Category Archives: धर्म-समाज

ध्यान में मग्न होकर एकाग्र होने की प्रेरणा देते हैं देवाधिदेव महादेव

Last Updated:  Tuesday, March 1, 2022  4:39 pm

शिव ईश्वर का सत्यम-शिवम-सुंदरम रूप है। शिव वो है जो सहजता एवं सरलता से सुशोभित होते है। वे ऐसे ध्यानमग्न योगीश्वर है जो नीलकंठ बनकर अपने भीतर विष को ग्रहण किए हुए है और भुजंगधारी बनकर विष को बाहर सजाए हुए हैं। इसके बावजूद उमापति की एकाग्रता, शांतचित्त रूप और ध्यान में कहीं भी न्यूनता परिलक्षित नहीं होती। वैभव देने वाले भोलेनाथ स्वयं वैरागी रूप में विराजते हैं। सृष्टि के कल्याण के लिए शांत भाव और सहजता से विषपान को और पढ़े

प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में पहले दिन डेढ़ सौ मरीजों का किया गया उपचार

Last Updated:  Saturday, February 26, 2022  4:01 pm

इंदौर : अग्रसेन महासभा की मेजबानी में बायपास स्थित महासभा के मांगलिक भवन पर सात दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक के मुख्य आतिथ्य में विधायक महेन्द्र हार्डिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उदयपुर के कंचन प्राकृतिक चिकित्सा सेवा केन्द्र के डॉ. छैलबिहारी शर्मा, डॉ. रामअवतार शुक्ला, समाजसेवी विनोद अग्रवाल एवं प्रेमचंद गोयल विशेष अतिथि थे। पहले दिन ही शिविर में करीब डेढ़ सौ मरीजों ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से उपचार कराया। महासभा के अध्यक्ष और पढ़े

सांवेर में सन्तश्री गाडगे महाराज की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

Last Updated:  Thursday, February 24, 2022  3:32 pm

सांवेर : संतश्री गाडगे महाराज की 148 वी जयंती सांवेर में धूमधाम से मनाई गई।इस मौके पर समाज बंधुओं ने चल समारोह भी निकाला इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दयाल चौहान, सांवेर नगर पंचायत के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम सोनी, समाज के अध्यक्ष नंदराम चौहान सहित अनेक समाज बंधु शामिल हुए।इस मौके पर सभी वक्ताओं ने गाडगे महाराज के देश एवं समाज के लिए किए किए गए कार्यों को याद किया। समाज के रमेश चंद भोले, ग्यारसीलाल मालवीय, शांतिलाल और पढ़े

महाशिवरात्रि पर लाखों दीपों से रोशन होंगे क्षिप्रा के घाट

Last Updated:  Thursday,   3:29 pm

उज्जैन : महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन शहर में 21 लाख दीपक जलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दिन शिप्रा नदी के दोनों तटों पर रामघाट, दत्त अखाड़ा, सुनहरी घाट, नृसिंह घाट, रविदास घाट आदि घाटों पर 12 लाख दीए एकसाथ जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराया जाएगा। इस हेतु गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम के 25 फरवरी तक उज्जैन पहुंचने की संभावनाएं बताई जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में गिनीज और पढ़े

उदयपुर के विशेषज्ञों की टीम इंदौर में प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए करेगी रोगियों का उपचार

Last Updated:  Wednesday, February 23, 2022  9:09 pm

इंदौर : श्री अग्रसेन महासभा के आमंत्रण पर उदयपुर के विश्व विख्यात कंचन सेवा प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र की 15 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम इंदौर आ रही है। यह टीम 25 फरवरी से 3 मार्च तक बायपास स्थित महासभा के मांगलिक भवन पर आयोजित शिविर में प्रतिदिन सुबह 8.30 से सायं 5 बजे तक प्राकृतिक चिकित्सा से रोगियों का उपचार करेगी। इसमें मिट्टी व तेल सहित अन्य प्राकृतिक संसाधनों की मदद से जटिल एवं असाध्य कहे जाने वाले रोगों का निदान किया और पढ़े

