महाकालेश्वर मंदिर परिसर में किया गया होलिका दहन, गुलाल व फूलों से खेली गई होली
उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संध्या आरती में भगवान श्री महाकालेश्वर को गुलाल अर्पित किया गया। साथ ही पुजारी/पुरोहित एवं भक्तों द्वारा नंदी मंडपम एवं गणपति मण्डपम में भी हर्बल गुलाल एवं फूलों से होली खेली गयी। भगवान श्री महाकालेश्वर की संध्या आरती के बाद महाकालेश्वर मंदिर परिसर में ओंकारेश्वर मंदिर के सामने शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा द्वारा कण्ड़ों व लकडी से निर्मित होलिका का विधिवत पूजन कर दहन किया गया। इस और पढ़े











