में नगर निगम एवं राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आदतन अपराधी एवं गुंडा तत्वों के अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण के विरुद्ध ये अभियान शुरू किया और पढ़े

11 दिन बाद कम्प्यूटर बाबा को जमानत पर जेल से मिली रिहाई

Last Updated:  Thursday, November 19, 2020  8:23 pm

इंदौर : नामदेव दास त्यागी उर्फ कम्प्यूटर बाबा को आखिर 11 दिन बाद जेल से रिहाई मिल ही गई। उनके खिलाफ दर्ज चारों मामलों में जमानत मिलने के बाद गुरुवार को उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया।शाम ढले उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। एरोड्रम व गांधीनगर थाने में दर्ज किए गए हैं मामले। कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ एरोड्रम व गांधीनगर थाने में दो- दो मामले दर्ज किए गए थे। इनमें शांति भंग करने, जातिसूचक शब्द कहने, मारपीट और पढ़े

कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ गांधी नगर थाने में एक ओर प्रकरण दर्ज

Last Updated:  Thursday,   12:47 pm

इंदौर : दिगम्बर जैन तीर्थ गोम्मटगिरी में प्रवेश द्वार बनाए जाने को लेकर हुई घटना के मामले में नामदेव दास त्यागी उर्फ कम्‍प्युटर बाबा के विरूद्ध गांधी नगर थाने में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। नामदेव दास त्यागी उर्फ कम्‍प्युटर बाबा के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा-323, 294,506 और धारा-34 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। यह प्रकरण आवेदक सुभाष दयाल पिता बाबू सिंह दयाल के आवेदन पर दर्ज हुआ है।आवेदक ने बताया कि और पढ़े

बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता गोपी नेमा के घर की तोड़फोड़, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Last Updated:  Tuesday, November 17, 2020  8:35 am

इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर अध्यक्ष गोपी नेमा के घर हथियार बन्द बदमाशों के हमला करने से सनसनी फैल गई।बताया जाता है कि बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। उनकी संख्या 10 से 12 बताई गई है। हमले की सूचना के बाद छत्रीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही और पढ़े

कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ एरोड्रम थाने में और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज

Last Updated:  Sunday, November 15, 2020  1:16 am

इंदौर : एरोड्रम थाने में अम्बिकापुरी एक्सटेंशन निवासी राजेश खत्री पिता रामप्रकाश खत्री ने नामदेव दास त्यागी ऊर्फ कम्प्युटर बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। यह एफआईआर मारपीट और जान से मारने का प्रयास करने को लेकर दर्ज करायी गई है। बताया गया कि राजेश खत्री और उनके आस-पास के निवासियों ने कम्प्युटर बाबा से उनके अम्बिकापुरी एक्सटेंशन स्थित आश्रम में अनैतिक गतिविधियां रोकने एवं अवैध कब्जा हटाने का कहा गया था। मोहल्ले के 40-50 लोगों ने कम्प्युटर बाबा और पढ़े

ठगी के अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 युवतियों सहित 21 आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  Saturday, November 7, 2020  3:42 am

इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय ठगी के कॉल सेन्टर का क्राईम ब्रांच इंदौर ने पर्दाफाश किया। पकड़े गए आरोपी इंदौर से अंतरराष्ट्रीय कॉल पर अमेरिका के नागरिकों के सोशल सिक्यूरिटी नंबर पर अवैधानिक गतिविधियॉ जैसे ड्रग्स ट्रेफिकिंग, मनी लोंड्रिंग के नाम से डराकर अमेरिकी डालर में ठगी करते थे।लगभग एक वर्ष से ठगी का ये कॉल सेंटर को चलाया जा रहा था। क्राइम ब्रांच ने यहां से 21 कॉलर्स एवं क्लोसर को बंदी बनाया। इनमें 03 युवतियां भी शामिल हैं। अधिकांश युवक-युवतियां और पढ़े

उज्जैन के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में दुपट्टे से लटकी मिली नाबालिग युवती की लाश…!

Last Updated:  Monday, November 2, 2020  10:08 pm

उज्जैन : सोमवार सुबह तीन बत्ती चौराहे के समीप भतवाल टॉकीज की जगह पर बने सनशाइन टॉवर की तीसरी मंजिल पर 15 वर्षीय युवती की दुपट्टे से लटकी लाश पाई गई।एक कोचिंग क्लास के दफ्तर के बाहर ये लाश फंदे से लटकी हुई थी। कोचिंग क्लास के संचालक दफ्तर खोलने पहुंचे तो इस घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। हत्या की जताई जा रही आशंका। मामले में पुलिस और पढ़े