राजेन्द्र नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गजानन महाराज का प्रकटोत्सव

Last Updated:  Wednesday,   9:04 pm

इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडळ द्वारा श्रीराम मंदिर राजेन्द्र नगर में सदगुरु गजानन महाराज का 144वां प्रकटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर गजानन महाराज की मूर्ति का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया था। सुबह से देर रात तक सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।इसके पूर्व सुबह भक्तों द्वारा गजानन विजय ग्रंथ का चक्रीय पारायण किया गया , दोपहर 12 बजे महाआरती के साथ मोदक और झुणका भाकर का भोग लगाया गया। शाम को और पढ़े

मातृ दिवस के रूप में मनाई गई कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि

Last Updated:  Wednesday,   3:58 pm

इंदौर : कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट और महिला एवं बाल विकास विभाग ने कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथी पर मातृ दिवस का आयोजन किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनोरमा मेनन और सुधा शर्मा थीं।इस मौके पर आपकी मुस्कान जन जागृति समिति की सचिव शालिनी रमानी ने महिलाओं को उनके अधिकार व एक्यूप्रेशर थेरेपी द्वारा स्वस्थ रहने की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी सेफ़ सिटी अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम और पढ़े

आईआरसीटीसी विशेष पर्यटक ट्रेन के जरिए करवाएगा मल्लिकार्जुन दक्षिण दर्शन और 9 ज्योतिर्लिंग 2 धाम यात्रा

Last Updated:  Tuesday, February 22, 2022  7:19 pm

इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में कमीं को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने विशेष पर्यटन ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मार्च माह के अंतिम सप्ताह में तो पर्यटन ट्रेनों का संचालन मप्र से किया जा रहा है। इनमें से ‘दक्षिण दर्शन यात्रा’ ट्रेन इंदौर से चलेगी वहीं 9 ज्योतिर्लिगों व 2 धाम की यात्रा करवाने वाली ट्रेन इंदौर से होकर जाएगी। दोनों पर्यटन ट्रेनों में सीटों की और पढ़े

एशिया के सबसे बड़े जनजातीय उत्सव का तेलंगाना में शुभारंभ

Last Updated:  Thursday, February 17, 2022  8:00 pm

नई दिल्ली : तेलंगाना में पवित्र और बहुप्रतीक्षित द्विवार्षिक उत्सव “मेदारम जतारा” का शुभारंभ 16 फरवरी, 2022 को हो गया, जब ‘मेदारम गाद्दे’ (मंच) पर सरलअम्मा का आगमन हुआ, जिसे तेलंगाना की कोया जनजाति ने पूरा किया। सबसे बड़ा जनजातीय उत्सव है ‘मेदारम जतारा’ कुम्भ मेले के बाद ‘मेदारम जतारा’, देश का दूसरा सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है, जिसे तेलंगाना की दूसरी सबसे बड़ी कोया जनजातीय चार दिनों तक मनाती है। एशिया का सबसे बड़ा जनजातीय मेला होने के और पढ़े

साईं भक्त स्व. पाठक की जयंती पर समाजसेवियों का किया गया सम्मान

Last Updated:  Thursday,   4:14 pm

इंदौर : केन्द्रीय साई सेवा समिति के संस्थापक स्व.सुरेन्द्र पाठक एडवोकेट के जन्मदिन पर आयोजित श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में श्रीमती संगीता-सुरेन्द्र पाठक, पाठक परिवार व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर स्व. पाठक के चित्र पर माल्यार्पण किया ।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आध्यात्मिक गुरु अण्णा महाराज, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल, अजय चौरड़िया, शहर काजी इशरत अली, स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल , इंदौर प्रेस क्लब अद्यक्ष अरविंद तिवारी, इंदौर प्रेस क्लब महासचिव हेमंत शर्मा , बी.के. और पढ़े