Category Archives: देश

यूक्रेन के खारकीव में रूसी हमले की चपेट आकर भारतीय छात्र की मौत

Last Updated:  Tuesday, March 1, 2022  7:16 pm

नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग की आंच में भारत भी झुलसने लगा है। रूस द्वारा यूक्रेन के तमाम शहरों में भारी बमबारी किए जाने से भारत के हजारों छात्र वहां फंस गए हैं। ऐसे ही एक शहर खारकीव में रूस की जबरदस्त बमबारी से की चपेट में आकर एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। बताया जाता है कि भूख से बेहाल यह छात्र अपने लिए खाना जुटाने बाहर निकला था, उसी दौरान रूसी हमले और पढ़े

यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी

Last Updated:  Tuesday,   1:24 am

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के प्रयास कर रही है। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस काम के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को नियुक्त किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीपसिंह पुरी, किरण रिजिजू और रिटायर्ड जनरल वीके सिंह को यूक्रेन के पड़ोसी देशों रूमानिया, पोलैंड, हंगरी और स्लोवाकिया में भेजा गया है। ये मंत्री भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में मदद करेंगे। विभोर शर्मा के और पढ़े

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की बातचीत, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा

Last Updated:  Friday, February 25, 2022  3:08 am

नई दिल्ली : रूस के यूक्रेन पर हमले से उत्पन्न हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बात की। करीब 25 मिनट की इस बातचीत में पीएम मोदी ने भारत की चिंताओं से पुतिन को अवगत कराया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रूस और नाटो समूह के बीच मतभेदों को केवल बातचीत से सुलझाया जा सकता है। हिंसा रोकने व बातचीत की टेबल पर लौटने की अपील की। पुतिन और पढ़े

यूपी में चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों के लिए हो रहा मतदान

Last Updated:  Wednesday, February 23, 2022  2:17 pm

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है।लोगों में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दे रहीं हैं। नौ जिलों की 59 सीटों पर 624 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। शाम छह बजे तक जितने लोग मतदान केंद्र परिसर में और पढ़े

पीएफ खाते में 5 लाख से अधिक योगदान पर ब्याज पर लगेगा टैक्स

Last Updated:  Sunday, February 20, 2022  7:18 pm

नईदिल्ली: नौकरीपेशा लोगों को अब पीएफ अकाउंट में अधिक पैसे जोड़ना महंगा पड़ सकता है। इनकम टैक्स विभाग खाते में जरूरत से ज्यादा रकम कटवाने पर टैक्स वसूलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में प्राइवेट नौकरी वालों के पीएफ खाते में 2.5 लाख रुपए तक टैक्स फ्री योगदान का कैप लगाया था। अब बाद सरकारी कर्मचारियों पर जनरल प्रोविडेंट फंड में टैक्स फ्री की सीमा लागू कर दी। यह सीमा पांच लाख रुपए वार्षिक है। ब्याज पर लगेगा टैक्स। और पढ़े

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर प्रधानमंत्री ने किया नमन

Last Updated:  Saturday, February 19, 2022  7:09 pm

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका उत्कृष्ट नेतृत्व और समाज कल्याण पर जोर पीढ़ियों से लोगों को प्रेरणा देता रहा है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; “मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनका उत्कृष्ट नेतृत्व और समाज कल्याण पर जोर, पीढ़ियों से लोगों को प्रेरणा देता रहा है। जब सच्चाई और न्याय के मूल्यों और पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी ने गोबर धन बायो सीएनजी गैस प्लांट का किया वर्चुअल लोकार्पण, इंदौर से प्रेरणा लेने की कही बात

Last Updated:  Saturday,   3:31 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आयोजित गरिमामय समारोह में इंदौर के देवगुराड़िया ट्रेन्चिंग ग्राउंड में स्थापित एशिया के सबसे बड़े ‘गोबर धन बायो सीएनजी प्लांट’ का वर्चुअली लोकार्पण किया। दिल्ली से केंद्रीय मंत्री हरदीपसिंह पूरी, वीरेंद्र कुमार व कौशल किशोर भी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। जबकि राज्यपाल मन्गुभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह ने भोपाल से ऑनलाइन शिरकत की। इंदौर में कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और विधायकगण प्रत्यक्ष रूप से और पढ़े

इंदौर में स्थापित प्लांट में प्रतिदिन होगा 17 हजार 500 किलो बायो सीएनजी का उत्पादन

Last Updated:  Friday, February 18, 2022  5:20 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वेस्ट-टू-वेल्थ की अवधारणा को साकार करने तथा स्वच्छता के क्षेत्र में नवाचार के उद्देश्य से नगर निगम, इन्दौर द्वारा गीले कचरे के निपटान हेतु 550 मैट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का बायो सी.एन.जी प्लांट स्थापित किया गया है। यह एशिया महाद्वीप में जैविक अपशिष्ट से बायो सी.एन.जी का सबसे बडा तथा देश का पहला प्लांट हैं। शहर के देवगुराडिया ट्रेंचिंग ग्राउण्ड स्थित इस बायो सी.एन.जी. प्लांट का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम और पढ़े

अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों के 38 दोषियों को फांसी, 11 को उम्रकैद

Last Updated:  Friday,   1:53 pm

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को हुए सीरियल बम धमाकों के मामले में फैसला आ गया है। 14 साल बाद आए इस फैसले में विशेष अदालत ने इन बम धमाकों में दोषी पाए गए कुल 49 अभियुक्तों में 38 को फांसी की सजा सुनाई। जबकि 11 को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, कोर्ट के बाहर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इन सीरियल ब्लास्ट मामले और पढ़े

मुम्बई में दो अतिरिक्त रेल लाइनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Last Updated:  Thursday, February 17, 2022  8:05 pm

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 फरवरी, 2022 को शाम 4:30 बजे ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेलवे लाइनों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री मुंबई उपनगरीय रेलवे की दो उपनगरीय रेलगाड़ियों को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर वे अपना संबोधन भी देंगे। कल्याण मध्य रेलवे का मुख्य जंक्शन है। देश के उत्तरी और दक्षिणी भाग से आने वाला यातायात कल्याण में एक साथ हो जाता है और और पढ़े