Category Archives: देश

यूनेस्को ने कुम्भ को घोषित किया है विश्व धरोहर

Last Updated:  Saturday, January 5, 2019  3:41 pm

इंदौर: प्रयागराज में 14 जनवरी मकर संक्रांति से शुरू होने जा रहे कुम्भ की सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। गंगा- यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर होनेवाला ये कुम्भ अब तक का सबसे सुव्यवस्थित, सुनियोजित और भव्य कुम्भ होगा। देश- विदेश से करोड़ों लोग इसका हिस्सा बनेंगे। यूपी सरकार कुम्भ के आयोजन पर 4300 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे यूपी सरकार और पढ़े

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक अध्यादेश नहीं- मौर्य

Last Updated:  Saturday,   1:57 pm

इंदौर : राम मंदिर को लेकर कानूनी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि जबतक कानूनी प्रक्रिया चल रही है, अध्यादेश नहीं लाया जा सकता, हालांकि राम मंदिर निर्माण को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं। ये बात यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कही। वे इंदौर प्रवास के दौरान बीजेपी कार्यालय में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया अथवा आपसी समझौते से राम मंदिर निर्माण का रास्ता और पढ़े

राफेल पर कांग्रेस के आरोपों का रक्षामंत्री ने दिया करारा जवाब

Last Updated:  Friday, January 4, 2019  2:56 pm

नई दिल्ली- राफेल सौदे को लेकर संसद में मचे घमासान के बीच शुक्रवार को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कांग्रेस के आरोपों का सिलसिलेवार जवाब दिया। उन्होंने तथ्यों के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि कांग्रेस राफेल सौदे के बारे में झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है। उसने 2014 तक सौदे को लटकाए रखा। चीन और पाकिस्तान अपनी वायुसेना को मजबूत कर रहे थे पर यूपीए सरकार ने कुछ नहीं किया। रक्षामंत्री ने कहा कि कांग्रेस और पढ़े

कमलनाथ का यू- टर्न, अब जनभागीदारी के साथ होगा वंदेमातरम

Last Updated:  Thursday, January 3, 2019  5:36 pm

भोपाल: मंत्रालय में वंदेमातरम पर रोक लगाकर चौतरफा घिरे सीएम कमलनाथ ने डैमेज कंट्रोल का प्रयास किया है। उन्होंने यू- टर्न लेते हुए गाजे- बाजे के साथ राष्ट्रगीत गायन का निर्णय लिया है। सीएम कमलनाथ द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार वंदेमातरम का गायन अब नए स्वरूप में होगा। इसके तहत हर माह के पहले कार्यदिवस पर सुबह 10.45 बजे पुलिस बैंड के साथ शौर्य स्मारक से सचिवालय तक मार्च निकाला जाएगा। सचिवालय पर वंदेमातरम के साथ जन गण मन और पढ़े

पीएम मोदी का कमलनाथ पर निशाना, सिख विरोधी दंगे के आरोपी को बनाया सीएम

Last Updated:  Thursday,   2:00 pm

गुरदासपुर: पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब के गुरदासपुर में धन्यवाद रैली के जरिये कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने बिना कमलनाथ का नाम लिए उन्हें 1984 के सिख विरोधी दंगों का आरोपी बताते हुए उनपर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि जिनका इतिहास हजारों सिखों की हत्या का हो और जो आज भी सिख विरोधी दंगे के आरोपियों को सीएम पद पुरस्कार में दे रहे हों ऐसे लोगों से देशवासियों को सतर्क रहने की जरूरत है। पीएम मोदी ने और पढ़े

राफेल पर लोकसभा में छिड़ी जुबानी जंग

Last Updated:  Wednesday, January 2, 2019  5:47 pm

नई दिल्ली: राफेल सौदे को लेकर लोकसभा में बहस के दौरान भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ऑडियो टेप के सदन में चलाने की अनुमति मांगी जिसका बीजेपी सदस्यों ने विरोध किया। स्पीकर ने भी ऑडियो टेप चलाने की मंजूरी नहीं दी। मंत्री अरुण जेटली ने टेप को फर्जी बताते हुए उसकी सत्यता की लिखित पुष्टि करने की चुनौती राहुल गांधी को दी। हालांकि राहुल ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने सीधे पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए और पढ़े

वंदेमातरम पर रोक लगाकर चौतरफा घिरे कमलनाथ

Last Updated:  Wednesday,   10:05 am

भोपाल: सचिवालय में हर माह की पहली तारीख को वंदेमातरम गायन की परंपरा पर रोक लगाकर कमलनाथ सरकार ने बेवजह की मुसीबत मोल ले ली है। बीजेपी ने इसे प्रदेशव्यापी मुद्दा बनाते हुए सीएम कमलनाथ की चौतरफा घेराबंदी कर दी है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कमलनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर कांग्रेस को राष्ट्रगीत गाना नहीं आता या गाने में शर्म आती है तो बताएं। वे खुद जनता के साथ सचिवालय में वंदेमातरम गाएंगे। शिवराजजी ने और पढ़े

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक राम मंदिर पर अध्यादेश नहीं- पीएम मोदी

Last Updated:  Tuesday, January 1, 2019  7:10 pm

नई दिल्ली: नए साल 2019 के पहले दिन एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने राम मंदिर, राफेल, नोटबन्दी, जीएसटी, किसान कर्ज माफी और हाल ही में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली हार सहित तमाम मुद्दों पर बात की। राम मंदिर पर फिलहाल अध्यादेश नहीं राम मंदिर को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि इसके लिए अध्यादेश तभी लाया जा सकता है जब इसे लेकर चल रही सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी हो जाए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए और पढ़े

तीन तलाक़ बिल पर राज्यसभा में हंगामा, नहीं हो पाई चर्चा

Last Updated:  Monday, December 31, 2018  2:44 pm

नई दिल्ली: लोकसभा में पारित होने के बाद तीन तलाक बिल सोमवार को राज्यसभा में रखा गया पर भारी हंगामें के कारण उसपर चर्चा नहीं हो सकी। कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष इसे प्रवर समिति के पास भेजने पर अड़ा रहा वहीं सरकार बिल पर चर्चा कराना चाहती थी। दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित करने के बाद भी हंगामा नहीं थमा तो पूरे दिन के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई। एक बार स्थगन के बाद दोपहर 2 बजे दुबारा और पढ़े

उम्रकैद की सजा से दंडित सज्जनकुमार ने किया सरेंडर

Last Updated:  Monday,   10:55 am

नई दिल्ली: सिख विरोधी दंगों में हाइकोर्ट से उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद सोमवार को कांग्रेसी नेता सज्जनकुमार ने कड़कड़डूमा कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हाई कोर्ट ने उन्हें सरेंडर के लिए आज तक { 31 दिसंबर } की मोहलत दी थी। 31 अक्टूबर1984 को तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की उनके सिख गार्डों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद देशभर में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे थे। अकेले दिल्ली में ही करीब 3 हज़ार सिखों और पढ़े