Category Archives: देश

संघ की विचारधारा से तालमेल बिठाने नागपुर पहुंचे सिंधिया

Last Updated:  Tuesday, August 25, 2020  4:54 pm

नागपुर : कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुख्यालय नागपुर पहुंचे। बीजेपी ज्वाइन करने के करीब 5 महीने बाद सिंधिया पहली बार संघ कार्यालय नागपुर पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ बलिराम केशव हेडगेवार के निवास स्थान पर गए। वहाँ से वे रेशमबाग स्थित हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचे। हेडगेवार स्मृति मंदिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक डॉ बलिराम केशव हेडगेवार और गुरु गोलवलकर का समाधि स्थल है। यहां आकर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक और पढ़े

वरिष्ठ नेताओं के चिट्ठी लिखने पर CWC बैठक में राहुल ने जताई नाराजगी

Last Updated:  Monday, August 24, 2020  10:46 am

नई दिल्ली: कांग्रेस में नेतृत्व के मुद्दे पर पार्टी के दो खेमों में बंटने की स्थिति बनने के बीच CWC की बैठक चल रही है। बैठक में राहुल गांधी ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जिस वक्त पत्र भेजा गया उस समय सोनिया गांधी बीमार थी। उन्होंने पत्र के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कांग्रेस मध्य प्रदेश और राजस्थान के सियासी संकट का सामना कर रही थीं, जब अध्यक्ष बीमार थी, तब ही चिट्ठी क्यों भेजी और पढ़े

जनता का विश्वास खो चुकी थी कांग्रेस की सरकार – सिंधिया

Last Updated:  Monday, August 17, 2020  5:20 pm

इंदौर : बीजेपी का दामन थामने के बाद पहली बार इंदौर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वे हमेशा सत्य के मार्ग पर चले हैं। कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचारी, अत्याचारी और वादाखिलाफी की सरकार थी। उसने न किसानों का कर्ज माफ किया, न बेरोजगारों को भत्ता दिया और न ही कन्याओं को विवाह राशि आवंटित की गई। हमने बार- बार जनता से किए वादे पूरे करने की याद दिलाई लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई। और पढ़े

महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Last Updated:  Thursday, August 13, 2020  12:44 pm

नई दिल्ली : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार सुबह मथुरा में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया। नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। महंत नृत्य गोपाल दास 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल हुए थे, जिसमें पीएम मोदी, सीएम योगी समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। मेदांता में किया गया शिफ्ट.. और पढ़े

पिता की संपत्ति में बेटियों को भी मिलेगा बराबरी का अधिकार

Last Updated:  Wednesday, August 12, 2020  10:05 am

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बेटियों के हक में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि पैतृक संपत्ति में बेटों की ही तरह बेटियों का भी बराबर का अधिकार होता है। कोर्ट ने यह फैसला संशोधित हिंदू उत्तराधिकार एक्ट के तहत सुनाया है। इतना ही नहीं बेटियों के पास हमवारिस होने का भी अधिकार होगा, भले ही उनके पिता का निधन हिंदू उत्तराधिकार कानून संशोधन, 2005 के लागू होने से पहले हुआ हो। सर्वोच्च न्यायालय के तीन जजों की और पढ़े

नई शिक्षा नीति को हरी झंडी, , 9 वी से 12 वी तक होगा सेमेस्टर सिस्टम

Last Updated:  Thursday, July 30, 2020  3:45 am

नई दिल्‍ली: केंद्रीय कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति (New Education Policy 2020) को हरी झंडी दे दी है। 34 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है। HRD मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि ये नीति नए भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। इस नीति पर देश के कोने कोने से राय ली गई है। इसमें सभी वर्गों के लोगों की राय को शामिल किया गया है। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है और पढ़े

अनलॉक- 3 को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन

Last Updated:  Thursday,   3:42 am

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने 1 अगस्त से लागू होनेवाले अनलॉक-3 की नई गाइ़लाइन जारी की है। इसके अनुसार स्कूल-कॉलेज और अन्य सिक्षण संस्थान 31 अगस्त 2020 तक बंद रहेंगे। नहीं होंगे सामूहिक धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम। सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक या धार्मिक कार्यों के लिए लोगों के जुटने की फिलहाल अनुमति नहीं होगी। मेट्रो, रेल, सिनेमा हॉल फिलहाल बन्द रहेंगे। नई गाइडलाइन में मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, थियेटर, बार, ऑडिटोरियम, एंटरटेनमेंट पार्क खोलने की अनुमति नहीं और पढ़े

राफेल ने फ्रांस से भरी उड़ान, 29 को पहुंचेगा अम्बाला..

Last Updated:  Tuesday, July 28, 2020  5:49 am

नई दिल्ली : राफेल लड़ाकू विमानों ने सोमवार सुबह फ्रांस के मेरिग्नैक स्थित दसॉल्ट एविएशन फैसिलिटी से भारत के लिए उड़ान भरी है। इन पांच विमानों में तीन सिंगल सीटर विमान और दो ट्विन सीटर विमान शामिल हैं। इन विमानों को वहां से लाने की जिम्‍मेदारी भारतीय वायुसेना के पायलटों को दी गई है जिन्होंने इन विमानों को उड़ाने का व्यापक प्रशिक्षण लिया है। वहां से आगमन के पहले चरण के दौरान हवा से हवा में ईंधन भरने का काम और पढ़े

कोयला मंत्रालय के वृक्षारोपण अभियान में लगाए जाएंगे 6 लाख से अधिक पौधे..

Last Updated:  Friday, July 24, 2020  4:36 am

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी की उपस्थिति में 6 इको पार्क व पर्यटन स्थलों का उदघाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर गृहमंत्री शाह ने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन से पूरी दुनिया डरी हुई है। केवल वृक्ष ही हमें इससे बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए भारत कोयला आयात शून्य करने की दिशा में और पढ़े

शुरू हुआ पहले स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल…!

Last Updated:  Sunday, July 19, 2020  5:24 pm

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। कोरोना वायरस की पहली स्वदेशी वैक्सीन COVAXIN का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग अब निर्णायक दौर में है। उन्होंने कहा है कि पिछले कई महीनों से कोरोना वैक्सीन के विकास के लिए जारी और पढ़े