Category Archives: देश

उपचुनाव को लेकर आमसभाओं पर हाई कोर्ट की रोक को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती

Last Updated:  Saturday, October 24, 2020  4:47 pm

नई दिल्ली : मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव चलते राजनीतिक दलों की आमसभाओं पर हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए रोक लगा दी है। कोरोना गाइडलाइन को आधार बनाकर ये रोक लगाई गई है। इस आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है। ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह तोमर ने उच्च न्यायालय के आदेश को त्रुटिपूर्ण बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने जनसभा करने की अनुमति और पढ़े

कांग्रेस दलितों को समझती है गुलाम, बाबासाहब का भी किया था अपमान- गौतम

Last Updated:  Friday, October 23, 2020  11:55 pm

इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार का कहना है कि कांग्रेस हमेशा से दलित विरोधी रही है। दलितों को वह अपने गुलाम समझती है। बाबासाहब आम्बेडकर को भी कांग्रेस ने अपमानित किया। महिलाओं को लेकर भी कांग्रेसियों की सोच अपमानजनक है। श्री गौतम शुक्रवार को बीजेपी के मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। बाबासाहब को भारत रत्न से वंचित रखा। दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने बाबासाहब को 1952 और 1953 में चुनाव और पढ़े

डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को भी मान्यता देने पर विचार कर रही केंद्र सरकार

Last Updated:  Saturday, October 17, 2020  5:21 pm

नई दिल्ली : भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आने वाले समय में वह डिजिटल, समसामयिक विषयक एवं समाचार मीडिया निकायों के संवाददाताओं, छायाकारों और वीडियोग्राफरों को पीआईबी मान्यता जैसे लाभ देने पर विचार करेगी। केंद्र ने डिजिटल मीडिया निकायों से अपने हितों को आगे बढ़ाने एवं सरकार के साथ संवाद के लिए स्वयं-नियमन संस्थाओं का गठन करने की भी अपील की। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि फिलहाल पारंपरिक मीडिया और पढ़े

तीन तलाक़ के खिलाफ जंग लड़ने वाली सायरा ने थामा बीजेपी का दामन

Last Updated:  Sunday, October 11, 2020  10:06 pm

नई दिल्ली : 3 तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली सायरा बानो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है। उत्तराखंड भाजपा के अध्‍यक्ष बंशीधर भगत ने सायरा बानो का पार्टी में स्‍वागत किया। इस दौरान बंशीधर भगत ने कहा कि जिस तरह सायरा बानो ने दृढता के साथ 3 तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उसी तरह वह भाजपा के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगी। विशेष तौर पर अल्‍पसंख्‍यक समुदाय की महिलाओं के बीच पार्टी की पहुंच और पढ़े

त्रिपुरा कैडर के आईएएस सुधाकर शिंदे की कोरोना ने छीनी जिंदगी

Last Updated:  Sunday,   9:59 pm

मुंबई : कोरोना वायरस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2015 बैच के अधिकारी सुधाकर शिंदे (त्रिपुरा कैडर) का शुक्रवार को निधन हो गया। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद आईएएस अधिकारी सुधाकर शिंदे को पहले नांदेड़ से औरंगाबाद के अस्पताल ले जाया गया। यहां तबियत बिगड़ने के बाद पुणे लाया जा रहा था।पुणे पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।त्रिपुरा में तैनात शिंदे नांदेड़ के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले छुट्टी में घर आए थे। यहां और पढ़े

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की सौंवी जयंती पर जारी होगा 100 रुपए का सिक्का

Last Updated:  Sunday,   1:38 am

भोपाल : राजमाता विजयाराजे की 100वीं जन्म जयंती 12 अक्टूबर को है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजमाता विजायराजे सिंधिया के सम्मान में 100 रुपए के सिक्के का अनावरण करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ये सिक्का जारी करेंगे। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर में रखे गए कार्यक्रम में शामिल होंगे। यशोधरा राजे सिंधिया ने ट्वीट कर दी जानकारी। मध्यप्रदेश सरकार की मंत्री और राजमाता विजयाराजे सिंधिया और पढ़े

कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल में अपनी हत्या की जताई आशंका..!

Last Updated:  Saturday, October 10, 2020  3:15 pm

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर संगीन आरोप लगाते हुए अपनी हत्या की आशंका जताई है। विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में कुछ भी हो सकता है। मेरे फोटो पर भी कभी भी माला डल सकती है। उन्होंने कहा कि बंगाल में हालात बहुत ज्यादा खराब हैं। यहां भारत के संविधान की भी अनदेखी की जा रही है। लगातार बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले कर टीएमसी के और पढ़े

मुम्बई पुलिस ने रिपब्लिक सहित तीन चैनलों पर कसा शिकंजा, फर्जी टीआरपी हासिल करने का लगाया आरोप

Last Updated:  Friday, October 9, 2020  1:59 am

मुंबई : पुलिस ने टीआरपी घोटाले का खुलासा किया है। इस घोटाले में पुलिस ने रिपब्लिक टीवी समेत 3 न्यूज चैनलों को निशाने पर लिया है। दो मीडिया मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नकली टीआरपी जुटाने का चल रहा रैकेट। पुलिस का दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में प्रोपेगैंडा चला कर नकली टीआरपी जुटाने का रैकेट चलाया जा रहा है। लोगों को पैसे देकर फर्जी टीआरपी हासिल की जा रही है।मुंबई पुलिस का कहना है कि और पढ़े

मामाजी माणिक चंद वाजपेयी जैसे लोगों की बदौलत ही चल रहा है संघ- भागवत

Last Updated:  Thursday, October 8, 2020  12:14 pm

इंदौर : विश्व स्वास्थ्य केंद्र और दैनिक स्वदेश द्वारा आयोजित मामाजी माणिकचन्द्र वाजपेयी जन्म शताब्दी समापन समारोह दिल्ली में सम्पन्न हुआ।समारोह में मुख्य वक्ता सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने माणिक चंद बाजपेयी के जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए कहा कि मामाजी का जीवन अनुकरणीय है। उनके जैसे लोगों के कारण ही संघ अपने उद्देश्यों की ओर बढ़ रहा है। संघ प्रमुख ने माणिक चंदजी की पत्रकारिता से सीखने का आह्वान भी नई पीढ़ी से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और पढ़े

सुशांत राजपूत केस में मुम्बई पुलिस को बदनाम करने के लिए बनाए गए फेक अकाउंट

Last Updated:  Tuesday, October 6, 2020  10:26 pm

मुम्बई : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने के लिए 80 हजार से ज्यादा फर्जी अकाउंट बनाए गए। मुंबई पुलिस इन फर्जी अकाउंट की जांच करने और केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।मुंबई पुलिस की साइबर यूनिट ने रिपोर्ट तैयार की है जिसमें पाया गया है कि इटली, जापान, पोलैंड, स्लोवेनिया, इंडोनेशिया, तुर्की, थाईलैंड, रोमानिया और फ्रांस जैसे विभिन्न देशों से फेक पोस्ट किए गए। सुनियोजित ढंग से और पढ़े