25 करोड़ लोगों तक पहुंचाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को संडे संवाद कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार देश के हर एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचाने की तैयारियां कर रही है। इस पर एक हाई लेवल कमेटी काम कर रही है। उन्होंने कहा, ”सरकार का लक्ष्य है कि जुलाई 2021 तक 20-25 करोड़ भारतीयों तक कोविड-19 वैक्सीन पहुंचाई जा सके। इसके लिए हमारा फोकस है कि हम तब तक वैक्सीन के 40 से 50 करोड़ डोज हासिल कर सकें। और पढ़े











